
गुरुआ का विकास हमारा संकल्प: जनसुराज प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह
गया जी निर्वाचन क्षेत्र से दो बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे संजीव श्याम सिंह ने गुरुआ के विकास का संकल्प लिया है। कहते हैं पलायन रोकेंगे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे।
गया जी निर्वाचन क्षेत्र से दो बार बिहार विधान परिषद के सदस्य रहे संजीव श्याम सिंह ने गुरुआ के विकास का संकल्प लिया है। कहते हैं पलायन रोकेंगे, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देंगे। रसायनशास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट संजीव श्याम सिंह ने हर परीक्षा प्रथम श्रेणी में पास की। अनवरत शिक्षकों के लिए संघर्ष करते रहे। उन्हीं के प्रयासों का नजीता है कि शिक्षकों को वेतनमान मिला। शिक्षकों की सेवा शर्त में सुधार हुआ। लेक्चरर की नौकरी छोड़कर समाज सेवा को अपाने वाले संजीव श्याम ने हमेशा संघर्ष किया और कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
1994 में पहली बार समता पार्टी में नीतीश कुमार के समक्ष सदस्यता ली। अपने काम की बदौलत पहले पार्टी में संगठन सचिव बने। फिर गया जिला का युवा अध्यक्ष बना दिया गया। इसके बाद इन्हें मगध प्रमंडल में युवा का अध्यक्ष बना दिया गया। 2005 में संजीव श्याम सिंह ने जदयू की टिकट पर बिहार विधान परिषद से गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव लड़ा। इस चुनाव में यह दूसरे स्थान पर रहे। 1997 से 2005 तक इन्होंने विभिन्न प्रकार के सामाजिक मुद्दों पर काम किया। 2011 में इन्हें जदयू से टिकट नहीं मिला। तो संजीव श्याम सिंह निर्दलीय ही गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतर गए। इस बार इनको जीत मिली। बिहार विधान परिषद के सदस्य बने। 2013 में आरएलएसपी के निर्माण में भूमिका निभायी। 2017 में आरएलएसपी से ही गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े। जीत हासिल की। बिहार विधान परिषद के दोबारा सदस्य बने। इसके बाद 2019 में नीतीश कुमार ने इन्हें जदयू की दोबारा सदस्यता दिलायी। 2023 में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव जदयू की टिकट पर लड़े। इस बार इन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब इन्होंने गुरुआ के विकास की योजना बनाई है। जन सुराज की टिकट पर गुरुआ से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं।
राजनीतिक सफर एक नजर में
- 1994 में समता पार्टी की सदस्यता ली
- समता पार्टी के जिला युवा अध्यक्ष फिर मगध के युवा अध्यक्ष बने
- 1997 से 2005 तक सामाजिक मुद्दों पर काम करते रहे
-2005 में जदयू की टिकट पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े
- 2011 में निर्दलीय चुनाव जीतकर गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य बने
-2013 में रालोसपा के निर्माण में महत्ती भूमिका निभायी
-2017 में दोबारा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के सदस्य बने
-2019 में नीतीश कुमार ने जदयू की सदस्यता दिलायी
- 2023 में जदयू की टिकट पर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में हार मिली
- 2025 में गुरुआ विधानसभा से जन सुराज की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं

संजीव श्याम सिंह द्वारा किए गए कार्य
- शिक्षकों को वेतनमान दिलाने का काम किया
- शिक्षकों की सेवा शर्त को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका
- 1997 में बिहार के पुर्ननिर्माण के मुद्दे पर काम किया सभा की जिसमें नीतीश कुमार गया पहुंचे
- जाति तोड़ो समाज जोड़ो इस कार्यक्रम के अगुआ रहे
- दलित अति पिछड़ा समागम कार्यक्रम कराए, कई बैठकें की
- दलित अति पिछड़ा समागम में रेल मंत्री रहते हुए नीतीश कुमार गांधी मैदान 2004 में पहुंचे
- 2009 में महादलित सम्मान समारोह किया
-नियोजित शिक्षक न्याय मोर्चा के सरंक्षक बनें, शिक्षकों की लड़ाई लड़ते रहे
- 2015 में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में नियोजित शिक्षक वेतनमान वित्त अनुदानित शिक्षक वेतनमान अधिकार सम्मेलन
- सामान्य वर्ग के गरीबों को आरक्षण का लाभ मिले इसके लिए सदन में सवाल उठाए, एस फोर का गठन किया
गुरुआ के लिए लिया है संकल्प
: पलायन को रोकना है
: रोजगार सृजन का काम करेंगे
: गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
: स्कूलों की आधारभूत संरचना ठीक की जाएगी, बैठने की व्यवस्था
: बैजूधाम को बेहतर बनाने की कोशिश
: खेती में कैश क्रॉप करेंगे उनमें मजदूरी मनरेगा से मिलेगी
: स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जिससे संपन्न लोग के बच्चे भी नामांकित कर सकें
: डिग्री कॉलेज सभी प्रखंड में बनाने की कोशिश
: कुछ सड़कों का चौड़ीकरण
: गुरुआ बाइपास का निर्माण
: गुरुआ- दरियापुर सड़क का चौड़ीकरण
: भूरहा पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करने का प्रयास

संजीव श्याम सिंह ने कहा रोकेंगे पलायन
पूर्व विधान पार्षद और गुरुआ से जन सुराज के प्रत्याशी संजीव श्याम सिंह कहते हैं कि थक कर बैठना मुझे अच्छा नहीं लगता। समाज सेवा का काम जीवन भर किया है। यह जारी रहेगा। जन सुराज ने अच्छा विकल्प दिया है। गुरुआ का विकास मेरा संकल्प है। इस बार वोट सिर्फ अपने बच्चों के लिए, शिक्षा और रोगजार कि लिए दें। गुरुआ में पलायन एक बड़ी समस्या है। इसे रोका जाएगा। सभी को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिले इसकी व्यवस्था की जाएगी।
जनसंपर्क में मिल रहा समर्थन
गुरुआ में जन संपर्क के दौरान हर गांव मोहल्ले में जन सुराज के उम्मीदवार संजीव श्याम सिंह को समर्थन मिल रहा है। गांव के लोग पलायन रोकन की इनकी बात से प्रभावित हैं। गांव वाले मानते हैं कि संजीव श्याम सिंह संघर्ष करने वाले नेता है। जो वादा करेंगे उसे पूरा करने की लड़ाई लड़ेंगे। गांवों में हो रहे स्वागत और मिल रहे जन समर्थन से सबों में उत्साह है।
( अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)

लेखक के बारे में
Anup Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




