सतीश महाना का दावा, साढ़े 4 वर्ष में महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में 700 करोड़ रु. से हुआ विकास
प्रोफाइल : • नाम : सतीश महाना • जिले का नाम : कानपुर नगर • निर्वाचन क्षेत्र का नाम : महाराजपुर • पार्टी का नाम : बीजेपी औद्योगिक विकास मंत्री और महाराजपुर विधानसभा...

प्रोफाइल :
• नाम : सतीश महाना
• जिले का नाम : कानपुर नगर
• निर्वाचन क्षेत्र का नाम : महाराजपुर
• पार्टी का नाम : बीजेपी
औद्योगिक विकास मंत्री और महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतीश महाना ने बताया कि लगातार संघर्ष, मेहनत और क्षेत्र के लोगों के सहयोग से महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प हो गया है। सतीश महाना का दावा है कि विधानसभा क्षेत्र में साढ़े चार वर्ष में 700 करोड़ की लागत से विकास कार्य कराए गए हैं जो अपने आप में एक मिसाल है।
सतीश महाना बताते हैं कि जब महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र बना था तब यहां का 60 प्रतिशत क्षेत्र पूरी तरह से अविकसित था। नाली, सड़क, खडजा, नाला यहां के लिए दूर की कौड़ी थी। लेकिन सतत् प्रयास से अब सब कुछ बेहतर हो गया है।
सड़क, पानी, बिजली की बेहतर व्यवस्था
सतीश महाना का दावा है कि हर गली, हर मोहल्ले में सड़क, पानी, बिजली की भरपूर व्यवस्था है। जल निकासी के भी पूरे इंतजाम किए गए हैं। सिद्घनाथ घाट, ड्योढ़ी घाट का सुंदरीकरण कराया गया। सिद्घनाथ घाट पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण भी हो रहा है। इसी तरह सहमसी झील को विकसित कर वहां पर पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकास कार्य शुरू कर दिया गया है। विधानसभा क्षेत्र में अब लोगों के मन में डर नहीं, आपस में है मेल मिलाप उन्होंने बताया कि वह जब से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, तब से वह अपने महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में ही निवास करते आ रहे हैं। आज भी वह अपने उसी घर में रहते हैं, जो उनकी विधानसभा क्षेत्र में आता है। उन्होंने बताया कि महाराजपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक बनने के बाद उन्होंने यहां के लोगों के बीच नेताओं को लेकर जो डर था वह खतम किया। अब हर घर से मेरे लिए आवाज आती है। बच्चें मेरे साथ खेलते हैं, बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलता है।
पर्यटन के क्षेत्र में हुआ अभूतपूर्व कार्य -सतीश महाना
महाराजपुर क्षेत्र में पर्यटन के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य किया गया। मंत्री सतीश महाना के दिशा निर्देशों से लगभग 3 करोड़ की लागत से नजफगढ़ विपुरी एवं नरवाल तहसीन में सवैसी झील को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया। पिछले साढे चार वर्षों में लगभग 19 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम ने महाराजपुर क्षेत्र में अनेक कार्य जैसे सड़क सुधार, नाली निर्माण, इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा सड़क निर्माण, अनेक आतंरिक सड़कें, बड़े नालों का निर्माण एवं सुधार कार्य किये। महाराजपुर के विभिन्न क्षेत्र जो विकास की प्रक्रिया से एक लम्बे समय से अछूते रहे जैसे तिवारीपुर, हरदेवनगर, बीबीपुर, पटेल नगर, विराटनगर, हमीरपुर रोड, गुंजनविहार, बौद्ध नगर, दामोदर नगर, सैनिक विहार, पहाडपुर बजरंग चौराहा, तिरंगा चौराहा, कृष्ण नगर जैसे क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किये गए।
सतीश महाना कहते हैं कि चिल्लापुर पुल के निर्माण कार्य पर विशेष ध्यान इंगित करना आवश्यक है। यह कार्य सेतु निर्माण निगम विभाग द्वारा लगभग 10 करोड रुपये से पूर्ण किया गया। इस सेतु का निर्माण उस क्षेत्र में विकास में अभूतपूर्व गति प्रदान कर रहा है। इसी प्रकार सरसौल में 32 करोड़ की लागत से रेलवे पुल का निर्माण किया गया। साधन सहकारी समिति कृषि विभाग योजना द्वारा 23 करोड़ की विकास योजनाएं, बाल बिकास पुष्टाहार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों का 49 लाख से निर्माण कार्य राष्ट्रिय स्वस्थ्य मिशन के अंतर्गत हेल्थ वैलनेस सेंटर का निर्माण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत संपर्क मार्गों का निर्माण, सी आर एस फण्ड द्वारा अनेक विकास कार्यों को पूर्ण किया गया।
महानगर में उद्योग लगाने व रोजगार उपलब्ध कराने का दावा
सतीश महाना के अनुसार महानगर में साढ़े 4 साल के शासनकाल में 33285 उद्योग स्थापित कराए गए। इसमें कुल 4175.38 लाख का पूंजी निवेश किया गया। इन उद्योगों के माध्यम से महानगर के 288046 युवाओं को रोजगार मिला है। इसके अलावा सरकार की ओडीओपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दिए गए हैं।
साथ मिलकर करेंगे कार्य : सतीश महाना
सतीश महाना कहते हैं कि उत्तर प्रदेश में उद्योग आये, हम उनके साथ समन्वय करेंगें, उनका सहयोग करेंगें, उनका संरक्षण करेंगें, उनको सुरक्षा देंगें, उनको संसाधन देंगें तथा हम उनकी समद्धि में उनके साथ खड़े रहेंगें।
(इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/संस्थान की है।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




