बिहार में ऑर्केस्ट्रा देखने गए युवक की निर्मम हत्या; आंखें फोड़ीं, गुप्तांग काटा और फिर फंदे से लटकाया शव

Jayendra Pandey हिन्दुस्तान, पूर्वी चंपारण
Follow us on Google News
share

Bihar Crime News: पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि में ऑर्केस्ट्रा देखने गए 25 वर्षीय अजय कुमार की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने आंखें फोड़कर और गुप्तांग काटकर शव फंदे से लटका दिया। प्रेम प्रसंग का शक है।

बिहार में ऑर्केस्ट्रा देखने गए युवक की निर्मम हत्या; आंखें फोड़ीं, गुप्तांग काटा और फिर फंदे से लटकाया शव

Bihar Crime News: बिहार के पूर्वी चंपारण से एक बेहद खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां हरसिद्धि थाना क्षेत्र में एक 25 वर्षीय युवक की बड़ी ही बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई। हत्यारों ने पहले युवक की आंखें फोड़ दीं, उसका गुप्तांग काट दिया और फिर उसके शव को फंदे से लटका दिया। इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी सनसनी और दहशत का माहौल है। पुलिस ने शक के आधार पर एक महिला को हिरासत में लिया है और जांच कर रही है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो माह पहले मृतक का एक महिला के साथ कोई वीडियो भी वायरल हुआ था।

लुधियाना से दो दिन पहले ही लौटा था घर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह वारदात हरसिद्धि थाना क्षेत्र के छतवनिया टोला में शुक्रवार की देर रात घटी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि अजय रोजी-रोटी के लिए पंजाब के लुधियाना में काम करता था और महज दो दिन पहले ही वहां से अपने घर वापस लौटा था। मृतक की मां प्रेमा देवी ने रोते हुए बताया कि शुक्रवार की रात गांव में कहीं ऑर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। अजय वही ऑर्केस्ट्रा देखने के लिए घर से निकला था, लेकिन रात भर वह वापस नहीं लौटा।

घर से 200 मीटर दूर मिला शव

शनिवार की सुबह जब परिजन अजय की तलाश कर रहे थे, तभी घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर नहर के किनारे स्थित एक बथान में उसका शव फंदे से लटकता हुआ दिखाई दिया। शव की हालत इतनी भयावह थी कि देखने वालों की रूह कांप गई। पुलिस के अनुसार, हत्यारों ने बड़ी बर्बरता से पहले अजय की दोनों आंखें फोड़ दीं और उसका गुप्तांग काट डाला। उसके शरीर पर कई अन्य जगहों पर भी गंभीर चोट के निशान मिले हैं।

वायरल वीडियो और प्रेम प्रसंग का एंगल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। इस नृशंस हत्याकांड के पीछे प्रेम प्रसंग का गहरा शक जताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, करीब दो माह पहले अजय का एक महिला के साथ कोई वीडियो भी वायरल हुआ था। डीएसपी रवि कुमार ने भी मामले की जांच के बाद प्रेम प्रसंग में ही इस हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस मामले में एक महिला को हिरासत में ले लिया है और उससे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।