शिक्षा के क्षेत्र में एक नया चरण: क्रिस्तु जयन्ती महा विद्यालय को विश्वविद्यालय का दर्जा
पिछले 26 वर्षों की दीर्घ ऐतिहासिक यात्रा में ‘प्रकाश और समृद्धि’ ध्येयवाक्य को रखते हुए बेंगलूरु की यह संस्था विकास एवं नवाचार के साथ शिक्षा के क्षेत्र के वर्तमान युग में प्रवेश कर रही है ।

बेंगलुरु, कर्नाटक – भारतीय उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण निर्णय के अंतर्गत, 8 जुलाई 2025 को भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा क्रिस्तु जयन्ती कॉलेज को आधिकारिक रूप से ‘डीम्ड-टू-बी यूनिवर्सिटी’ का दर्जा प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) अधिनियम, 1956 की धारा 3 के अंतर्गत क्रिस्तु जयंती कॉलेज को प्राप्त यह मान्यता 26 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर योगदान और समग्र विकास की यात्रा का परिणाम है। अब ‘क्रिस्तु जयन्ती (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी)’ के नाम से जानी जाने वाली यह संस्था सेवा और गुणवत्ता के आधार पर भविष्य में विस्तार करने की दिशा में अग्रसर है।
सेवा और सामाजिक सुधार क्रिस्तु जयंती विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य
क्रिस्तु जयन्ती का शैक्षणिक उद्देश्य 19वीं शताब्दी के शिक्षाविद् और समाज सुधारक संत कुरियाकोस एलियास चावरा की सोच को प्रतिबिंबित करता है। इस विश्वविद्यालय का प्रबंधन बोधि निकेतन ट्रस्ट द्वारा किया जाता है, जिसकी स्थापना कार्मेलाइट्स ऑफ़ मैरी इमैक्युलेट (CMI) के सदस्यों ने की थी—जो भारत का पहला स्वदेशी धार्मिक संघ है और जिसकी स्थापना संत चावरा द्वारा की गई थी।
संत चावरा का विश्वास था कि शिक्षा ही सामाजिक परिवर्तन का एक प्रभावी माध्यम है। उन्होंने केरल में प्रत्येक चर्च के साथ एक विद्यालय स्थापित करने की पहल की जिसके फलस्वरूप वहाँ शिक्षा आम जनता के लिए सुलभ हो सकी। धर्म, जाति और पंथ के भेदभाव को मिटाकर सभी के लिए शिक्षा प्रदान करना उनकी योजना का आधार था । इसी भावना को अपनाकर आज भी क्रिस्तु जयन्ती अपने पथ पर अग्रसर है। एक अल्पसंख्यकों की संस्था होते हुए भी, पढ़नेवाले सभी युवाओं के लिए क्रिस्तु जयंती विश्वविद्यालय के द्वार खुले हैं। यह संत चावरा के शैक्षणिक और सामाजिक आदर्शों को प्रतिबिंबित करता है ।
क्रिस्तु जयंती उपलब्धियों की एक स्थापित विरासत है
1999 में मात्र तीन स्नातक कार्यक्रमों के साथ आरंभ होकर, क्रिस्तु जयन्ती आज एक क्रियाशील शैक्षणिक केंद्र के रूप में विकसित हो चुका है। वर्तमान में इस विश्वविद्यालय के 50 एकड़ के विशाल परिसर में भारत की हर दिशा और विदेशों से आए 16,000 से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं, जिन्हें 800 से अधिक प्रशीक्षित एवं समर्पित प्राध्यापक मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं। कला, विज्ञान, प्रबंधन, वाणिज्य और समाज एवं मानविकी जैसे विविध क्षेत्रों में छह स्कूलों के माध्यम से 100 से अधिक स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
संस्था को NAAC द्वारा ‘A++’ ग्रेड (CGPA 3.78) प्राप्त हुआ है और NIRF 2025 में कॉलेज श्रेणी में देश में 34वाँ स्थान प्राप्त हुआ है । मेनेजमेंट अध्ययन विभाग के लिए ACBSP की अंतरराष्ट्रीय मान्यता, विज्ञान के क्षेत्र में ‘DBT स्टार कॉलेज’ का दर्जा, तथा इंडिया टुडे–MDRA सर्वे में “न्यू मिलेनियम में स्थापित कला, विज्ञान और वाणिज्य कॉलेजों में नंबर-1 उभरता हुआ कॉलेज” सम्मान प्राप्त होना इस कॉलेज की उत्कृष्टता को प्रमाणित करते हैं ।
