5 लाख रुपए से शुरू हुआ सफर, आज 1500 फ्लैट्स तक पहुंची अंशुल होम्स की दास्तान : फाउंडर राहुल कुमार
पटना के रियल एस्टेट सेक्टर में पिछले कुछ वर्षों में तेजी से उभरते नामों में अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड भी शामिल है।

पटना के रियल एस्टेट बाजार में अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड आज सफलता की नई इबारत लिख रहा है। एक छोटे स्तर से शुरुआत करने वाले कंपनी के फाउंडर व सीएमडी राहुल कुमार ने अपने कड़े संघर्ष और कमिटमेंट से अंशुल होम्स को ग्राहकों के बीच एक बेहद भरोसेमंद और प्रतिष्ठित डेवलपर ब्रांड बना दिया है।
फर्स्ट जेनरेशन बिजनेसमैन हैं राहुल
राहुल कुमार बताते हैं कि वह एक फर्स्ट जेनरेशन बिजनेसमैन हैं और उनके परिवार में पहले कोई व्यवसायिक पृष्ठभूमि नहीं थी। उन्होंने 2011 में MBA पूरा करने के बाद पुणे की एक रियल एस्टेट कंपनी में काम किया, जहां उन्हें मार्केटिंग और रियल एस्टेट की बारीकियों को समझने का अवसर मिला। इसके बाद वह 2012 में पटना आए और यहां एक निजी कंपनी में कार्य करते हुए जमीन अधिग्रहण, कन्वर्जन और प्रोजेक्ट डेवलपमेंट की प्रक्रियाओं को करीब से सीखा।
ऐसे आया बिजनेस का आइडिया
राहुल कुमार ने करियर की शुरुआत एक रियल स्टेट कंपनी से किया। वहां उन्होंने रियल स्टेट की बारीकियों को समझा और इस क्षेत्र के बारे में जाना समझा। इस बीच उनके दिमाग में बिजनस की कोई प्लानिंग नहीं थी। पर कुछ समय बाद ही लगा कि क्यों न खुद का बिजनस ही शुरू किया जाए। आज वे बहुत अच्छे से बिजनस को संभाल रहे हैं।
₹5 लाख से शुरू हुआ कारोबार
राहुल कुमार ने वर्ष 2014 में मात्र ₹5 लाख की पूंजी से “अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड” की शुरुआत की। कंपनी का पहला प्रोजेक्ट “द मन्नत एन्क्लेव” था, जिसे छह कट्ठा जमीन पर 20 फ्लैट्स के रूप में विकसित किया गया। शुरुआती संघर्षों, सरकारी नीतियों में बदलाव और कोविड जैसी चुनौतियों के बावजूद उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स को आगे बढ़ाया।
आज उनकी कंपनी लगभग 1500 फ्लैट्स का निर्माण कर चुकी है, जिनमें से 400 फ्लैट्स ग्राहकों को डिलीवर किए जा चुके हैं, जबकि कई प्रोजेक्ट्स अभी निर्माणाधीन हैं।
रियल एस्टेट के साथ हॉस्पिटैलिटी और स्पोर्ट्स में भी रखा कदम
* राहुल कुमार ने सिर्फ रियल एस्टेट तक खुद को सीमित नहीं रखा। उन्होंने हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में हाईवे जंक्शन और स्टेप अप लग्जरी लाउंज जैसे रेस्टोरेंट्स की शुरुआत की।
* हाईवे जंक्शन को उन्होंने एक डेस्टिनेशन रेस्टोरेंट कॉन्सेप्ट के रूप में विकसित किया, जहां लोग शहर की भागदौड़ से दूर जाकर समय बिताते हैं। वहीं स्टेप अप लग्जरी लाउंज कॉर्पोरेट मीटिंग्स, बर्थडे और सेलिब्रेशन के लिए एक आधुनिक और लग्जरी स्पेस के रूप में लोकप्रिय हो रहा है।
* इसके अलावा उन्होंने अंशुल क्रिकेट एकेडमी की भी स्थापना की है, जहां युवा खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सामाजिक कार्यों के लिए उन्होंने अंशुल वेयर फ्रेंड फाउंडेशन नामक NGO भी शुरू किया है।
क्वालिटी और ट्रस्ट ही हमारी सबसे बड़ी पहचान
राहुल कुमार कहते हैं कि उनकी कंपनी की सबसे बड़ी ताकत ग्राहकों का भरोसा है। उनका मानना है कि किसी भी प्रोजेक्ट में सिर्फ फ्लैट के अंदर की क्वालिटी नहीं, बल्कि कॉमन सुविधाओं की गुणवत्ता भी बेहद महत्वपूर्ण होती है।
उन्होंने बताया कि उनके प्रोजेक्ट्स में लिफ्ट, जनरेटर, कैमरा, फायर सेफ्टी और कॉमन एरिया जैसी सुविधाओं में किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाता।
बड़े प्रोजेक्ट्स और मॉडर्न कॉन्सेप्ट पर फोकस
राहुल कुमार के अनुसार पटना में अब लोगों की सोच बदल रही है। पहले जहां छोटे अपार्टमेंट्स का चलन था, वहीं अब लोग बड़े सोसाइटी प्रोजेक्ट्स और आधुनिक सुविधाओं वाले कैंपस की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
इसी सोच के साथ उनकी कंपनी “एस्ट्रो सिटी” जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। सात एकड़ में फैले इस प्रोजेक्ट में 750 फ्लैट्स, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क, मंदिर, पेंटहाउस और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
