Hindi NewsBihar Newszebra crossing signals and village road will be double lane nitish government plan
बिहार में डबल लेन होंगी गांव की सड़कें, जेब्रा क्रॉसिंग और सिग्नल भी, नीतीश सरकार का प्लान

बिहार में डबल लेन होंगी गांव की सड़कें, जेब्रा क्रॉसिंग और सिग्नल भी, नीतीश सरकार का प्लान

संक्षेप:

बिहार में एक लाख 18 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़क है। कई ऐसी सड़कें हैं, जो मेला-हाट के साथ ही प्रखंड मुख्यालय को भी जोड़ती हैं। इसी के मद्देनजर विभाग ने ग्रामीण सड़कों को चरणबद्ध तरीके से दो लेन में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

Feb 01, 2026 07:05 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share Share
Follow Us on

बिहार में शहर की तर्ज पर अब गांव में बनने वाली सड़कों में भी सभी सुरक्षा मानकों का पालन किया जाएगा। इसके तहत स्कूल-अस्पताल के समीप जेब्रा क्रॉसिंग का निर्माण होगा। तीखे मोड़, पुल-पुलिया व घुमावदार सड़कों के समीप गाड़ी चलाने की गति सीमा भी लिखी जाएगी। ग्रामीण कार्य विभाग अब बनने वाली ग्रामीण सड़कों में सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल बीते कुछ वर्षों में राज्य के ग्रामीण इलाकों में भी सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ी है। एक समय ग्रामीण इलाकों में एक साल में तीन हजार से कम दुर्घटनाएं होती थीं। अब इसकी संख्या बढ़कर लगभग चार हजार हो चुकी है। कुल दुर्घटनाओं में लगभग एक तिहाई सड़क हादसे ग्रामीण इलाकों में हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें:बिहार में मौसम ने ली करवट, अगले 48 घंटे में बारिश, आज कई जगहों पर कोहरा

इसे देखते हुए ही ग्रामीण कार्य विभाग ने गांव में बनने वाली सड़कों में भी सभी सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने का निर्णय लिया है। विभाग के सचिव दिवेश सेहरा ने इस बाबत सभी इंजीनियरों को निर्देश दिया है कि वे कार्य एजेंसियों के साथ समन्वय कायम कर अब निर्माण या मरम्मत होने वाली सड़कों में सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

सचिव ने कहा है कि सड़क सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने को स्वतंत्र रूप से इसकी निगरानी की जाए। सचिव ने इसकी कार्ययोजना बनाकर भी मांगा है ताकि अगली बैठक में उसकी समीक्षा हो सके। स्कूल व अस्पतालों के समीप जेब्रा क्रॉसिंग निर्माण सुनिश्चित कर विभागीय एमआईएस में इसके लिए अलग से एक कॉलम का प्रावधान सुनिश्चित करने को कहा गया है।

राज्य में एक लाख 18 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कें

बिहार में एक लाख 18 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़क है। कई ऐसी सड़कें हैं, जो मेला-हाट के साथ ही प्रखंड मुख्यालय को भी जोड़ती हैं। इसी के मद्देनजर विभाग ने ग्रामीण सड़कों को चरणबद्ध तरीके से दो लेन में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है। शहर की तर्ज पर अब ग्रामीण सड़कों का भी रखरखाव सात वर्षों तक किया जा रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की सहायता से सड़कों की निगरानी की प्रक्रिया भी शुरू है।

ये भी पढ़ें:पटना हाजीपुर के बीच गांधी सेतु जैसा फोरलेन पुल कब होगा चालू, जाम से मिलेगा आराम
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।