अजीत शर्मा ने किया भागलपुर को विकास की पटरी पर लाने का दावा
हिंदुस्तान से एक्सक्लूसिव बातचीत में भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर के विकास में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि सालों तक भागलपुर में बीजेपी का नेतृत्व रहा और 20 साल से प्रदेश में NDA की सरकार है लेकिन इन लोगों ने भागलपुर को उसका हक नहीं दिया।
हिंदुस्तान से एक्सक्लूसिव बातचीत में भागलपुर विधायक अजीत शर्मा ने भागलपुर के विकास में अड़चन डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि सालों तक भागलपुर में बीजेपी का नेतृत्व रहा और 20 साल से प्रदेश में NDA की सरकार है लेकिन इन लोगों ने भागलपुर को उसका हक नहीं दिया। पिछले 11 साल में हमने भोलानाथ फ्लाइओवर से लेकर शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सफ़ाई और ट्रैफिक व्यवस्था के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। सरकार में हिस्सेदारी नहीं थी लेकिन भागलपुर की आवाज़ बनकर हर ज़रूरी मुद्दा चाहे एयरपोर्ट का मुद्दा हो जिसको भाजपा के लोगों में साज़िश के तहत भागलपुर से छीन लिया, या बेरोज़गारी का हो, छात्रों और भ्रष्टाचार का हो हर मुद्दे पर मुखर आवाज़ विधानसभा के पटल पर उठाई।
आज उसी का परिणाम है कि जनसंपर्क में भारी समर्थन महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी को मिल रहा है। जहाँ चुनाव प्रचार के लिए जा रहे हैं लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग कांग्रेस के साथ है क्यूंकि कांग्रेस किसी धर्म, जाति या वर्ग की राजनीति नहीं करती बल्कि जनता के मुद्दों और सर्व समाज के निर्माण में यक़ीन रखती है। उन्होंने वादा किया कि जैसे ही प्रदेश में महागठबंधन की सरकार आएगी लोगों को राहत मिलनी शुरू हो जाएगी। हर घर में एक नौकरी दी जाएगी। यूनिट फ्री बिजली, 500 में गैस सिलेंडर, माताओं बहनों को 2500/- महीना, 25 लाख तक मुफ्त इलाज, ग्रेजुएट को 2000 हज़ार और पोस्ट ग्रेजुएट को 3000 रुपये का महीना भत्ता तथा फॉर्म और यात्रा फ्री रहेगी।
यह सब ऐसी गारंटी हैं जिन में बिहार और भागलपुर की जनता का विश्वास है। जहाँ भागलपुर में जाएँगे लोगों से पूछिये तो आपको बता देंगे कि अजीत से बेहतर विकल्प कोई नहीं है। हम हर समय लोगों के लिए उपलब्ध हैं। इसलिए यह साफ़ है भागलपुर में बीजेपी की दाल गलने वाली नहीं है यहाँ पूरा माहौल कांग्रेस मय है।
( अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)

लेखक के बारे में
Anup Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




