फोटो गैलरी

धर्म से दूरी?

जर्मनी के दो बडे़ ईसाई चर्च के सदस्यों की संख्या में काफी समय से गिरावट आ रही है, पर 2019 में चर्च छोड़ने वाले ईसाइयों में कैथोलिकों की संख्या कहीं ज्यादा रही। कुल मिलाकर 5,40,000 लोगों ने चर्च से...

धर्म से दूरी?
डॉयचे वेले में क्रिस्टॉफ स्ट्राकTue, 07 Jul 2020 10:58 PM
ऐप पर पढ़ें

जर्मनी के दो बडे़ ईसाई चर्च के सदस्यों की संख्या में काफी समय से गिरावट आ रही है, पर 2019 में चर्च छोड़ने वाले ईसाइयों में कैथोलिकों की संख्या कहीं ज्यादा रही। कुल मिलाकर 5,40,000 लोगों ने चर्च से किनारा कर लिया। 1990 के दशक की शुरुआत से अब तक कभी चर्च के सदस्यों की संख्या में इतनी गिरावट नहीं देखी गई। जर्मनी की आधी से ज्यादा आबादी, यानी 4.33 करोड़ लोग अब भी कैथोलिक या प्रोटेस्टेंट चर्च के सदस्य हैं। लेकिन दस साल पहले यह संख्या लगभग 4.83 करोड़ थी। संख्या में गिरावट की एक वजह यह भी है कि मरने वाले चर्च के सदस्यों की संख्या बैपटाइज होने वाले सदस्यों से ज्यादा है। कोरोना महामारी चर्च की सदस्यता में कमी को और बढ़ा सकती है। अभी तक कोरोना वायरस की पाबंदियों के कारण चर्च पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में पूरी निश्चितता के साथ कुछ नहीं कहा जा सकता, पर संभव है कि इसके साथ और ज्यादा लोग संगठित धर्म से विमुख हों। यह स्थिति तब है, जब इस दौर में आध्यात्मिक कल्याण चिंता का मुख्य कारण है, क्योंकि हर जगह भय और अकेलेपन की भावना है।... पर हमें यह समझने की गलती नहीं करनी चाहिए कि जर्मन लोग अब धर्म की परवाह नहीं करते हैं। प्रोटेस्टेंट चर्चों की संख्या बढ़ रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें