
हेरिटेज आई एम एस हॉस्पिटल: पूर्वांचल में अत्याधुनिक और प्रभावी चिकित्सा का उत्कृष्ट केंद्र
पूर्वांचल की धरती पर, एक नई कहानी आकार ले रही है। यह कहानी है स्वास्थ्य की, उम्मीद की, और आत्मनिर्भर भारत की। यह कहानी है हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS), वाराणसी की, जो चिकित्सा के क्षेत्र में एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बन चुका है।
पूर्वांचल की धरती पर, एक नई कहानी आकार ले रही है। यह कहानी है स्वास्थ्य की, उम्मीद की, और आत्मनिर्भर भारत की। यह कहानी है हेरिटेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (HIMS), वाराणसी की, जो चिकित्सा के क्षेत्र में एक सांस्कृतिक पुनर्जागरण का केंद्र बन चुका है।

वाराणसी, जिसे सदा अध्यात्म और ज्ञान की नगरी कहा गया, अब चिकित्सा क्षेत्र में भी उत्कृष्टता का केंद्र बन रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग-2 के किनारे स्थित हेरिटेज आईएमएस ने अत्याधुनिक और प्रभावी चिकित्सा उपलब्ध करा वह कर दिखाया है, जिसे कभी लोग दिल्ली और मुंबई की परिधि में सीमित मानते थे।
भरोसे के पर्याय चिकित्सक
हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल की सबसे बड़ी पूंजी देश-विदेश में प्रशिक्षित विशेषज्ञ डॉक्टर हैं जो जटिलतम हृदय सर्जरी, न्यूरोसर्जरी और रिनल (किडनी) ट्रांसप्लांट लेप्रोस्कोपिक विधि द्वारा किया जाता है। ट्रांसप्लांट जैसी उच्च तकनीकी चिकित्सा विधाओं को सफलता से अंजाम दे रहे हैं। वह दौर बीत चुका, जब पूर्वांचल, बिहार या झारखंड के मरीज इलाज के लिए दिल्ली-मुंबई के चक्कर काटते थे। आज, वही मरीज वाराणसी में इलाज कराते हैं और गर्व से कहते हैं, ''यहां भी दिल्ली जैसी चिकित्सा है, साथ ही अपनापन भी है। ''

दिल्ली-मुंबई क्यों जाएं, जब वाराणसी ही चिकित्सा का नया तीर्थ है
काफी वक्त से बेहतरीन इलाज महानगरों तक सीमित रहा। लेकिन हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल ने यह दूरी मिटा दी है। अब मेट्रो शहरों से भी मरीज वाराणसी आते हैं, क्योंकि यहां उन्हें मिलता है अत्याधुनिक लैप्रोस्कोपिक तकनीक और कुशल चिकित्सकों का साथ।
यह अस्पताल केवल इलाज नहीं करता, यह आत्मविश्वास लौटाता है । यह भरोसा दिलाता है कि बड़े शहर ही चिकित्सा के केंद्र नहीं, बल्कि सही दृष्टिकोण और ईमानदार सेवा भावना से किसी भी क्षेत्र को स्वास्थ्य की राजधानी बनाया जा सकता है।
तेज और सुरक्षित इलाज
यह अस्पताल अत्याधुनिक MRI, CT स्कैनर, Cath Lab, मॉड्यूलर OT और डिजिटल ICU जैसे सुविधाओं के साथ साथ एक ऐसा वातावरण उपलब्ध करता है जिससे मरीजों को एक उम्मीद मिलती है।
संस्थान जल्द ही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस इन हेल्थकेयर विभाग की स्थापना कर रहा है जहां डेटा आधारित निर्णय, स्मार्ट मॉनिटरिंग और प्रेडिक्टिव टूल्स डॉक्टरों की सहायता करेंगे। लेकिन इस तकनीक का उद्देश्य मशीनों को महिमा मंडित करना नहीं, बल्कि चिकित्सा को और मानवीय बनाना है। यहां हर नवाचार का लक्ष्य है इलाज तेज हो, सुरक्षित हो, और सबसे बढ़कर संवेदनशील भी हो।
स्वास्थ्य सबका अधिकार है
हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल की सबसे बड़ी सफलता यह है कि उसने गुणवत्ता से समझौता किए बिना इलाज को सुलभ रखा है। स्वास्थ्य सबका अधिकार है। यह वाक्य यहां केवल नारा नहीं, बल्कि नीति है।
चाहे वह ग्रामीण स्वास्थ्य शिविर हों, निःशुल्क जांच कार्यक्रम हों या समाज के कमजोर वर्गों के लिए रियायती उपचार योजनाएं हर पहल यह बताती है कि चिकित्सा केवल संपन्नों की सुविधा नहीं, बल्कि हर जीवन की आवश्यकता है।
शिक्षा से सेवा तक
हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल केवल अस्पताल नहीं, एक शिक्षण संस्थान भी है, जो आने वाले चिकित्सकों को न केवल चिकित्सा की कला सिखाता है बल्कि सेवा का संस्कार भी देता है। यहां पढ़ने वाले छात्र किताबों से आगे जाकर इंसान को पढ़ते हैं। यही कारण है कि यहां से निकलने वाले डॉक्टर सिर्फ इलाज करने वाले नहीं, बल्कि जीवन को छू लेने वाले चिकित्सक बनते हैं।
पूर्वांचल से नई सुबह का उदय
सिर्फ एक दशक में हेरिटेज आईएमएस हॉस्पिटल ने जो हासिल किया है, वह भारत के चिकित्सा इतिहास में एक मील का पत्थर है। इसने पूर्वांचल को ‘मेडिकल बैकवॉटर’ की पहचान से बाहर निकाल कर हेल्थ हब बना दिया है। यह परिवर्तन केवल बुनियादी ढांचे का नहीं, सोच का भी है कि भारत की वास्तविक प्रगति तब होगी जब दिल्ली-मुंबई की रोशनी वाराणसी और भदोही की गलियों तक पहुंचेगी। हेरिटेज आईएमएस आज उसी रोशनी का दीपक है जो हर बीमार आंख में उम्मीद की चमक जगाता है।
अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है।

लेखक के बारे में
Neeraj Shankarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




