फोटो गैलरी

Hindi News ओपिनियन साइबर संसारअमेरिकी चौकीदारी

अमेरिकी चौकीदारी

ब्रह्मांड के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के दो लाख से ज्यादा सैनिक दुनिया भर के 180 देशों में फैले हुए हैं। हालांकि इनमें से केवल सात देश ही हैं, जहां अमेरिकी सैनिक सक्रिय रूप से सैन्य अभियान में शामिल...

अमेरिकी चौकीदारी
बीबीसी से Mon, 19 Mar 2018 09:42 PM
ऐप पर पढ़ें

ब्रह्मांड के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के दो लाख से ज्यादा सैनिक दुनिया भर के 180 देशों में फैले हुए हैं। हालांकि इनमें से केवल सात देश ही हैं, जहां अमेरिकी सैनिक सक्रिय रूप से सैन्य अभियान में शामिल हैं। यह बात एक गोपनीय रिपोर्ट से सामने आई है, जिसे ट्रंप सरकार ने अमेरिकी कांग्रेस को भेजी थी। यह रिपोर्ट न्यूयॉर्क टाइम्स  में छपी है। अफगानिस्तान में 13,329 अमेरिकी सैनिक आज भी मौजूद हैं। 11 सितंबर, 2001 को वाशिंगटन और न्यूयॉर्क में तालिबान और अल-कायदा के हमले के बाद अमेरिकी सैनिकों को यहां भेजा गया था। अमेरिका को यहां तालिबान से काफी लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है, लेकिन अब भी वह युद्ध खत्म नहीं हो पाया है। दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका के लिए अफगानिस्तान की लड़ाई अब भी सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। अमेरिका को यहां अल-कायदा, तालिबान, इस्लामिक स्टेट और हक्कानी नेटवर्क से कड़ी चुनौती मिल रही है। इसके अलावा अन्य छह देश इराक, सीरिया, यमन, सोमालिया लीबिया और नाइजर हैं। नाइजर में अमेरिका के करीब 500 सैनिक मौजूद हैं। अक्तूबर 2017 में चार अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के बाद बहस जारी है। नाइजर में अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी बिल्कुल नई बात थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें