Hindi Newsब्रांड पोस्ट न्यूज़NDA candidate Sanjay Kumar Singh said The people have the assurance of good governance and respect
एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह बोले जनता को सुशासन और सम्मान का भरोसा

एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह बोले जनता को सुशासन और सम्मान का भरोसा

संक्षेप:

सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज हो गया है।अंतिम दौर में एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क के दौरान अपील की कि विकास की गति को बनाए रखने और क्षेत्र में अमन-चैन को कायम रखने के लिए एनडीए गठबंधन को एक बार फिर पूर्ण समर्थन दिया जाए।

Mon, 3 Nov 2025 06:09 PMBrand Post
share Share
Follow Us on

सहरसा जिले की सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज हो गया है। चुनावी प्रचार के अंतिम दौर में एनडीए प्रत्याशी संजय कुमार सिंह ने क्षेत्र के मतदाताओं से जनसंपर्क अभियान के दौरान अपील की कि विकास की गति को बनाए रखने और क्षेत्र में अमन-चैन को कायम रखने के लिए एनडीए गठबंधन को एक बार फिर पूर्ण बहुमत से समर्थन दिया जाए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

विकास शिक्षा और सौहार्द्र की भूमि; सिमरी बख्तियारपुर

संजय कुमार सिंह ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर वह भूमि है जिसने हमेशा विकास, शिक्षा और सामाजिक सौहार्द को प्राथमिकता दी है। आज जब क्षेत्र में सड़क, पुल, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार हो रहा है, तब यह आवश्यक है कि जनता उस सरकार को दोबारा मौका दे जो “सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास” के सिद्धांत पर काम कर रही है।

हर वर्ग तक पहुंचा विकास का लाभ

संजय कुमार सिंह लोगों से कहा कि डबल इंजन की सरकार ने राज्य और केंद्र स्तर पर मिलकर जो काम किए हैं, उनका फायदा यहां के हर वर्ग तक पहुंचा है। महिलाओं को दस हजार रुपये की सहायता योजना, बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों के लिए पेंशन राशि में बढ़ोतरी, 400 से 1,100 रुपये तक ने लोगों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया है। इस कदम ने उन परिवारों को राहत दी है जो पहले सरकारी योजनाओं तक पहुंच पाने में कठिनाई महसूस करते थे।

युवाओं को मिल रहे रोजगार और शिक्षा के अवसर

युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के अवसर बढ़े हैं। क्षेत्र में कौशल विकास कार्यक्रमों के साथ-साथ आईटीआई और व्यवसायिक शिक्षा की नई पहलें शुरू की गई हैं ताकि स्थानीय युवाओं को नौकरी के बेहतर अवसर मिल सकें। वहीं छात्र-छात्राओं के लिए छात्रवृत्ति और competitive परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष सहायता दी जा रही है।

photo

पुल और सड़क परियोजना

तटबंध क्षेत्र के निवासियों को बेहतर संपर्क सुविधा देने के लिए डेंगारही के समीप एक उच्च स्तरीय पुल निर्माण की योजना सरकार के एजेंडे में शामिल है। यह पुल न केवल लोगों की आवाजाही को आसान बनाएगा, बल्कि स्थानीय व्यापार और कृषि उत्पादों के परिवहन में भी सरलता लाएगा। इसके साथ ही कोसी तटबंध के अंदर सिक्क लेन सड़क परियोजना पर भी काम शुरू होने वाला है, जिससे पूरे इलाके में आवाजाही और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

सरकार योजनाओं से लोगों के जीवन में सुधार

सरकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए संजय कुमार सिंह ने बताया कि हर परिवार तक मुफ्त अनाज योजना के तहत गेहूं और चावल पहुँचाया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत रसोई गैस सिलेंडर की सुविधा ने लाखों महिलाओं को धुएं से आज़ादी दी है और उनके जीवन स्तर में सुधार लाया है। पिछले कुछ वर्षों में केंद्र और राज्य सरकारों ने मिलकर गरीब परिवारों की मदद में कोई कमी नहीं छोड़ी है।

आयुष्मान भारत योजना ; स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ा कदम

स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना को बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि अब हर गरीब परिवार को पाँच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। इस योजना के तहत सरकारी व निजी अस्पतालों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं दी जा रही हैं। उनके अनुसार, यह सरकार की जनकल्याणकारी सोच का परिचायक है।

प्रधानमंत्री आवास योजना, हर घर नल जल, सड़क परियोजनाएं

संजय कुमार सिंह ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, हर घर नल जल, और सड़क संपर्क परियोजनाओं ने सिमरी बख्तियारपुर क्षेत्र के ग्रामीण जीवन को बदल कर रख दिया है। गरीबों को पक्का मकान, महिलाओं को गैस सुविधा और किसानों को समय पर सिंचाई सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता रही है। डबल इंजन की सरकार इसी भरोसे को आगे बढ़ा रही है।

बिहार में कानून-व्यवस्था और सुशासन की पहचान

संजय कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में अब कानून-व्यवस्था और सुशासन की पहचान बनी है। पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाया गया है। प्रशासनिक व्यवस्था में सुधार और जनहित के फैसलों से लोगों का भरोसा शासन तंत्र पर मजबूत हुआ है।

photo

विकास और स्थिरता के लिए करें मतदान ; संजय कुमार सिंह

अपनी अपील में संजय कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने हमेशा विकास और स्थिरता को प्राथमिकता दी है, और इस बार का चुनाव यह तय करेगा कि कोसी क्षेत्र आगे कितनी तेजी से तरक्की की ओर बढ़ेगा। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने मतदान का अधिकार जरूर प्रयोग करें और अधिकाधिक संख्या में मतदान केंद्रों तक पहुंचें।

हेलीकॉप्टर छाप – क्रमांक 2 पर बटन दबाएं

संजय कुमार सिंह ने कहा, “विकास की लहर को और बल देने, सिमरी बख्तियारपुर को समृद्ध बनाने, और लोगों के मन में विश्वास कायम रखने के लिए हेलीकॉप्टर छाप – क्रमांक 2 पर ईवीएम का बटन दबाएं।”

जनता का आशीर्वाद ही मेरी ताकत है : संजय कुमार सिंह

एनडीए प्रत्याशी ने जनसभा के समापन पर कहा कि जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही उनकी ताकत है, और वे पूरे समर्पण के साथ जनता के सेवा-पथ पर काम करने के लिए प्रतिबद्ध।

(अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति / संस्थान की है)

Anup Prakash

लेखक के बारे में

Anup Prakash

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।