
साल 2011 में अमेरिका के संघीय जांच ब्यूरो ने टिमोथी कारपेंटर को मिशिगन व ओहायो में हुई कई हथियारबंद डकैतियों का सरगना बताया। सुबूत इकट्ठा करने के लिए किसी सर्च वारंट के बजाय ब्यूरो ने अदालत से एक ऐसा ऑर्डर लिया, जिससे कारपेंटर के मोबाइल…

अमेरिका के लोगों ने पिछले हफ्ते आर्थिक सुस्ती के बीच अपना ‘थैंक्स गिविंग डे’ मनाया। अमेरिकी प्रौद्योगिकी उद्योग (टेक इंडस्ट्री) से अधिक दबाव में इस वक्त शायद ही कोई अन्य क्षेत्र है। हाल ही में माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, मेटा, इंटेल, गूगल, यूपीएस…

उत्तराखंड के जंगलों और पहाड़ों में बदलती परिस्थितियों ने इंसानों और वन्यजीवों, दोनों की जिंदगी को संकट में डाल दिया है। बादल फटने, बाढ़ और भू-स्खलन जैसी कुदरती आपदाओं के घाव अभी भरे भी नहीं थे कि गुलदार, बाघ और भालू जैसे जानवरों ने पहाड़ के लोगों का चैन-सुकून छीन लिया है…

पिछले पांच दशकों में भारत ने कई आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का मुकाबला किया है। अलगाववाद, आतंकवाद और संगठित चरमपंथ ने समय-समय पर देश की स्थिरता और लोकतंत्र को चुनौती दी। इन सभी में सबसे लंबा, रक्तरंजित और जटिल संघर्ष…

बीते शुक्रवार को भारत ने अपने श्रम कानूनों के इतिहास में एक नया अध्याय लिखा। केंद्र सरकार ने इस दिन से चार श्रम संहिताओं को लागू कर दिया। इसे आजादी के बाद के सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक श्रम सुधारों में से एक माना जा रहा है…

ब्राजील में शनिवार को संपन्न कॉप-30 इसको लेकर नहीं था कि जलवायु संकट से निपटने के लिए क्या किया जाए? यह तो पहले से सबको पता है। अलबत्ता, यह सम्मेलन इस बारे में था कि उन उपायों को कैसे अमल में लाया जाए…

केरल का सबरीमाला मंदिर एक बार फिर चर्चा के केंद्र में है। 1990 के दशक में 10 से 50 साल की लड़कियों और महिलाओं के मंदिर-प्रवेश की इजाजत को लेकर यह वर्षों विवादों में रहा, अब इस मंदिर में सोने की गलत परत के इस्तेमाल को लेकर जबर्दस्त बहस छिड़ गई है…

पिछले दिनों न्यूयॉर्क (अमेरिका) के एक भारतीय रेस्तरां में बैठी हुई थी। वहां तरह-तरह के शाकाहारी व्यंजन मौजूद थे। छोले-भठूरे की खुशबू तो हवा में तैर रही थी। लगता ही नहीं था कि हम भारत में नहीं हैं। कई भारतीय भी दिखाई दे रहे थे…

पिछले मंगलवार की सुबह मेरे दोस्त का गुरुग्राम से फोन आया। चिंतित आवाज में उसने कहा, ‘बेटी को फिर से अस्पताल ले जा रहा हूं। इस महीने यह तीसरी बार है।’ उसकी सात साल की बेटी रात भर खांसती रही। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की जहरीली हवा से सांस के ‘इन्फेक्शन’ का मामला था। मैंने फौरन अपना फोन चेक किया…

पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय यात्रा पर भूटान में थे। दक्षिण एशिया की तेजी से बदलती भू-रणनीतिक स्थिति के बीच इस पड़ोसी देश के प्रति भारत की प्रतिबद्धता की ओर इस दौरे ने सबका ध्यान आकर्षित किया है…

वे अंग्रेजी में तख्तियां लिए खड़े थे। उनके गंभीर चेहरे पर नाराजगी साफ-साफ देखी जा सकती थी। यह उस विरोध-प्रदर्शन का दृश्य था, जो दिल्ली के संपन्न तबकों के लोग वायु प्रदूषण के खिलाफ कर रहे थे…

हाल ही में मध्य प्रदेश के एक सरकारी स्कूल के बच्चों को मिड-डे मील कागज पर परोसने को लेकर काफी विवाद हुआ। भारत में ‘स्ट्रीट फूड’ संस्कृति हमारी जीवन-शैली का एक अभिन्न अंग है। गरमागरम समोसे, कुरकुरे पकौड़े, चटपटी चाट हो या नमकीन- इन व्यंजनों का आकर्षण …

बिहार की जनता ने इस चुनाव में जो जनादेश दिया है, उसने इस राज्य की राजनीतिक दिशा स्पष्ट कर दी है। वोटरों ने दिखा दिया कि वे स्थिरता, जवाबदेही और विकास को प्राथमिकता देने वाले शासन के साथ खड़े हैं….

राजधानी दिल्ली के प्रदूषण का मुद्दा एक बार फिर राष्ट्रीय बहस के केंद्र में आ गया है। पिछले करीब एक महीने से यहां की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में दर्ज की जा रही और अब तो नागरिक भी इसके खिलाफ सड़कों पर उतरने लगे हैं…

महाराष्ट्र के सांगली जनपद के मोहित्यांचे वडगांव (जिसे संक्षेप में वडगांव कहा जाता है) में हर शाम सात बजे भैरवनाथ मंदिर से 45 सेकंड के लिए एक सायरन-ध्वनि गूंजती है, जो किसी चीनी मिल या अन्य औद्योगिक इकाई…

दक्षिण के दो राज्यों- तमिलनाडु और केरल में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बवाल मचा हुआ है। इन दोनों सूबों में अगले साल मई में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं…

बादशाहों की सल्तनत समाप्त हुई, नवाबों के ठाठ गए, तो उनके शाही दस्तरख्वान के जायके आम आदमी को मयस्सर हुए। शाही दस्तरख्वान तैयार करने वाले खानसामा दुकान लगाकर बाजार में बैठ गए…

आज राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस है। चिकित्सा विज्ञान में आजकल कई अलग पद्धतियों से कैंसर का उपचार किया जाता है और ये पद्धतियां कई मामलों में कारगर भी साबित हो रही हैं। इनमें से ही एक पद्धति ‘इम्यूनोथेरेपी’ है।

सोचने की क्षमता वह विलक्षण गुण है, जो हमें अन्य प्राणियों से अलग कर इंसान बनाती है। कृत्रिम बुद्धिमत्ता, यानी एआई उस सोचने की क्षमता को ही खत्म कर रहा है। एआई नौकरियां खत्म कर रहा है…

वयोवृद्ध नगा नेता टी मुइवा अचानक मणिपुर के उखरूल जिला स्थित अपने गांव सोमडेल पहुंचकर फिर से नगा मसले की याद ताजा कर गए। यह बात नगालैंड और मणिपुर के लोग भूल चुके थे।