महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने प्लेसमेंट 2025-26 में बनाया नया रिकॉर्ड, छात्रों को मिला ₹46 लाख तक का पैकेज

Brand Post
Follow us on Google News
share

 महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (MPGI), कानपुर एक बार फिर अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड को लेकर चर्चा में है। वर्ष 1995 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय MPGI ने अपने 31 वर्षों के गौरवशाली सफर को आगे बढ़ाते हुए सत्र 2025-26 में बेहतरीन प्लेसमेंट परिणाम हासिल किए हैं। 

महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने प्लेसमेंट 2025-26 में बनाया नया रिकॉर्ड, छात्रों को मिला ₹46 लाख तक का पैकेज

संस्थान ने अपने वादे 'रियल स्टूडेंट्स, रियल प्लेसमेंट्स, रियल सक्सेस' को इस बार भी पूरी तरह साबित किया है।

उत्तर भारत के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान रखने वाला महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (MPGI), कानपुर एक बार फिर अपने शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड को लेकर चर्चा में है। वर्ष 1995 से शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय MPGI ने अपने 31 वर्षों के गौरवशाली सफर को आगे बढ़ाते हुए सत्र 2025-26 में बेहतरीन प्लेसमेंट परिणाम हासिल किए हैं। संस्थान ने अपने वादे 'रियल स्टूडेंट्स, रियल प्लेसमेंट्स, रियल सक्सेस' को इस बार भी पूरी तरह साबित किया है।

₹46 लाख रहा उच्चतम पैकेज
31 मार्च 2026 तक जारी प्लेसमेंट आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष संस्थान का उच्चतम पैकेज ₹46 लाख प्रतिवर्ष रहा, जबकि छात्रों को औसतन ₹5.5 लाख प्रतिवर्ष का पैकेज प्राप्त हुआ। प्लेसमेंट सीजन में बड़ी संख्या में छात्रों को आकर्षक पैकेज ऑफर किए गए। इनमें 5 छात्रों को ₹20 लाख से अधिक, 10 छात्रों को ₹15 लाख से अधिक तथा 41 छात्रों को ₹10 लाख से अधिक का पैकेज मिला। इसके अलावा 99 छात्रों को ₹8 लाख से अधिक और 434 छात्रों को ₹5 लाख से अधिक के पैकेज प्राप्त हुए।

300 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों में प्लेसमेंट
इस वर्ष 300 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियों ने MPGI कैंपस में पहुंचकर छात्रों को रोजगार के अवसर प्रदान किए। अमेज़न, पालो ऑल्टो, रेज़रपे, क्रेड, कफ़ॉर्ज, एचसीएल, टीसीएस और आईबीएम जैसी दिग्गज कंपनियां संस्थान के प्लेसमेंट ड्राइव का हिस्सा रहीं। संस्थान के लगभग 20 प्रतिशत छात्रों को एक से अधिक कंपनियों से जॉब ऑफर मिले, जो छात्रों की प्रतिभा और संस्थान की गुणवत्ता को दर्शाता है।

हर्षोल्लास से मना प्लेसमेंट डे 2026
संस्थान परिसर में 2 मई 2026 को 'MPGI प्लेसमेंट डे 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर सफल छात्रों की खुशी और उत्साह देखने लायक था। इस वर्ष कफ़ॉर्ज ने 92 छात्रों और एचसीएल ने 42 छात्रों का चयन किया। वहीं AKTU के ‘मेरिट मास्टर्स’ में भी MPGI के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई। छात्रों ने पालो ऑल्टो, रेज़रपे और विवनोवेशन जैसी कंपनियों में बड़े पैकेज हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

image 1

MPGI में उपलब्ध कोर्स और स्कॉलरशिप की सुविधा
MPGI केवल इंजीनियरिंग शिक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि विभिन्न क्षेत्रों में विद्यार्थियों को रोजगारपरक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है। संस्थान में B.Tech, M.Pharm, B.Pharm, D.Pharm, BBA, BCA, MBA, MCA, BDS, B.Sc Nursing, BAMS, B.Ed. और ITI जैसे कई प्रमुख कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। साथ ही मेधावी छात्रों को कक्षा 12वीं के अंकों के आधार पर 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप देने की सुविधा भी उपलब्ध है।

गुणवत्तायुक्त, संस्कारयुक्त और रोजगारपरक शिक्षा देना है संस्थान का लक्ष्य

आईआईटी कानपुर से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित MPGI का 80 एकड़ में फैला आधुनिक और विशाल परिसर विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र है। संस्था का मूल उद्देश्य गुणवत्तायुक्त, संस्कारयुक्त और रोजगारपरक शिक्षा' प्रदान करना है। समूह द्वारा संचालित सभी पाठ्यक्रम संबंधित शासकीय परिषदों से मान्यता प्राप्त हैं तथा राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध हैं।

image 1

संपर्क करें :
प्रवेश एवं अन्य जानकारी के लिए छात्र संस्थान की वेबसाइट mpgi.edu.in पर विजिट कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800 270 5600 पर संपर्क कर सकते हैं।

अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है।

Sonam Tripathi

लेखक के बारे में

Sonam Tripathi

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।