विश्वविद्यालय कुलपति ऑगस्टीन जॉर्ज CMI कहते हैं कि,
“उच्च शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान का संप्रेषण नहीं है, बल्कि हमारा मूल उद्देश्य व्यक्तित्व का निर्माण है। डीम्ड विश्वविद्यालय के रूप में, क्रिस्तु जयन्ती अब अपने क्षेत्र को व्यापक करते हुए अनुसंधान और समुदाय की सेवा पर अधिक बल देगा, और अपने आदर्श वाक्य ‘प्रकाश और समृद्धि’ के प्रति निष्ठा रखकर अग्रसर होगा।”
विश्वविद्यालय का भविष्य : समर्पित नेतृत्व और प्रशासन
कॉलेज के इस परिवर्तनकारी यात्रा का नेतृत्व समाज के लिए समर्पित CMI साधुओं का दल कर रहा है । विश्वविद्यालय का नेतृत्व कुलाधिपति अब्राहम वेट्टियंकल CMI, कुलपति ऑगस्टीन जॉर्ज CMI तथा सह-कुलपति लिजो पी. थॉमस CMI के हाथों में है। इस सशक्त प्रशासनिक व्यवस्था में रजिस्ट्रार एलॉयसियस एडवर्ड जे., मुख्य वित्त अधिकारी जैस वी. थॉमस CMI, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी एवं मानविकी एवं सामाजिक विज्ञान स्कूल के निदेशक जोशी मैथ्यू CMI, डीन (अकादमिक) कैलिस्टस जूड, योजना एवं विश्वविद्यालय के संरचना कार्यों के निदेशक सोम ज़करियास CMI, अनुसंधान एवं प्रबन्धन विभाग निदेशक मारियालाल जोसेफ, छात्र कल्याण कार्यालय के निदेशक दीपु जॉय सहित सभी डीन और विभागाध्यक्ष सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ।
केवल डिग्री मात्र नहीं, समग्र व्यक्तित्व का निर्माण हमारा उद्देश्य है
क्रिस्तु जयन्ती को विशिष्ट बनाते हैं यहाँ की विशेष शिक्षा-पद्धती के चार स्तंभ - ज्ञान, कौशल, मूल्य और दृष्टिकोण। यह दर्शन ‘FIDE’ नामक मूल मूल्यों से सम्मिलित हैं:
- Faith (आस्था) – ईश्वर में ही नहीं, बल्कि स्वयं में और दूसरों की अपार क्षमता में विश्वास रखना
- Integrity (निष्ठा) – प्रामाणिकता, सत्यनिष्ठा और न्याय के उच्चतम नैतिक मानकों के प्रति प्रतिबद्धता रखना
- Dignity (गरिमा) – वंचित वर्गों को साथ में लेकर उनके सशक्तिकरण के प्रति समर्पण भाव रखना
- Excellence (उत्कृष्टता) – निरंतर परिश्रम और समर्पण के साथ गुणवत्ता की प्राप्ति करना
यह चतुर्दिश दृष्टिकोण विश्वविद्यालय के हर आयाम में परिलक्षित होता है – इस दिशा में कालेज को SDG-1 (गरीबी उन्मूलन) के लिए UNAI हब के रूप में मान्यता प्राप्त हुई है, महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु AICTE से लीलावती पुरस्कार, और ‘ग्रीन कैंपस’ के लिए गोल्ड रेटिंग प्राप्त हुई है । ‘कैंपस फार्मर्स मार्केट’ और महिला उद्यम प्रकोष्ठ रचना जैसी पहलें विश्वविद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी को और सुदृढ़ करती हैं ।
अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सशक्त भविष्य हेतु निर्मित परिसर
क्रिस्तु जयन्ती (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में उत्कृष्टता को प्रोत्साहित करने वाली संपूर्ण व्यवस्थाएँ उपलब्ध हैं । जैव-विज्ञान प्रयोगशाला में थर्मल साइक्लर जैसे उन्नत उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक्स प्रयोगशाला में आधुनिक किट, 500 से अधिक उन्नत प्रणालियों वाले कंप्यूटर लैब, और विश्व स्तरीय मीडिया लैब छात्रों को प्रयोगात्मक व्यावहारिक अनुभव प्रदान करते हैं । मनोविज्ञान प्रयोगशाला से लेकर प्रबन्धन प्रयोगशाला तक, जहाँ मॉक स्टॉक ट्रेडिंग सत्र आयोजित होते हैं, इस विश्वविद्यालय में सभी विषयों में प्रयोगात्मक शिक्षण पर बल दिया जाता है ।
सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए आधुनिक सभागार, सेमिनार हॉल और खेल एवं दैहिक प्रशीक्षण हेतु स्पोर्ट्स एरीना उपलब्ध हैं। सेंट कुरियाकोस एलियास सभागार में ‘यूफोनिया’ जैसे सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित होते हैं । खेल सुविधाओं में क्रिस्तु जयन्ती स्पोर्ट्स एरीना, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन कोर्ट और इनडोर जिम्नेज़ियम शामिल हैं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देते हैं ।
कला और संस्कृति का केंद्र
क्रिस्तु जयन्ती में कला और संस्कृति प्रशीक्षण का अभिन्न अंग हैं। लिटरेरी एंड कल्चरल एसोसिएशन (LCA) छात्रों को रचनात्मक अभिरुचियों के विकास और टीमवर्क व लीडरशिप् जैसे जीवन कौशलों के लिए मंच प्रदान करता है। ‘कलाज्योति’, ‘सर्गोत्सव’, ‘नृत्यांजलि’ और ‘यूफोनिया’ जैसे राष्ट्रीय स्तर के महोत्सव छात्रों की प्रतिभा को निखारते हैं। संगीत, नृत्य, रंगमंच, ललित कला, वाद-विवाद और क्विज़ जैसी विभिन्न अकादमिक गतिविधियाँ LCA के अंतर्गत आती हैं।
LCA की उपलब्धियाँ उल्लेखनीय हैं—युवजनोत्सव और उत्तरत्सव में 16 बार समग्र चैम्पियनशिप, दक्षिण भारत और राष्ट्रीय अंतर-विश्वविद्यालय युवा महोत्सवों में शीर्ष सम्मान, तथा वैश्विक मंचों पर छात्रों की सक्रिय भागीदारी।
खेल-खूद में श्रेष्ठ साधना
सांस्कृतिक एवं संगीत क्षेत्रों के समानांतर, क्रिस्तु जयन्ती ने खेलों में भी उत्कृष्टता स्थापित की है। शारीरिक शिक्षा और फिटनेस केंद्र द्वारा प्रशिक्षित छात्र राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत रहे हैं। 2025 में कराटे, थ्रोबॉल, बैडमिंटन और शूटिंग में उल्लेखनीय सफलताएँ इस सशक्त खेल संस्कृति का प्रमाण हैं।
वैश्विक दृष्टि और अंतरराष्ट्रीय सहयोग
वैश्विक नेटवर्किंग और सहयोग केंद्र के माध्यम से इस विश्वविद्यालय ने अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, कनाडा, जापान और थाईलैंड सहित अनेक देशों के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से साझेदारी स्थापित की है। छात्र और संकाय विनिमय, संयुक्त अनुसंधान और अंतरराष्ट्रीय व्याख्यानों के माध्यम से इसका परिसर एक वैश्विक सांस्कृतिक संगम बन चुका है।
पर्यावरण एवं प्रकृति संरक्षण के साथ ग्रीन कैंपस और समाज सेवा में सहभागिता
ग्रीन कैंपस, सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन और 243 औषधीय पौधों वाला स्मार्ट मेडिसिनल गार्डन विश्वविद्यालय की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाता है । जयन्तियन एक्सटेंशन सर्विसेज (JES), NSS, NCC और ‘उन्नत भारत अभियान’ के अंतर्गत 25 गाँवों को दत्तक लेकर विश्वविद्यालय सामाजिक विकास में सक्रिय योगदान दे रहा है ।
उज्ज्वल भविष्य की ओर विश्वविद्यालय
डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा क्रिस्तु जयन्ती को पाठ्यक्रम निर्माण में नवाचार, नए अनुसंधान केंद्रों की स्थापना और वैश्विक सहयोगों में अधिक स्वतंत्रता प्रदान करता है । यह परिवर्तन केवल एक औपचारिक दर्जा नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के लिए एक उज्ज्वल, समृद्ध भविष्य के प्रति प्रतिबद्धता रखने के लिए प्रेरणा प्रदान करता है – क्रिस्तु जयंती में शिक्षा आस्था से आरंभ होकर उत्कृष्टता की ओर पहुँचती है ।
पाठकों के लिए सूचना: यह लेख हिंदुस्तान टाइम्स की प्रचारात्मक उपभोक्ता संपर्क पहल का हिस्सा है और इसे संबंधित ब्रांड द्वारा स्वतंत्र रूप से तैयार किया गया है। इस सामग्री के लिए हिंदुस्तान टाइम्स की कोई संपादकीय ज़िम्मेदारी नहीं है।
लेखक के बारे में
Diya T Rainaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



