डॉ. जेपी सिंह: मगध के चिकित्सा क्षेत्र में नई क्रांति के सूत्रधार

Brand Post
Follow us on Google News
share

बिहार की धरती ने हमेशा ही ऐसे सपूतों को जन्म दिया है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर न केवल अपने जीवन को संवारा, बल्कि समाज के लिए एक नई मिसाल भी कायम की।

Image
Photo

बिहार की धरती ने हमेशा ही ऐसे सपूतों को जन्म दिया है जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर न केवल अपने जीवन को संवारा, बल्कि समाज के लिए एक नई मिसाल भी कायम की। गया जी जैसे ऐतिहासिक शहर में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नया आयाम देने वाले ‘‘डॉ. जय प्रकाश सिंह (डॉ. जेपी सिंह)’’ इसी संकल्प के प्रतीक हैं। एक साधारण किसान पृष्ठभूमि से निकलकर, गांव की पगडंडियों से होते हुए विश्वस्तरीय सर्जन बनने तक का उनका सफर प्रेरणादायक है।

गया स्थित प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संस्थापक डॉ. जेपी सिंह लैप्रोस्कोपिक सर्जरी के क्षेत्र में मगध के अग्रणी सर्जन हैं। उन्होंने कई लैप्रोस्कोपिक और लेजर सर्जरी जैसी जटिल चिकित्सा तकनीकों को पहली बार इस क्षेत्र में लाकर स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बढ़ाया है। डॉ. सिंह गरीबों की सेवा और विश्वस्तरीय इलाज के लिए समर्पित हैं।

जड़ों से जुड़ाव और संघर्ष की कहानी

डॉ. जेपी सिंह का जन्म अरवल जिले के कुर्था थाना अंतर्गत ‘निघवां’ नामक एक छोटे से गांव में हुआ। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा आठवीं तक उनके अपने गांव के विद्यालय में ही हुई। संसाधनों के अभाव के बावजूद उनके भीतर आगे बढ़ने की जो ललक थी, वह उन्हें उच्च शिक्षा के लिए कुर्था और फिर पटना व कोटा ले गई।

डॉ. जे.पी. सिंह बताते हैं कि उनके जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा उनके स्वतंत्रता सेनानी दादाजी का आदर्श जीवन, माता-पिता के संस्कार एवं आशीर्वाद, बड़े भाई का स्नेह, सहयोग और निरंतर मार्गदर्शन तथा उनकी धर्मपत्नी का अटूट साथ और विश्वास रहा है। स्वतंत्रता सेनानी दादाजी से उन्हें देशभक्ति, अनुशासन और समाज सेवा की प्रेरणा मिली, माता-पिता ने संघर्ष, ईमानदारी और मानवीय मूल्यों का संस्कार दिया, बड़े भाई ने हर कठिन परिस्थिति में मार्गदर्शक बनकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया, वहीं उनकी धर्मपत्नी ने जीवन के हर उतार-चढ़ाव में संबल बनकर उनका मनोबल मजबूत किया। इन्हीं सभी के आशीर्वाद, सहयोग और प्रेरणा ने उन्हें निरंतर आगे बढ़ने तथा समाज सेवा के लिए समर्पित रहने की शक्ति प्रदान की।

इसी संघर्ष ने उन्हें यह भी महसूस कराया कि उनके जैसे ग्रामीण इलाकों में बेहतरीन चिकित्सा सुविधाओं की कितनी भारी कमी है। यही वह क्षण था, जब उन्होंने ठान लिया कि वे एक दिन डॉक्टर बनकर अपने लोगों की सेवा करेंगे।

Photo

शिक्षा और अनुभव की उड़ान

मेहनत का फल मिला और उनका चयन महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, सेवाग्राम, वर्धा में एमबीबीएस के लिए हुआ। अपनी पीजी की पढ़ाई उन्होंने क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, लुधियाना से जनरल सर्जरी में पूरी की। इसके बाद उन्होंने उड़ीसा के नौरंगपुर और फिर बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) के फोर्टिस रेनबो हॉस्पिटल में बतौर हेड सर्जन अपनी सेवाएं दीं। इतने पर ही नहीं रुके, उन्होंने एम्स और सर गंगाराम अस्पताल जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से लैप्रोस्कोपिक और यूरोलॉजी सर्जरी में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया।

गया में 'प्रकाश' का उदय

वर्ष 2018 में डॉ. जेपी सिंह ने गया में अपने सपनों के अस्पताल प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल की शुरुआत की। उनका उद्देश्य स्पष्ट था जो विश्वस्तरीय सुविधाएं बड़े शहरों में मिलती हैं, उन्हें मगध की जनता तक पहुंचाना।

आज उनका अस्पताल केवल एक चिकित्सा केंद्र नहीं, बल्कि उम्मीदों का घर है। यहां जनरल सर्जरी के साथ-साथ लेजर सर्जरी, एंडोस्कोपी, ईआरसीपी, कोलोनोस्कोपी, ऑर्थोपेडिक सर्जरी, बाल चिकित्सा और गायनोकोलॉजी जैसी तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सेवा और संवेदना का मेल

