वजीरगंज में चितरंजन कुमार के नाम की चर्चे, कहे जा रहे युवा शक्ति की नई लहर
बिहार विधानसभा चुनाव जैसे जैसे करीब रहा है, चितरंजन उर्फ चिंटू भईया की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। इनकी बढ़ती लोकप्रियता ने वजीरगंज के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है।

बिहार विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहा है, चितरंजन उर्फ चिंटू भईया की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। उनके समर्थकों का दावा है कि चितरंजन की बढ़ती लोकप्रियता ने वजीरगंज के राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। इन्हें हर जाति-धर्म से अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है। हर वर्ग चाहे वह युवा हो, किसान हो, व्यापारी हो या मजदूर, सभी चिन्टू भईया को अपना सच्चा प्रतिनिधि मान रहे हैं।
2020 में 20 उम्मीदवारों को दी थी पटखनी
पहली बार निर्दलीय चुनाव लड़कर ही इन्होंने 20 प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। चिंटू भईया के बारे में कहा जाता है कि यह जनता की नब्ज़ समझने वाला नेता हैं। जनता के सुख-दुख में सबसे पहले पहुंचने वाले चिन्टू भईया, हर वर्ग की आवाज़ बन चुके हैं।
विपक्षियों की नींद उड़ा देने वाला चेहरा
उनकी लोकप्रियता इस हद तक है कि आज के समय में कोई नेता उनके सामने टिकता नहीं दिख रहा है। जनता का प्यार इनकी उपलब्धी बन गई है। लोग इन्हें सम्मान से कहते युवा सम्राट, वजीरगंज का मसीहा, हमार विधायक जी, नेताजी चिन्टू भईया आदि से संबोधित करने लगे हैं।

कर्मठता की मिसाल : 42 साल की उम्र में प्रेरणा का स्रोत
42 वर्षीय चिन्टू भईया ने संघर्षों से उठकर ईमानदारी, परिश्रम और समर्पण के दम पर लाखों दिलों में जगह बनाई है। शादी, बीमारी या कोई भी परेशानी, चिन्टू भईया के दरबार से कोई खाली हाथ नहीं लौटता।
वजीरगंज बाजार को दिलाया नया जीवन
2019 से पहले जो बाजार बदहाल था। आज वह स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित है। यह चिन्टू भईया के प्रयासों का परिणाम है।
जनहित में आंदोलन और प्रशासन को झुका दिया
उनके नाम पर कई काम भी गिनाए जाते हैं। इनमें से एक है, गया-नवादा रोड जाम करके जिलाधिकारी को आवेदन देकर रोड बनवाना। इसके अलावा वजीरगंज में शौचालय, सड़क, स्टैंड जैसी मूलभूत सुविधाओं की मांग कर जनता के हक की लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की।
स्वच्छता के लिए 25 महिलाओं को दिया रोजगार!
अपने खर्च पर उन्होंने वजीरगंज, तरवां, कोनारचट्टी, जमुआवां आदि में स्वच्छता मिशन चलाया महिलाओं को रोजगार देकर सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। आज चिन्टू भईया सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि उम्मीद की नई किरण बन चुके हैं।
उपलब्धियां एक नजर में
*वजीरगंज विधानसभा के मंगुरा नदी पर 30 वर्ष पूर्व अर्धनिर्मित पुल जो मदरडीह एवं बुधौल गांव को जोड़ता है का निर्माण स्थानीय लोगों के सहयोग से कराया।
*पिछले कई वर्षों से वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र में फुटबॉल, क्रिकेट, साइकिल रेस, दौड़ एवं अन्य प्रचलित खेलों की प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतियोगियों के बीच सम्मानजनक पुरस्कार वितरण कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया
*वजीरगंज फतेहपुर मोड़ के समीप वर्षों से महादेव मंदिर का जीर्णशीर्ण स्थिति में था। राजस्व एवं शिवभक्तों के साथ मिलकर मंदिर का निर्माण एवं महादेव जी की नई प्रतिमा की स्थापना कराई गई
*वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बच्चों की शिक्षा दिलाने हेतु 'माता-पिता को सहयोग' आर्थिक एवं शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाना प्राथमिकता रही
* लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
* 42 साल की उम्र में कई ऐसे काम किए जिससे वजीरगंज की जनता इन्हें आखों पर बैठाती है।

चितरंजन के संकल्प पत्र के अहम बिंदु
*बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
*गुणवत्तापूर्ण शिक्षा
*रोजगार के नए अवसर
*कमजोर वर्ग के लिए आवास की व्यवस्था
*पर्याप्त बिजली एवं शुद्ध पानी की व्यवस्था
*साफ-सुथरी एवं बेहतर सड़कें
*खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं
*सार्वजनिक स्थल पर शौचालय की व्यवस्था
*वजीरगंज विधानसभा क्षेत्र के बाहरी क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट एवं कैमरे लगाने की योजना
*पर्यटन स्थल का विकास
*अपराध पर लगाम
*थाना एवं अंचल में व्याप्त भ्रष्टाचार पर लगाम
(अस्वीकरण : इस लेख में किए गए दावों की सत्यता की पूरी जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति/ संस्थान की है)

लेखक के बारे में
Anup Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




