फोटो गैलरी

Hindi News ओपिनियन साइबर संसारअमेरिका लौट आया है

अमेरिका लौट आया है

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तर्क था कि अमेरिका को दुनिया का थानेदार नहीं होना चाहिए। उनके समर्थकों के बीच यह रुख काफी लोकप्रिय भी था। लेकिन अब जबकि दुनिया कोरोना महामारी के सामने रेंग रही है,...

अमेरिका लौट आया है
डॉयचे वेले वेब पोर्टल सेWed, 09 Jun 2021 10:29 PM
ऐप पर पढ़ें

पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का तर्क था कि अमेरिका को दुनिया का थानेदार नहीं होना चाहिए। उनके समर्थकों के बीच यह रुख काफी लोकप्रिय भी था। लेकिन अब जबकि दुनिया कोरोना महामारी के सामने रेंग रही है, तब बाइडन अमेरिका को पूरी दुनिया के लिए वैक्सीन से लेकर आर्थिक प्रगति के रास्ते पर वापस लाने वाले रहनुमा के तौर पर पेश करना चाहते हैं। उन्होंने ईरान के साथ परमाणु समझौते पर बातचीत फिर से शुरू कर दी है और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर भी नेतृत्व संभाल लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन कहते हैं, अमेरिका लौट आया है। हालांकि ट्रंप के दौर के सदमे से उबर रहे यूरोपीय देश इन संकेतों को लेकर कितने आश्वस्त हैं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। उनके और अमेरिका के बीच अब भी संघर्ष यदा-कदा नजर आ रहा है। पिछले महीने फ्रांस ने जब संयुक्त राष्ट्र में इजरायल और हमास के बीच युद्ध-विराम की मांग का प्रस्ताव पेश किया, तब अमेरिका ने उसे अवरुद्ध कर दिया। अमेरिका ने जब अपने यहां वैक्सीन को रोके रखा, तब यूरोपीय देशों ने नाराजगी जाहिर की। और अब जब नाटो बैठक के दौरान बाइडन तुर्की के राष्ट्रपति से मिलेंगे, तब उसे लेकर भी यूरोपीय देश सशंकित हैं। पर इन सबसे ज्यादा निगाहें जिनेवा पर रहेंगी, जहां पुतिन-बाइडन मिलेंगे।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें