फोटो गैलरी

Hindi News ओपिनियन साइबर संसारजब नेहरू ने आम भिजवाए

जब नेहरू ने आम भिजवाए

भारत को आजादी मिल चुकी थी और पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री बन चुके थे। यह बात है 1949 की। नेहरू ने दिल्ली जेल में बंद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के लिए आम की एक टोकरी भिजवाई थी। उस समय देश के गृह...

जब नेहरू ने आम भिजवाए
बीबीसी में इकबाल अहमदTue, 07 Aug 2018 11:49 PM
ऐप पर पढ़ें

भारत को आजादी मिल चुकी थी और पंडित नेहरू देश के प्रधानमंत्री बन चुके थे। यह बात है 1949 की। नेहरू ने दिल्ली जेल में बंद डॉक्टर राम मनोहर लोहिया के लिए आम की एक टोकरी भिजवाई थी। उस समय देश के गृह मंत्री रहे सरदार पटेल को यह बात पसंद नहीं आई। मगर पंडित नेहरू ने यह कहते हुए बात खत्म कर दी कि राजनीति और निजी संबंधों को अलग-अलग नजरिये से देखा जाना चाहिए। दरअसल, मामला यह था कि नेपाल में राणा ने सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके विरोध में राम मनोहर लोहिया ने अपने समाजवादी साथियों के साथ दिल्ली स्थित नेपाली दूतावास के पास प्रदर्शन किया था। दिल्ली पुलिस ने उन सभी लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। गिरफ्तार नेताओं में जस्टिस राजिंदर सच्चर (1923-2018) भी थे। जस्टिस सच्चर ने ही प्रधानमंत्री नेहरू द्वारा आम भिजवाने वाली यह बात लिखी है।  

लोहिया और नेहरू कांग्रेस में एक साथ काम कर चुके थे। लोहिया नेहरू को अपना हीरो मानते थे, मगर आजादी के बाद इन दोनों नेताओं के रास्ते अलग हो गए थे। यह वही लोहिया थे, जिन्होंने नेहरू की मौत के बाद उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा था, ‘1947 के पहले के नेहरू को मेरा सलाम।’ 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें