किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने लोगों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया
प्रोफाइल संक्षेप : नाम : अजय कपूर जिला: कानपुर नगर निर्वाचन क्षेत्र : किदवई नगर दल : कांग्रेस किदवई नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने जनसम्पर्क अभियान के अगले...

प्रोफाइल संक्षेप :
नाम : अजय कपूर
जिला: कानपुर नगर
निर्वाचन क्षेत्र : किदवई नगर
दल : कांग्रेस
किदवई नगर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी अजय कपूर ने जनसम्पर्क अभियान के अगले चरण में गोविन्द नगर के बी ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मुलाकात की। बुजुर्गों, महिलाओं तथा बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। साथ ही विकास के मुद्दे पर लोगों से सहयोग भी मांगा।
जनता ने अजय कपूर का किया जोरदार स्वागत
अजय कपूर जैसे ही जनसम्पर्क के लिए गोविन्द नगर थाने के पास पहुँचे तो वहाँ मौजूद सैकड़ों लोगों ने उन्हें माला पहनाकर उनका जबदस्त स्वागत किया। अजय कपूर जिन्दाबाद के नारे लगाते हुए उनके समर्थक सड़कों पर डांस करने लगे। अजय कपूर ने बड़े हर्ष के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
लोगों ने नारे लगाए ’’सबका भाई सबके साथ तथा सबका बेटा सबके साथ’’ अजय कपूर ने क्षेत्र के प्रत्येक घर जाकर लोगों के पैर छुए। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में लोग ’’अजय कपूर जिन्दाबाद’’ के नारे लगाते हुए साथ- साथ चलने लगे। उनके साथ में वार्ड के सभी जिम्मेदार साथी तथा बहनें साथ- साथ जनसम्पर्क कर रही थीं।
वार्ड 77 बर्रा विश्व बैंक के सेक्टर ई तथा डी की बहनों ने अजय कपूर की उतारी नजर
वार्ड 77 बर्रा विश्व बैंक के सेक्टर ई तथा डी के विभिन्न क्षेत्रों में अजय कपूर जब पहुंचे तो पहले से इंतजार कर रही भीड़ ने उनके स्वागत में जमकर नारेबाजी की। उनको फूलमालाओं से लाद दिया तथा लोगों के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। आज के इस जनसम्पर्क में बड़ी संख्या में बहनों ने हिस्सा लिया और घर घर में जाकर अजय कपूर के समर्थन में वोट डालने की अपील की। बहनों ने अजय कपूर की बलाएं लेकर उनकी नजर उतारी। अन्त में बर्रा 8 के वरूण विहार क्षेत्र में जनसम्पर्क करने के लिए अजय कपूर पहुँचे तो लोगों ने गगनभेदी नारों तथा हारफूल मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर अजय कपूर ने लोगों से कहा कि इस विधानसभा का विकास पिछले पाँच वर्षों से रूका हुआ है यदि आप (जनता) का आदेश तथा आशीर्वाद मिला तो सारे काम पुनः शुरू किए जाएंगे।
इस अवसर पर पण्डित ज्वाला प्रसाद बाजपेई, पण्डित देवी देवी शरण तिवारी, महेश दीक्षित, पप्पू भईया, वीरेन्द्र प्रताप सिंह, देवेन्द्र सचान, राजा निगम, लल्ला भईया, विक्रम सिंह, संजय सचान, राहुल त्रिवेदी, सुनील बाजपेई, अभिनव, दीक्षित, मीरा सिंह, शिवम निगम, संजय तिवारी, विनोद दीक्षित, राजू तिवारी, मिठाई लाल, भोला अवस्थी, अतुल दीक्षित, कृपाशंकर गुप्ता, निशान्त अवस्थी, विक्की गुलाटी, सतनाम सिंह, टोनी, राॅबी नंदा, खैराती लाल, सुखीजा, अमित कुरील, भाई लाल, जानकी शरण दीक्षित, डा. शैलेन्द्र निगम, सरदार अमर जी, देवेन्द्र सिंह, हैप्पी सिंह, सतीश, उमेश बाजपेई, पण्डित राम शंकर शुक्ला, आशीष सचान, शैलेन्द्र सेंगर, सुनील, दिनेश पाण्डेय, श्यामू जय गणेश, नितिन श्रीवास्तव, मिथलेश पाण्डेय, बीना पाण्डेय, अन्जुमा सचान, शशि द्विवेदी, रेखा दुबे, अश्वनी दुबे, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, अनीता निगम समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।
(इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/संस्थान की है।)
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




