टिकारी और कोंच में एनडीए प्रत्याशी अनिल कुमार को मिल रहा अपार जनसमर्थन
टिकारी विधायक और एनडीए समर्थित हम से. के उम्मीदवार अनिल कुमार को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।

टिकारी विधायक और एनडीए समर्थित हम से. के उम्मीदवार अनिल कुमार को आपार जनसमर्थन मिल रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में हजारों की संख्या में लोग जुट रहे हैं।
एनडीए के प्रत्याशी को सभी जाति-धर्म के लोगों का समर्थन मिल रहा है। विकास के नाम पर वोट मांग रहे एनडीए के प्रत्याशी अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र में पुलों का जाल बिछाया गया है। 2005 के पहले लोगों को नदी पार कर आना पड़ रहा था। कोंच और टिकारी में नदी में दर्जनों पुलों का निर्माण हो चुका है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। नेशनल हाइवे, स्टेट हाइवे से लेकर ग्रामीण सड़कें सुदृढ़ हुई है। यही वजह है कि टिकारी का एरिया काफी तरक्की किया है। इसी टिकारी - कोंच के इलाका में कभी शाम होते लोग घर से नहीं निकलते थे लेकिन अब 24 घंटा कहीं भी आवागमन कर सकते हैं। पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सुरक्षित है। यहां कानून का राज है। नीतीश कुमार की सरकार किसी से साथ पक्षपात नहीं करती है।
125 यूनिट बिजली मिल रही मुफ्त
अनिल कुमार ने कहा कि, बिहार में घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री मिल रही है। इससे करोड़ों परिवारों को लाभ मिला है। टिकारी और कोंच के इलाका में हजारों की संख्या में बिजली उपभाेक्तओं को अब बिजली बिल नहीं देना पड़ रहा है। इससे बिजली उपभोक्ताओं में खुशी है। रोजगार के लिए सरकार की ओर से महिलाओं को दस - दस हजार रुपये दिये गए हैं। आगे व्यवसाय करने के लिए दो लाख का लोन दिया जाएगा। टिकारी में भी बड़ी संख्या में महिलाओं के खाते में दस - दस रुपये आये हैं। महिलाओं में नीतीश सरकार को लेकर जबरदस्त उत्साह है। महिलाएं एनडीन के पक्ष में पूरी तरह से गोलबंद हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में सुधार
अनिल कुमार बताते हैं कि टिकारी में बेसिक से लेकर उच्चतर शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हुआ है। प्राथमिक और मिडिल के साथ - साथ हाई और प्लस टू स्कूल का भवन बना है। बीते सालों में शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। पहले की अपेक्षा शिक्षकों की कमी दूर हुई है। स्मार्ट क्लास के जरिए बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। कंप्यूटर की शिक्षा दी जा रही है। आईटीआई और पोलटेक्निल जैसे टेक्निकल संस्थान हैं। दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्विद्यालय देश - दुनिया में नाम रोशन कर रहा है। सीयूएसबी को यूजीसी से डीयू और जेएनयू के बराबर श्रेणी-1 का दर्जा प्राप्त है। नैक से इसे ए प्लस प्लस की ग्रेड प्राप्त है।
सैकड़ों सड़कों निर्माण कार्य
*पंचानपुर - टिकारी - मऊ होते हुए संडा तक पथ निर्माण।
*टिकारी अस्पताल मोड़ से खैरा होते हुए कोंच तक पथ निर्माण प्रगति पर।
*देवरा से तुतुरखी वाया सिन्दुआरी पथ का निर्माण।
*153 करोड़ की लागत से 145 सड़कों का जीणोद्धार।
*54 करोड़ की राशि से अहियापुर - सुपटा बाईपास का निर्माण प्रगति पर।
*27 करोड़ की लागत से पंचमहला ग्राम के उत्तर मोरहर नदी में बांध निर्माण निविदा प्रक्रिया में।
*लघु सिंचाई विभाग से 20 करोड़ की लागत से 8 योजनाओं का टेंडर पूर्ण।
*22 हाई स्कूलों के भवन निर्माण का काम।
*ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा 21 पथों का मरम्मत कार्य पूर्ण।
*नगर विकास योजना से सम्राट अशोक भवन और हाईटेक बस पड़ाव का निर्माण प्रगति पर।
*भवन निर्माण विभाग से टिकारी राज इंटर कॉलेज और गांधी इंटर *कॉलेज में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण।
*ददरेजी से आंती वाया रफीगंज सड़क का निर्माण।
*मऊ से उसास देवरा सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर।
*250 करोड़ की लागत से 28 पोखर और आहर का जीर्णोद्धर पूर्ण।
*145 करोड़ की लागत से 31 नई सड़कों का निर्माण।
*25 करोड़ की लागत से 10 पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर।
*56 करोड़ की लागत से नये पुलों का निर्माण प्रगति पर।
*2.5 की लागत से दलित सामुदायिक भवन का निर्माण।
*कुरमावां में नया पावर सब स्टेशन का निर्माण प्रगति पर।
*मुख्यमंत्री नगर विकास योजना से चिल्ड्रेन पार्क का निर्माण।
*उसास देवरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य प्रगति पर और आंती टेंडर प्रक्रिया में।
*महमन्ना पंचायत में दलित आवासी विद्यालय का निर्माण प्रगति पर।
*टिकारी और कोंच प्रखण्ड कार्यालय के भवन निर्माण कार्य निविदा प्रक्रिया में।

अनिल कुमार का संकल्प
*टिकारी विधानसभा में दो और पावर सब स्टेशन का निर्माण।
*कोंच में डिग्री काॅलेज की स्थापना।
*लाव देसइन पईन एवं वियर बांध को किसानों से विचार के बाद नये सिरे से शुभारंभ कराना।
*टिकारी नगर परिषद् के अंतर्गत नौका विहार का शुभारंभ कराना।
*टिकारी स्थिति केंद्रीय विवि में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना।
*गया-पंचानपुर-कोंच-गोह होते दाउदनगर सड़क को फोर-लेन में *परिवर्तित कराते हुए निर्माण कराना।
*चाकंद से टिकारी तक पथ का निर्माण कराना।
*पड़रिया में पुल का निर्माण कराना।
*गया से सीयूएसबी तक मेट्रो का परिचालन शुरू कराना।
*बुढ़वा महादेव मंदिर के नाम पर राजकीय महोत्सव की शुरुआत कराना।
*सभी दलित और महादलित टोलों में सम्पर्क पथ, नाली और गली का निर्माण कराना।
*किसानों के डेयरी, पशुपालन और अन्य उद्योग खुलवाना।
*टिकारी को रेलमार्ग से जोड़वाना।
2005 में मिली थी पहली बार जीत
अनिल कुमार ने सबसे पहले फरवरी, 2005 के चुनाव में यहां से जीत दर्ज की थी। 2005 में ही दोबारा हुए चुनाव में अनिल कुमार ने दोबारा जीत दर्ज की। 2010 की चुनाव में भी उन्हें जीत मिला। हालांकि 2015 में बदले हुए गणित के बीच उन्हें हार का सामना करना पड़ा। लेकिन 2020 के चुनाव में फिर से बदले हुए गणित के साथ उन्हों वापसी की और जीत दर्ज किया। अनिल कुमार बिहार सरकार में पांच वर्षों तक मंत्री भी रहे। उनका कहना है कि मंत्री के रूप में उन्होंने बेहतरीन कार्य किया।
( अस्वीकरण: इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)

लेखक के बारे में
Anup Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




