Hindi Newsब्रांड पोस्ट न्यूज़People's call will change Bihar, Nitish Kumar once again: Shri Bhagwan Singh Kushwaha
जनता की पुकार बदलेगा बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार : श्री भगवान सिंह कुशवाहा

जनता की पुकार बदलेगा बिहार, फिर एक बार नीतीश कुमार : श्री भगवान सिंह कुशवाहा

संक्षेप:

श्री भगवान सिंह कुशवाहा, जो जनता के बीच अपने सहज स्वभाव और विकास के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते हैं, इस चुनाव में एक सशक्त संदेश लेकर आए हैं आपका बेटा आपका दुलारा।

Oct 31, 2025 04:58 pm ISTBrand Post
share Share
Follow Us on

बिहार की धरती एक बार फिर लोकतंत्र के पर्व की साक्षी बनने जा रही है। छठ महापर्व की पावन बेला में जब पूरा राज्य भक्ति, आस्था और समर्पण में डूबा है, तभी आगामी 6 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव का भी आयोजन होने जा रहा है। यह चुनाव केवल एक राजनीतिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि विकास की निरंतरता और नयी संभावनाओं के द्वार खोलने का अवसर है।

श्री भगवान सिंह कुशवाहा, जो जनता के बीच अपने सहज स्वभाव और विकास के प्रति अटूट समर्पण के लिए जाने जाते हैं, इस चुनाव में एक सशक्त संदेश लेकर आए हैं आपका बेटा आपका दुलारा। यह नारा केवल शब्द नहीं, बल्कि जनता से उनका आत्मीय रिश्ता दर्शाता है। उनका मानना है कि जनता की पुकार और आशीर्वाद से बिहार 2025 से 2030 तक एक नयी दिशा में अग्रसर होगा।

उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट कहा है जनता की पुकार, बदलेगा बिहार 2025 से 2030 फिर से नीतीश कुमार। यह केवल एक राजनीतिक घोषणा नहीं, बल्कि उस विकास यात्रा की निरंतरता है जिसने बिहार को नई पहचान दी है।

Photo

जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास की झलक

श्री कुशवाहा बताते हैं कि जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में बीते वर्षों में आधारभूत संरचना के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। 14 साल तक बिना किसी पद पर रहे उन्होंने सरकार की मदद स्व सड़क, स्वच्छता, जलापूर्ति और सार्वजनिक सुविधाओं का स्वरूप बदला है। हालांकि वे स्वीकारते हैं कि अभी भी कुछ काम बाकी हैं, लेकिन दिशा स्पष्ट है विकास अधूरा नहीं रहेगा, बस जनता का साथ पूरा मिलना चाहिए।

जनता से भावनात्मक अपील

छठ पूजा के शुभ अवसर पर उन्होंने राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं और विशेष तौर पर आग्रह किया कि इस चुनाव में जाति और धर्म की सीमाओं से ऊपर उठकर केवल विकास को वोट दें। उनका कहना है यह समय है बिहार को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने का। माननीय नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जो परिवर्तन शुरू हुआ है, उसे रुकने न दें। आपके एक वोट से न केवल क्षेत्र का, बल्कि पूरे राज्य का भविष्य उज्ज्वल होगा।

Photo

श्री भगवान सिंह कुशवाहा का यह संदेश एक सशक्त लोकतांत्रिक भावना का प्रतीक है, जिसमें राजनीति से अधिक जनता और विकास की बात है। जब वे कहते हैं आपका बेटा आपका दुलारा तो उसमें आत्मीयता झलकती है; और जब कहते है जनता की पुकार, बदलेगा बिहार तो उसमें एक विश्वास गूंजता है।

छठ की स्वर्णिम किरणों के साथ बिहार एक नई सुबह की ओर बढ़े, यही कामना और यही संदेश है। विकास की राह पर बढ़े बिहार, फिर से नीतीश, फिर से विश्वास।

( अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)

Anup Prakash

लेखक के बारे में

Anup Prakash

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;