गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की तो ट्रेन के सामने आया गया युवक, मौत; प्रेमिका पर एफआईआर दर्ज

हिन्दुस्तान, पटना, वरीय संवाददाता
Follow us on Google News
share

खगड़िया का पिंटू कुमार पटना में कोचिंग करता था। उसका एक युवती से अफेयर चल रहा था। कुछ दिनों से प्रेमिका पिंटू से बात नहीं कर रही थी। डिप्रेशन में उसने आत्महत्या कर ली।

गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की तो ट्रेन के सामने आया गया युवक, मौत
गर्लफ्रेंड ने बात नहीं की तो ट्रेन के सामने आया गया युवक, मौत

बिहार में एक युवक ने अपनी प्रेमिका से नाराज होकर आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान पटना में रहने वाले खगड़िया के 21 वर्षीय छात्र पिंटू कुमार के रूप में की गई है। राजेन्द्र नगर टर्मिनल और गुलजारबाग स्टेशन के बीच वीडियो कॉल पर बात नहीं करने पर वह ट्रेन के सामने आ गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवती एवं अन्य आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जल्द ही मामले के उद्भेदन का आश्वासन दिया है।

घटना को लेकर राजेंद्र नगर जीआरपी प्रभारी दीप नारायण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर रेल पुलिस मामले की छानबीन शुरू करेगी। घटना के संबंध में युवती से पूछताछ की जाएगी। पिंटू कुमार के परिजनों की शिकायत पर राजेंद्र नगर रेल पुलिस ने प्रेमिका व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

मूलरूप से खगड़िया के दिलदार थाना क्षेत्र निवासी पिंटू कुमार पटना में बाजार समिति इलाके में रहकर कोचिंग कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसका खगड़िया निवासी एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की फोन से अक्सर बात होती थी। हालांकि बीते कुछ दिनों से युवती पिंटू कुमार का फोन नहीं उठा रही थी। इससे छात्र अवसाद में था। इसी बीच पिंटू कुमार ने 26 सितंबर को युवती को वीडियो कॉल कर जान देने की बात कही। वह रेल की पटरी पर जाते हुए अपना वीडियो भी युवती को दिखा रहा था। इसी दौरान छात्र राजेंद्र नगर और गुलजारबाग के बीच पोल संख्या 538.28-29 के बीच आ रही ट्रेन की चपेट में आकर कट गया और उसकी मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस वीडियो रिकवर कर रही है।

हालांकि युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। बाद में छात्र के परिजनों ने युवती और अन्य अज्ञात के खिलाफ जीआरपी में शिकायत दी। परिजनों का आरोप है कि युवती के कारण ही पिंटू कुमार ने आत्महत्या की। पुलिस का कहना है कि युवती की तलाश की जा रही है। उसके बयान से मामला और स्पष्ट हो पाएगा।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsगर्लफ्रेंड ने बात नहीं की तो ट्रेन के सामने आया गया युवक, मौत; प्रेमिका पर FIR