प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का दृष्टिकोण केवल व्यावसायिक नहीं, बल्कि मानवीय है। डॉ. सिंह का मानना है कि इलाज का अधिकार हर व्यक्ति को है। उनका अस्पताल आयुष्मान भारत योजना के तहत सूचीबद्ध है और लगभग सभी प्रमुख इंश्योरेंस कंपनियों के साथ काम करता है।

इतना ही नहीं, वे 'कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच' नामक राष्ट्रीय एनजीओ के साथ मिलकर महीने में दो बार मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाते हैं। उनका स्पष्ट संदेश है यदि कोई गरीब मरीज आता है जिसके पास संसाधन नहीं हैं, तो हम उसे निराश नहीं करते। हम हर संभव मदद करते हैं।

भविष्य में विस्तार की योजना

2021 में 'एशिया टुडे' द्वारा 'बेस्ट लैप्रोस्कोपिक सर्जन ऑफ बिहार' का अवार्ड प्राप्त कर चुके डॉ. जेपी सिंह का सपना अगले 5 वर्षों में अपनी सेवाओं को और भी विस्तृत करने का है। वे अपने नए बिल्डिंग में और अधिक आधुनिक तकनीकों को जोड़ रहे हैं ताकि गया के मरीजों को दिल्ली या मुंबई की ओर रुख न करना पड़े।

मगध में स्थापित किए कई कीर्तिमान

डॉ. जेपी सिंह ने इस क्षेत्र में चिकित्सा की दिशा बदल दी है। मगध रेंज में कई ऐसी जटिल सर्जरी हैं जो पहली बार डॉ. जेपी सिंह द्वारा की गईं।

- लेप्रोस्कोपिक द्वारा हर्निया बच्चेदानी, हाइडाइटिड सिस्ट लिवर, लिवर एक्सेस, ओवेरियन, सिस्ट, सीबीडी, स्टोन, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, रेक्टल प्रोलब्स, फटे आंत की सर्जरी व अन्य हिप्टिको जेजूनोस्टोमी, इनोप्लास्टी, पैंक्रिएटिक स्टूडोसिस्ट, वी.वी.एफ।

लेज़र सर्जरी: पाइल्स, फिशर, फिस्टुला और पाएलोनाइडर साइनस आदि।

- आज गया में नया अस्पताल खोलने वाले डॉक्टर भी उनके अस्पताल को 'मॉडल' के रूप में देखते हैं।

photo

अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं

- सभी तरह की ओपन एवं जेनरल सर्जरी, गॉलब्लैडर सर्जरी, अपेंडिक्स, नॉर्मल डिलीवरी, छरउर, एंडोस्कोपी, कालोनोस्कोपी, ई आर सी पी, पीडियाट्रिक सर्जरी

- होलियम लेजर: किडनी स्टोन, यूरेटर स्टोन, ब्लैडर स्टोन, ब्रेस्ट टयूमर , थायराइड सर्जरी, हड्डी का ऑपरेशन, ट्रामा सर्जरी, क्रिटिकल केयर, वेंटिलेटर, पीडियाट्रिक मेडिसिन आदि सुविधा यहां उपलब्ध है।

डॉ. जय प्रकाश सिंह का यह सफर उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है जो यह मानते हैं कि संसाधन कम हो सकते हैं, लेकिन इरादे बुलंद हों तो सफलता निश्चित है। वे वाकई बिहार का गौरव हैं।

डॉ. जेपी सिंह

पेट, मूत्र एवं स्टोन रोग विशेषज्ञ

सचिव- अरक गया चैप्टर

संक्षिप्त जीवन परिचय

नाम : डॉ. जेपी सिंह

संस्थापक : प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

- कुशल लेजर, लैप्रोस्कोपिक, एंडोस्कोपिक और जनरल सर्जन हैं।

- अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं।

- वे 'कर्म मेरा सेवा सहयोग एकता मंच' के साथ मिलकर नियमित रूप से मुफ्त स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं और गरीब मरीजों का विशेष ध्यान रखते हैं।

- असाधारण चिकित्सा सेवाओं के लिए उन्हें 2021 में 'बेस्ट लैप्रोस्कोपिक सर्जन ऑफ बिहार' के प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

' स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है। हमारे अस्पताल में हम विश्वस्तरीय सेवाएं किफायती दर पर देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम केवल इलाज नहीं करते, हम एक भरोसा कायम करते हैं। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के लिए डरें नहीं, बल्कि सही जगह जाकर सही सलाह लें।"

- डॉ. जेपी सिंह

संस्थापक, प्रकाश मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

( इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति / संस्थान की है)

Anup Prakash

लेखक के बारे में

Anup Prakash

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsब्रांड पोस्ट न्यूज़बिहार के गौरव हैं डॉ. जेपी सिंह