हिंदी दिवस 2018 पर विशेष: हजार सालों में खूब समृद्ध हुई हिंदी, हिंदी से जुड़े ये फैक्ट्स जानते हैं आप

हिन्दुस्तान टीम नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

1.  संस्कृत से उपजी भारतीय आर्यभाषाओं के अपभ्रंश से 1050 से 1150 के बीच हिंदी का जन्म माना गया है।  2. 1165 से 1192 के बीच दरबारी कवि चंदबरदाई ने ‘पृथ्वीराज रासो’ के रूप में...

Hindi diwas

1.  संस्कृत से उपजी भारतीय आर्यभाषाओं के अपभ्रंश से 1050 से 1150 के बीच हिंदी का जन्म माना गया है। 
2. 1165 से 1192 के बीच दरबारी कवि चंदबरदाई ने ‘पृथ्वीराज रासो’ के रूप में हिंदी साहित्य की पहली रचना की।
3. पहला हिंदी उपन्यास ‘परीक्षा गुरु’ है, जिसे लाला श्रीनिवासदास ने लिखा था।
4.  गोपाल चंद्र का ‘नहुष’ हिंदी का पहला मौलिक नाटक माना जाता है।
5. 1796 में कलकत्ता से प्रकाशित जॉन गिलक्रिस्ट की ‘ग्रामर ऑफ हिंदुस्तानी लेंग्वेज’ टाइप आधारित देवनागरी में प्रकाशित पहली किताब थी।
6.  हिंदी का पहला अखबार ‘उदन्त मात्र्तण्ड’ 30 मई 1826 को पं. जुगलकिशोर शुक्ल के संपादन में निकला था।
7.  हिंदीभाषी प्रदेशों में सबसे पहले बिहार में 1835 में हिंदी आंदोलन शुरू हुआ। 
8.  हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने का विचार सबसे  पहले गुजराती कवि श्रीनर्मद (1833-86) ने रखा था।
9. भारत में पहली बार हिंदी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई कलकत्ता विश्वविद्यालय के कुलपति सर आशुतोष मुखर्जी ने फोर्ट विलियम कॉलेज में 1919 में शुरू कराई।
10. साल 1930 में पहला हिंदी टाइपराइटर अस्तित्व में आया। 
11.1931 में अर्देशिर ईरानी ने भारत की पहली बोलती फिल्म ‘आलमआरा’ हिंदी में बनाई।
12. लोकसभा में 15 मई 1952 को पहली 
13. बार हिंदी में संबोधन सीकर के तत्कालीन सांसद एन.एल. शर्मा ने किया।
14. 14 सितंबर 1949 को हिंदी को भारत की राजभाषा के रूप में स्वीकार किया गया। 
15.  देश में 14 सितंबर, 1953 को पहली बार ‘हिंदी दिवस’ मनाया गया।
16.  हिंदी भाषा की रचना के लिए पहला ज्ञानपीठ पुरस्कार 1968 में सुमित्रानंदन पंत को दिया गया।
17. पहला विश्व हिंदी सम्मेलन 10-12 जनवरी 1975 को भारत में हुआ, जिसमें 30 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। 
18. संयुक्त राष्ट्र संघ में पहली बार हिंदी में भाषण 1977 में तत्कालीन विदेश मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने दिया।
19. इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रहे स्व. प्रेम शंकर गुप्त हिंदी में निर्णय देने वाले पहले न्यायाधीश थे।
20.  हिंदी की पहली इंटरनेट पत्रिका भारत-दर्शन न्यूजीलैंड से प्रकाशित हुई।
21. पेशे से इंजीनियर आलोक कुमार ने 21 अप्रैल 2003 को हिंदी का पहला ब्लॉग ‘नौ दो ग्यारह’ शुरू किया।
22. देश का पहला राष्ट्रीय हिंदी संग्रहालय आगरा में स्थापित करने की योजना है।
    स्रोत: इंटरनेट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsओपिनियन शब्दहिंदी दिवस 2018 पर विशेष: हजार सालों में खूब समृद्ध हुई हिंदी