
कहलगांव को सच्चा जन प्रतिनिधि मिलना प्राथमिक मुद्दा : प्रवीण सिंह कुशवाहा
हिंदुस्तान से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहलगांव से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहलगांव में बदहाल व्यवस्था का कारण सालों से एक सच्चा जन प्रतिनिधि नहीं मिल पाने को बताया।
हिंदुस्तान से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहलगांव से महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहलगांव में बदहाल व्यवस्था का कारण सालों से एक सच्चा जन प्रतिनिधि नहीं मिल पाने को बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा और सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं की लगातार कमी महसूस की गई है। यहाँ के कई गाँव अब भी बेहतर सड़क संपर्क से वंचित हैं, जबकि ग्रामीणों को बिजली कटौती और पेयजल संकट का सामना करना पड़ता है। स्वास्थ्य केंद्रों की हालात भी जर्जर है, और मरीजों को इलाज के लिए अक्सर दूर जाना पड़ता है।
कांग्रेस उम्मीदवार ने उद्योगों से फैलते प्रदूषण, युवाओं के रोजगार के अभाव, बाढ़ नियंत्रण और महिलाओं की सुरक्षा के लिए भी ठोस उपाय सुझाए। विशेष रूप से एनटीपीसी प्लांट से होने वाले प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सख्त मानक लागू करने, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में तटबंध निर्माण और युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण देने की योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई।

प्रवीण सिंह कुशवाहा इन सारे मुद्दों को उठाते हुए एक सबसे ज़रूरी बात भी लगातार जनता के बीच कहते रहें हैं कि कहलगांव का प्राथमिक मुद्दा कोई सुविधा, बिजली, पानी की कमी नहीं रही है, बल्कि बीते वर्षों में एक सच्चा व ईमानदार जन प्रतिनिधि की कमी रही है जिससे बाक़ी सारे मुद्दे पनपते हैं, कोई ऐसा प्रतिनिधि जिसका ध्यान वाक़ई सिर्फ़ अपनी जेब भरने पर नहीं बल्कि जनता की समस्याओं का समाधान करने पर हो।
परिणाम स्वरूप महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह के जनसंपर्क यात्रा में भारी संख्या में समर्थक जुड़ते जाते। वो जहाँ भी चुनाव प्रचार के लिए जा रहे वहाँ लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। हर वर्ग कांग्रेस के साथ है क्यूंकि कांग्रेस किसी धर्म, जाति या वर्ग की राजनीति नहीं करती बल्कि जनता के मुद्दों और सर्व समाज के निर्माण में यक़ीन रखती है। जैसे ही प्रदेश में महागठबंधन की सरकार आएगी लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी हर घर में एक नौकरी दी जाएगी। 200 यूनिट फ्री बिजली, 500 में गैस सिलेंडर, माताओं बहनों को 2500/- महीना, 25 लाख तक मुफ्त इलाज, ग्रेजुएट को 2000 हज़ार और पोस्ट ग्रेजुएट को 3000 रुपये का महीना भत्ता तथा फॉर्म और यात्रा फ्री रहेगी।

महागठबंधन में ये मजबूत वादे हैं, जिन पर बिहार समेत जिले के हर नागरिक का गहरा विश्वास बना हुआ है। जब भी आप क्षेत्र के लोगों से संपर्क करेंगे, वे निश्चित रूप से कहेंगे कि प्रवीण सिंह कुशवाहा से बढ़िया विकल्प कोई मौजूद नहीं है। वह हमेशा आम जनता के बीच मौजूद रहते हैं और उनकी हर जरूरत को पूरी करने के लिए तत्पर हैं। इसीलिए यह स्पष्ट हो चुका है कि कहलगांव में एनडीए का कोई साधन नहीं रह गया है, क्योंकि यह पूरी तरह कांग्रेस का गढ़ है।
( अस्वीकरण: इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)

लेखक के बारे में
Anup Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




