जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण "मैक्स करो, रिलैक्स करो" अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन

Brand Post
Follow us on Google News
share

जेके मैक्स पेंट्स ने दीवारों के लिए भरोसेमंद एवं आधुनिक समाधानों के साथ घर की पेंटिंग के अनुभव को आसान बनाने के वादे को और भी मजबूत किया। मैक्स करो, रिलैक्स करो कैंपेन का किया अनावरण। अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन।

जेके मैक्स पेंट्स ने किया नए कैंपेन का अनावरण "मैक्स करो, रिलैक्स करो" अक्षय कुमार के साथ फिल्माया नया विज्ञापन

जेके सीमेंट लिमिटेड की समृद्ध विरासत एवं उत्कृष्टता से प्रेरित जेके मैक्स पेंट्स ने अपने नए ब्राण्ड कैंपेन "मैक्स करो, रिलैक्स करो" को लॉन्च किया है। पहली बार विज्ञापन में ब्राण्ड अम्बेसडर अक्षय कुमार नजर आएंगे। यह बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार के एसोसिएशन में ब्राण्ड के विकास का अगला चरण है, जो उनके मुख्य प्रोडक्ट जेके वॉलमैक्स पुट्टी द्वारा बनी मजबूत नींव पर रोशनी डालता है। और एक ऐसी कहानी के जरिए ब्राण्ड के मुख्य वादे को जीवंत करता है जो दर्शकों के साथ आसानी से जुड़ सके, उन्हें लुभा सके।

यह कैंपेन उपभोक्ताओं की एक सबसे आम समस्या को समझते हुए उसे हल करता है, घर की पेंटिंग से जुड़ा तनाव और उलझन। हर घर की समस्या होने के बावजूद अक्सर इसे नजरअंदाज किया जाता है। सही प्रोडक्ट चुनने से लेकर टिकाउपन, फिनिश और लम्बे चलने वाले परफोर्मेंस तक उपभोक्ताओं के लिए पूरी प्रक्रिया बेहद मुश्किल होती है। "मैक्स करो, रिलैक्स करो" कैंपेन के साथ जेके मैक्स ने एक ऐसे ब्राण्ड के रूप में अपने आप को मजबूती से स्थापित कर लिया है, जो बेहतरीन परफोर्मेंस देने वाले भरोसेमंद समाधानों के साथ इस यात्रा को आसान बना देता है तथा उपभोक्ताओं को आत्मविश्वास के साथ सही विकल्प चुनने के लिए सशक्त बनाता है और पेंट के बाद उपभोक्ताओं को मिलती हैं खूबसूरत दीवारें, जिनका पेंट लम्बे समय तक चलता है।

हल्के-फुल्के अंदाज में तैयार किए गए इस टीवी विज्ञापन में अक्षय कुमार एक सामाजिक समारोह की मेजबानी करते नजर आते हैं जहां वे उनसे पूछे जाने वाले हर सवाल का एक ही जवाब देते हैं "जेके मैक्स" फिर चाहे सवाल कुछ भी हो। इससे उनके दोस्त उलझन में पड़ जाते हैं, लेकिन उनकी पत्नी इसका कारण समझ रही हैं। तभी फ्लैशबैक में उनके घर की पेंटिंग का अनुभव दिखाया जाता है, जहां हर विशेषज्ञ पुट्टी, प्राइमर और पेंट के लिए जेके मैक्स के इस्तेमाल की ही सलाह देता है। बार- बार दोहराया जाने वाला यह सुझाव उन पर ऐसा प्रभाव उत्पन्न करता है कि यह हर सवाल के लिए उनका डिफॉल्ट जवाब बन जाता है।

दशकों के भरोसे और तकनीकी विशेषज्ञता के साथ जेके मैक्स पेंट्स दीवारों के पेंट के लिए संपूर्ण समाधान है, जो सरफेस की तैयारी से लेकर फाइनल कोट तक घर के मालिक को आत्मविश्वास, बेहतरीन परफॉर्मेंस और सहज अनुभव प्रदान करता है। इस कैंपेन के ज़रिए अक्षय कुमार ब्रांड के कोर मूल्यों, विश्वसनीयता, निश्चिंतता और सादगी पर रोशनी डालते हैं। वे कहते हैं कि सही पेंट चुनने से पेंटिंग की प्रक्रिया में से तनाव पूरी तरह खत्म हो जाता है।

कैंपेन पर बात करते हुए श्री नीतिश चोपड़ा, बिज़नेस हेड व्हाइट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा, "जब ब्यूटीफिकेशन प्रोडक्ट्स की बात आती है तो आज के उपभोक्ताओं के पास ढेरों विकल्प हैं, ऐसे में उनके लिए सही पुट्टी, प्राइमर और सही पेंट का चुनाव करना उलझन भरा होता है। 'मैक्स करो, रिलैक्स करो' कैंपेन के साथ हम उन्हें जेके वॉल मैक्स पुट्टी और जेके व्हाइट मैक्स सीमेंट के भरोसेमंद समाधान उपलब्ध कराकर उनके फैसले को आसान बनाना चाहते हैं। इस कैंपेन के साथ जेके मैक्स पेंट्स, पेंटिंग के हर चरण में भरोसे, निरंतरता और परफॉरमेंस का वादा करता है, ताकि उपभोक्ताओं को अपने चुनाव के बारे में दोबारा न सोचना पड़े। अक्षय कुमार की विश्वसनीयता और उनकी ज़बरदस्त लोकप्रियता इन मूल्यों के साथ बखूबी मेल खाती है, जिससे हमें विश्वसनीयता, भरोसे एवं सादगी के संदेश को पूरे देश तक पहुंचाने में मदद मिलती है।"

"हम समझते हैं कि घर को पेंट करवाना लोगों की भावनाओं से जुड़ा होता है और आज के उपभोक्ता भरोसेमंद परिणाम चाहते हैं। 'मैक्स करो, रिलैक्स करो' कैंपेन के साथ जेके मैक्स वही भरोसा लेकर आया है, ताकि घर के मालिकों के लिए यह चुनाव आसान हो जाए।

अक्षय कुमार को कैंपेन का चेहरा बनाने से ब्रांड की विश्वसनीयता और भी बढ़ जाती है। हमें विश्वास है कि विज्ञापन का हल्का-फुल्का अंदाज़ दर्शकों, इन्फ्लुएंसर्स और चैनल पार्टनर्स सभी को खूब लुभाएगा - श्री अमनदीप मल्हारी हेड ऑफ मार्केटिंग व्हाइट सीमेंट एंड पेंट्स ने कहा। यह कैंपेन टेलीविज़न, ओटीटी, सीटीवी, डिजिटल, सोशल मीडिया, आउटडोर और रीटेल टचपॉइंट्स पर रोलआउट किया जाएगा।

Sonam Tripathi

लेखक के बारे में

Sonam Tripathi

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।