बाइडन ने दिखाई बुद्धिमानी

Neelesh Singh द जापान टाइम्स ,
Follow us on Google News
share

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह सोचकर यूक्रेन पर हमला किया था कि उनका मुकाबला एक कमजोर और विभाजित पश्चिम से होगा। पश्चिमी देशों के हाल के महीनों के राजनीतिक घटनाक्रमों और रूसी तैयारियों को लेकर...

बाइडन ने दिखाई बुद्धिमानी

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह सोचकर यूक्रेन पर हमला किया था कि उनका मुकाबला एक कमजोर और विभाजित पश्चिम से होगा। पश्चिमी देशों के हाल के महीनों के राजनीतिक घटनाक्रमों और रूसी तैयारियों को लेकर उनके बीच छिड़ी बहसों को देखते हुए पुतिन की यह उम्मीद बेमानी नहीं थी। लेकिन वह गलत थे। पश्चिम, बल्कि समूची दुनिया यूक्रेन पर हमले के विरोध में एकजुट हो गई है। इस एकजुटता को गढ़ने का श्रेय दुनिया के कई नेताओं को जाता है, लेकिन इसका एक बड़ा श्रेय अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को जाता है, जिन्होंने इस संकट से निपटने में शानदार बुद्धिमानी का परिचय दिया है।
बाइडन और उनकी टीम ने अमेरिका की घरेलू राजनीति की गहरी दरारों से पार पाते हुए एक अंतरराष्ट्रीय मोर्चा खड़ा किया, पुतिन को उलझन में डाला और सूचना युद्ध में अपना दबदबा कायम किया। बाइडन अंतरराष्ट्रीय संबंधों में एक नए युग की बुनियादी शर्तें तय कर रहे हैं, और इनमें से एक शर्त जैसा कि बाइडन मानते हैं, लोकतंत्र व तानाशाह सरकारों के बीच के संघर्ष से परिभाषित होगी। पुतिन के इरादों को लेकर काफी बहस हो रही थी और संदेह भी जताए जा रहे थे, लेकिन अमेरिका इस बात पर अडिग रहा कि यूक्रेन पर हमले की योजना है। गलत साबित होने का भारी जोखिम उठाते हुए अमेरिका ने खुफिया खुलासों के जरिये संदेह और भ्रम के उन बादलों को तितर-बितर कर दिया, जिसका फायदा उठाकर मॉस्को सूचना युद्ध जीतना चाहता था। इस तरह, अमेरिका ने रूस को रणनीतिक लाभ उठाने से वंचित कर दिया।
बाइडन और उनकी टीम ने सहयोगियों और साझीदार देशों का साथ लेने के लिए खुफिया सूचनाओं और भरोसेमंद रणनीतिक नजरिये का सहारा लिया। परदे के पीछे से सक्रिय वाशिंगटन ने अन्य सरकारों को अपनी गति से आगे बढ़ने दिया। जैसे, यूरोप ने सबसे पहले रूसी बैंकों को स्विफ्ट वित्तीय सूचना प्रणाली से वंचित करने का एलान किया। नतीजतन, एक ऐसा गठबंधन खड़ा हो गया, जिसने न सिर्फ पुतिन, बल्कि पश्चिम में भी कई लोगों को चौंका दिया। इसने नाटो को तो मजबूत किया ही, अन्य यूरोपीय देशों में भी इसकी अपील को आकर्षक बना दिया है।

Neelesh Singh

लेखक के बारे में

Neelesh Singh

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।