रियल एस्टेट सबसे सुरक्षित निवेश
राहुल कुमार का मानना है कि रियल एस्टेट निवेश का सबसे सुरक्षित माध्यम है। उनके अनुसार यदि सही डेवलपर और सही प्रोजेक्ट का चयन किया जाए, तो तीन वर्षों में 50% से 100% तक का एप्रिसिएशन संभव है।
उन्होंने कहा कि आज RERA और बैंक अप्रूवल जैसी व्यवस्थाओं के कारण ग्राहकों का भरोसा बढ़ा है और निवेश पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित हुआ है।
बिहार में रियल एस्टेट का उज्ज्वल भविष्य
राहुल कुमार का मानना है कि बिहार में आने वाले वर्षों में रियल एस्टेट सेक्टर तेजी से आगे बढ़ेगा। सरकार द्वारा प्रस्तावित सैटेलाइट सिटीज, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट और बढ़ते निवेश से राज्य में नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि अब बिहार में भी मेट्रो सिटीज की तरह आधुनिक प्रोजेक्ट्स की मांग बढ़ रही है और डेवलपर्स उसी दिशा में काम कर रहे हैं।
अंशुल होक्स के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स
* एच2ओ सिटी, शिवाला (8 एकड़ में)
* 7 प्लेनेट, मीठापुर (2 एकड़ में)
* डीएन गोल्फ सिटी, हाजीपुर (7 एकड़ में)
क्यों चुनें अंशुल होम्स ?
* लाइफ टाइम फ्री मेंटीनेंस
* मंदिर और गार्डन
* बेस्ट-इन- क्वालिटी कस्ट्रक्शन
* डिलिंग में ट्रांसपरेसी
* बेहतरीन पार्किंग स्पेस
* दोनो साइड सड़क
* रेलवे स्टेशन के पास प्रीमियम लोकेशन पर
* 100% पावर बैकअप
* फुली ऑटोमेटिक ट्विन लिफ्ट
* एच2ओ मॉल के सामने फ्री पार्किंग
* 24 घंटे सिक्योरिटी की सुविधा
* रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
* 24 घंटे वाटर सप्लाई
मध्यम वर्ग को बजट में घर दिलाना है मुख्य उद्देश्य
सीएमडी राहुल कुमार का सपना है कि मध्यम वर्ग को कम कीमत में सभी सुविधाओं से लैस फ्लैट मुहैया कराए जाएं। जिससे मध्यम वर्ग के सपने भी पूरे हो सकें।
पुरस्कार और सम्मान
अंशुल होम्स बिहार की अवॉर्ड विनिंग रियल एस्टेट कंपनी है। अपने बेहतरीन काम की वजह से रियल एस्टेट में लगातार ग्राहकों का भरोसा जीतकर वे आज की सबसे भरोसेमंद कनस्ट्रक्शन कंपनी है।
अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना सीएमडी राहुल कुमार ने 2014 में की थी। इनका पहला प्रोजेक्ट था मीठापुर बस स्टैंड, जिसे 6 कठ्ठा में प्रोजेक्ट शुरु किया था।
लोगों के सपनों का घर बनाना ही हमारा उद्देश्य : राहुल कुमार, फाउंडर एवं सीएमडी, अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड
हमारे लिए रियल एस्टेट का मतलब सिर्फ कंक्रीट की इमारतें खड़ा करना नहीं है, बल्कि हर एक परिवार की खुशियों और उनके जीवनभर की कमाई को सुरक्षित करना है। समय पर प्रोजेक्ट्स को पूरा करना और कंस्ट्रक्शन क्वालिटी से कभी समझौता न करना ही हमारी ताकत रही है।
हम आने वाले समय में भी नए इनोवेशन और आधुनिक तकनीकों के साथ आपके लिए बेहतरीन रेसिडेंशियल और कमर्शियल स्पेस लाते रहेंगे। आपके इसी भरोसे के साथ, अंशुल होम्स सफलता के नए शिखरों को छूने और आपके सपनों को सच करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।
भविष्य की योजनाएं
राहुल कुमार आने वाले वर्षों में पटना और गया में नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इसके अलावा वह “हॉलिडे होम्स” जैसे नए कॉन्सेप्ट्स पर भी काम कर रहे हैं, जहां लोगों को आधुनिक जीवनशैली और प्रीमियम सुविधाओं का अनुभव मिलेगा।
पता : अंशुल होम्स प्राइवेट लिमिटेड,
सिग्नेचर टावर,
चौथी मंजिल,
ऑपोजिट हाई टेक हॉस्पिटल,
खगौल मेन रोड,
सगुना मोड़ के पास, दानापुर, पटना
बिहार - 801503.
मोबाइल नंबर - 9771497291
ईमेल आईडी: anshulhomes@gmail.com
(अस्वीकरण : इस लेख में हिन्दुस्तान की संपादकीय भागीदारी नहीं है। लेख में उल्लिखित कथनों, विचारों, मतों, घोषणाओं, उद्घोषणाओं या दावों आदि के संबंध में लाइव हिन्दुस्तान किसी भी प्रकार से जिम्मेदार या उत्तरदायी नहीं होगा।
लेखक के बारे में
Anup Prakashलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


