फोटो गैलरी

ट्रंप के लोग

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वक्त ह्वाइट हाउस जितना विवादों से घिरा रहा है, उतना विवादित तो शायद ही किसी अन्य राष्ट्रपति का प्रशासन रहा होगा। कहां से शुरू करें? ट्रंप के अधिकारियों पर ये आरोप शुरू से...

ट्रंप के लोग
  द न्यूयॉर्क टाइम्स, अमेरिकाFri, 23 Feb 2018 10:26 PM
ऐप पर पढ़ें

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वक्त ह्वाइट हाउस जितना विवादों से घिरा रहा है, उतना विवादित तो शायद ही किसी अन्य राष्ट्रपति का प्रशासन रहा होगा। कहां से शुरू करें? ट्रंप के अधिकारियों पर ये आरोप शुरू से लगते रहे हैं कि वे आधिकारिक यात्राओं में अमेरिकी करदाताओं के डॉलर बेजा खर्च करते हैं। कुछ मंत्रियों और अधिकारियों पर अपने निजी हितों की रक्षा करने और राजनीतिक सहयोगियों को फायदा पहुंचाने के लिए पद के दुरुपयोग के आरोप भी लगे हैं। कुछ ने तो अपने काम में मदद के लिए परिवार के लोगों को ही नौकरी दे दी है। हमें शायद इस नैतिक फिसलन पर हैरान नहीं होना चाहिए, क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप खुद नैतिकता को कोई महत्व नहीं देते। उन्होंने अपने आयकर रिटर्न का ब्योरा देने से साफ इनकार कर दिया था। इससे शायद उनके खिलाफ हितों के टकराव का मामला बन सकता था। उन्होंने अपनी बेटी और दामाद को ह्वाइट हाउस में नौकरी दे दी, जबकि उनके पास सरकार में काम करने का कोई तजुर्बा नहीं था। ऐसे में, ट्रंप के लोगों के कुछ शर्मनाक कृत्यों को अवाम के सामने रखना जरूरी है, बल्कि कांग्रेस को उनकी जांच करानी चाहिए। 
अब जरा एन्वायर्नमेंटल प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रशासक स्कॉट पिट्ट और उनके सहयोगियों के हालिया बयानों पर गौर कीजिए, जिन्होंने यह दलील दी है कि वह फस्र्ट क्लास श्रेणी में ही उड़ान भरेंगे, क्योंकि इकोनॉमी क्लास में वह सुरक्षित नहीं हैं। पिट्ट और उनके सहायकों ने घरेलू व विदेशी दौरों पर कई हजार डॉलर खर्च डाले हैं। वाशिंगटन से न्यूयॉर्क की संक्षिप्त यात्रा पर ही उन्होंने 1,641 डॉलर फूंक दिए। इसी तरह, ‘वेटरन अफेयर्स डिपार्टमेंट’ के मंत्री डेविड शुल्किन को हाल में सफाई पेश करनी पड़ी कि उनकी पत्नी की यूरोप यात्रा पर सरकारी खजाने से 4,000 डॉलर क्यों खर्च किए गए? फेडरल कम्युनिकेशन्स कमीशन के चेयरमैन अजित पई के खिलाफ भी कांग्रेस में डेमोके्रट आक्रामक थे कि उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी से जुड़े एक मीडिया कारोबारी के हक में नियमों में छूट क्यों दी? यह सूची यहीं पर खत्म नहीं होती, यह काफी बड़ी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें