एक कुशल डॉक्टर, एक शिक्षाविद् और यूनानी चिकित्सा शिक्षा के मजबूत स्तंभ : डॉ. एस. एम. अमजद अली
बिहार की धरती ने शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में अनेक ऐसे व्यक्तित्व दिए हैं, जिन्होंने अपने कर्म और समर्पण से समाज को नई दिशा दी।

डॉ. एस. एम. अमजद अली
चिकित्सक, संस्थापक सह चेयरमैन
संक्षिप्त जीवन परिचय
नाम : डॉ. एस. एम. अमजद अली
पद : चिकित्सक, संस्थापक सह चेयरमैन
संस्थान : सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
शिक्षा : MBBS from SKMCH, Muzaffarpur
पेशा : चिकित्सक एवं शिक्षाविद्
अनुभव : चिकित्सा क्षेत्र में 45 वर्षों का अनुभव
विजन : गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना
बिहार की धरती ने शिक्षा, चिकित्सा और समाजसेवा के क्षेत्र में अनेक ऐसे व्यक्तित्व दिए हैं, जिन्होंने अपने कर्म और समर्पण से समाज को नई दिशा दी। इन्हीं नामों में एक महत्वपूर्ण नाम है डॉ. एस. एम. अमजद अली का, जो पेशे से डॉक्टर होने के साथ-साथ एक सफल शिक्षाविद् और संस्थापक चेयरमैन भी हैं। सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के संस्थापक एवं चेयरमैन के रूप में उन्होंने बिहार में यूनानी चिकित्सा शिक्षा को एक नई पहचान दी है। उनका जीवन संघर्ष, सेवा और दूरदृष्टि की ऐसी कहानी है, जो युवाओं को प्रेरित करती है।
सिवान जिले से ताल्लुक रखने वाले डॉ. अमजद अली की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा भी सिवान में ही हुई। बचपन से ही पढ़ाई में गंभीर और समाज के प्रति संवेदनशील रहे डॉ. अमजद ने चिकित्सा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। उन्होंने SKMCH, Muzaffarpur से अपनी MBBS मेडिकल शिक्षा पूरी की और चिकित्सकीय अभ्यास की शुरुआत की।
एक डॉक्टर के रूप में काम करते हुए उन्होंने समाज की जरूरतों को बहुत करीब से महसूस किया। यही अनुभव आगे चलकर एक बड़े शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की प्रेरणा बना।
एक विचार से संस्थान तक का सफर
अपनी मेडिकल शिक्षा पूरी करने के बाद 1982 में डॉ. अमजद अली ने मेहसी में अपना चिकित्सकीय अभ्यास सूफिया नर्सिंग होम के नाम से प्रारंभ किया। 1990 में अपना नर्सिंग होम चकिया में स्थानांतरित किया जहां आधुनिक उपकरण भी लगाये जो उस क्षेत्र में उस समय के अनुसार नई व्यवस्था थी। डॉ. अमजद अली बताते हैं कि जिस जमीन पर आज सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज खड़ा है, उसके बगल में उन्होंने एक मस्जिद का निर्माण करवाया। वह स्थान धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण था, लेकिन उन्होंने महसूस किया कि किसी भी पूजा स्थल की वास्तविक रौनक तभी है, जब उसके आसपास समाज और जनजीवन सक्रिय हो।
यहीं से उनके मन में विचार आया कि उस स्थान को समाजोपयोगी बनाया जाए। ऐसा केंद्र बनाया जाए जहां शिक्षा हो, चिकित्सा हो और लोगों का भविष्य संवर सके। इसी सोच ने जन्म दिया सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज को। कॉलेज की नींव वर्ष 2007 में रखी गई और लंबे प्रयासों के बाद वर्ष 2016 में आयुष मंत्रालय भारत सरकार से BUMS कोर्स के लिए 60 सीटों की मान्यता प्राप्त हुई। आज यह संस्थान बिहार के प्रमुख यूनानी मेडिकल कॉलेजों में गिना जाता है।
जून 2025 में क्षेत्रीय सांसद और विधायक की उपस्थिति में बिहार के तत्कालीन राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खॉं के हाथों सौ बेड के मल्टी स्पेशियलिटी अस्पताल का उदघाटन किया गया जो कॉलेज परिसर में ही स्थित है। कॉलेज के छात्रों को यहां ट्रेनिंग में बहुत सुविधा होती है।
कॉलेज की खासियतें
सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज की सबसे बड़ी खासियत इसकी मजबूत अकादमिक व्यवस्था और व्यावहारिक प्रशिक्षण है। संस्थान में छात्रों को सिर्फ किताबों तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें अस्पताल में वास्तविक मरीजों के इलाज की प्रक्रिया से भी जोड़ा जाता है।
BUMS: चिकित्सा क्षेत्र में एक शानदार विकल्प
आज मेडिकल क्षेत्र में टइइर के साथ-साथ इवटर (BUMS (Bachelor of Unani Medicine and Surgery) तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। यह कोर्स उन छात्रों के लिए बेहतरीन अवसर है, जो चिकित्सा क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं लेकिन पारंपरिक और प्राकृतिक चिकित्सा प्रणाली में रुचि रखते हैं।
डॉ. अमजद अली बताते हैं कि इवटर केवल एक डिग्री नहीं, बल्कि एक मजबूत करियर प्लेटफॉर्म है।
इसके बाद छात्र सरकारी नौकरी, निजी प्रैक्टिस, रिसर्च और स्वास्थ्य सेवाओं के विभिन्न क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते हैं।
यूनानी चिकित्सा का महत्व
आज यूनानी चिकित्सा एक वैकल्पिक और प्रभावी पद्धति के रूप में सामने आई है। यूनानी चिकित्सा शरीर के प्राकृतिक संतुलन पर काम करती है और जड़ से उपचार की कोशिश करती है।
कॉलेज से जुड़ा अस्पताल भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
कॉलेज की प्रमुख विशेषताएं:
मान्यता प्राप्त संस्थान
B.R.A. बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर और बिहार यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज, पटना से संबद्धता
आधुनिक लैब्स, पुस्तकालय और क्लीनिकल ट्रेनिंग
अलग-अलग छात्रावास सुविधा
अनुभवी फैकल्टी
शिक्षण अस्पताल की सुविधा
शोध एवं सेमिनार का अवसर
डॉ. अमजद अली का कहना है कि पिछले दस वर्षों में संस्थान ने जिस स्तर की प्रगति की है, वह बिहार में यूनानी शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल बन चुकी है।
भविष्य की सोच
डॉ. अमजद अली का सपना है कि सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज आने वाले समय में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाए। उनका लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि ऐसे डॉक्टर तैयार करना है जो ज्ञान, नैतिकता और सेवा भावना से समाज की सेवा करें। वे चाहते हैं कि यह संस्थान चिकित्सा शिक्षा का ऐसा केंद्र बने, जहां आधुनिक सोच और पारंपरिक चिकित्सा का संतुलन दिखाई दे।
हर माता-पिता का सपना होता है कि उनका बेटा या बेटी डॉक्टर बने और समाज में सम्मान पाए। इसी सोच को साकार करने के लिए उनका संस्थान गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा प्रदान कर रहा है। हम चाहते हैं कि यहां पढ़ने वाला हर छात्र एक सक्षम डॉक्टर बनकर निकले, समाज में सम्मान पाए और अपने परिवार का सपना पूरा करे। आज चिकित्सा क्षेत्र में अवसरों की कोई कमी नहीं है। यदि छात्र सही दिशा में मेहनत करें, तो यूनानी चिकित्सा में भी शानदार भविष्य बनाया जा सकता है।
बिहार के गौरव हैं डॉ. एस. एम. अमजद अली
डॉ. एस. एम. अमजद अली ने यह साबित किया है कि अगर सोच स्पष्ट हो और उद्देश्य समाजहित का हो, तो किसी भी छोटे शहर से उठकर बड़ा बदलाव लाया जा सकता है। शहर सिवान से शुरू हुआ उनका सफर आज बिहार के हजारों युवाओं के भविष्य को दिशा दे रहा है। एक डॉक्टर के रूप में सेवा, एक प्रशासक के रूप में मार्गदर्शन और एक संस्थापक के रूप में दूरदृष्टि, इन तीनों भूमिकाओं में डॉ. अमजद अली वास्तव में बिहार का गौरव हैं। उनका यह प्रयास न सिर्फ यूनानी चिकित्सा को मजबूत कर रहा है, बल्कि बिहार को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान भी दिला रहा है।
सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर
पता : सूफिया यूनानी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर बारा चकिया, पूर्वी चंपारण, बिहार
फोन : +91 99346 07329
मेल : sumc 2015@gmail.com
अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट विजिट करें : sumchrc.ac.in
(अस्वीकरण : इस लेख में हिन्दुस्तान की संपादकीय भागीदारी नहीं है। लेख में उल्लिखित सभी कथनों, विचारों, मतों, घोषणाओं, उद्घोषणाओं या दावों आदि के संबंध में लाइव हिन्दुस्तान किसी भी प्रकार से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा।)
लेखक के बारे में
Anup Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


