SIP लम्बे समय के लिए सबसे अच्छा निवेश है,अगर मुच्यूअल फंड का चुनाव सही हो : सी ए आदित्य चौहान

Brand Post
share

  • स्टॉक मार्केट के तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी म्यूचुअल फंड लगातार पॉपुलर हो रहे हैं।

SIP लम्बे समय के लिए सबसे अच्छा निवेश है,अगर मुच्यूअल फंड का चुनाव सही हो : सी ए आदित्य चौहान

स्टॉक मार्केट के तमाम उतार-चढ़ाव के बाद भी म्यूचुअल फंड लगातार पॉपुलर हो रहे हैं। इस विषय मे हमने सी ए और निवेश विशेषज्ञ आदित्य चौहान से बात की। उनका कहना है कि लंबे समय के लिए निवेश के लिए म्यूचुअल फंड निवेशकों को कभी निराश नहीं करते। म्यूचुअल फंड में आप एकमुश्त या फिर किस्तों में पैसा निवेश कर सकते है। म्‍यूचुअल फंड में निवेश में पूरी तरह पारदर्शिता रहता है और लम्बे समय मे आपके लिए सबसे अच्छा निवेश साबित हो सकते हैं।

सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान यानी सिप के माध्यम से आप किस्तों में पैसा निवेश कर सकते हैं। एसआईपी का फायदा यह रहता है कि निवेशक को एकमुश्त रकम जमा नहीं करनी पड़ती। वह अपनी सुविधा और इनकम के हिसाब से निवेश कर सकता है। एसआईपी की मदद से समाज के हर वर्ग को निवेश करने की सहूलियत दी हैं।

SIP की सबसे खास बात यह है कि छोटी-छोटी रकम होने के कारण निवेशकों पर बोझ बहुत कम रहता है। अगर आप लंबी अवधि के लिए निवेश करना चाहते हैं तो SIP सबसे कारगर तरीका है। लंबी अवधि के कारण कम्पाउंडिंग बेनिफिट मिलता है और रिटर्न कई गुना मिल जाता है। निवेश विशेषज्ञ आदित्य चौहान का कहना हैं कि अगर आप भी SIP की मदद से म्यूचुअल फंड में निवेश करके अधिक से अधिक लाभ कमाना चाहते हैं तो तीन प्रमुख बातों का जरूर ध्यान जरूर रखना चाहिए।

1.सही मुच्यूअल फंड का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण हैं.

निवेश विशेषज्ञ आदित्य चौहान का कहना है क़ि आज 2000 से ज्यादा मुच्यूअल फण्ड स्कीम है लेकिन सभी क़े रिटर्न्स मे बहुत अंतर होता है, पिछले 20 वर्षो मे कुछ इक्विटी फंड्स ने 17-18% प्रति वर्ष रिटर्न्स दिया है और कुछ फंड्स ने 12-13% तक का रिटर्न्स ही दिया है। 13% रिटर्न्स भी पिछले 20 वर्षो क़े लिए अच्छा है लेकिन उसी समय मे ऐसी फंड्स भी थे जहाँ 17-18% रिटर्न्स भी मिले है।

अगर आप ने पिछले 20 वर्षो से 25000 की SIP ऐसी किसी फण्ड मे क़र रहे है जिसने 13% रिटर्न्स दिया तो आपका फण्ड वैल्यू आज 2.5 करोड़ होता और अगर आपके किसी मित्र ने ऐसी फण्ड मे निवेश किया होता जिसने 17% का रिटर्न्स होता तो उसकी फण्ड वैल्यू आज 4 करोड़ होता।

आपने भी मुच्यूअल फण्ड मे ही निवेश किया और आपके मित्र ने भी, जबकि आपके मित्र को (4 -2.5) 1.5 करोड़ का अधिक लाभ हुआ. अब आपको समझ मे आ जाना चाहिए की मुच्यूअल फण्ड निवेश से अधिक से अधिक लाभ कमाने क़े लिए सही मुच्यूअल फण्ड का चुनाव करना सबसे महत्वपूर्ण है।

सबसे अच्छे फण्ड मे निवेश ना कर पाने का एक बड़ा कारण ये है कि हम ये अभी तक समझ नहीं पाए कि जिस प्रकार बीमार होने कि स्थिति मे हम डॉक्टर क़े पास जाते है उसी प्रकार हमें अपने पैसो के निवेश के लिए किसी योग्य वित्तीय विशेषज्ञ क़ी सलाह से ही करना चाहिए। अगर हम अपनी बीमार होने कि स्थिति मे अच्छे डॉक्टर क़े पास ना जाकर किसी मेडिकल स्टोर से इलाज करेंगे तो क्या होगा? उसी प्रकार अगर किसी के भी कहने से या किसी एजेंट के कहने से, जो वित्तीय विषय का विशेषज्ञ नहीं है, अपने पैसो का निवेश करेंगे तो नुकसान आप का ही होगा और आपको ठीक से पता भी नहीं चलेगा।

2. SIP को लम्बे समय के लिए ही करें और हर हाल में SIP जारी रखें

आप को अपनी SIP को जारी रखना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बाजार में उठा-पटक चलती रहती है। इसी वजह से आपका पोर्टफोलियो कभी फायदे में रहता है तो कभी नुकसान में, फिर भी आपको हर परिस्थिति में इसे जारी रखना है. SIP में यह बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता है कि हर महीने आप कितना पैसा जमा करते हैं. अगर रकम छोटा है, लेकिन कंटीन्यूटी कायम है तो जितनी लंबी अवधि के लिए बने रहेंगे, रिटर्न उतना ज्यादा मिलेगा।

3. SIP को टॉप-अप करें

जैसे-जैसे महंगाई बढ़ रही है, ऐसे आपको आने वाले समय में जरूरत पूरा करने के लिए ज्यादा पैसे की जरूरत होगी। हर साल आपकी कमाई भी बढ़ती है। अगर नौकरी करते हैं तो हर साल इंक्रीमेंट का लाभ मिलता ही होगा. इसी तर्ज पर हर साल SIP को टॉप-अप करें। आसान शब्दों में कहें तो हर आप को साल SIP अमाउंट को बढ़ाने से ज्यादा फायदा होता है।

अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है।

Anant Joshi

लेखक के बारे में

Anant Joshi

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।