Hindi NewsBihar NewsYoung man shot dead as soon he got out the car 5 rounds firing fear of gang war in Katihar
कार से उतरते ही युवक की गोली मारकर हत्या; 5 राउंड फायरिंग, कटिहार में गैंगवॉर की आशंका

कार से उतरते ही युवक की गोली मारकर हत्या; 5 राउंड फायरिंग, कटिहार में गैंगवॉर की आशंका

संक्षेप:

कटिहार में मिट्ठू झा नाम के युवक की सरेबाजार गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि वो बेटी के जन्मदिन पर केक लेने गया था। तभी बदमाशों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। जिसमे एक गोली उसके सिर में लगी। मृतक का इतिहास भी आपराधिक रहा है। गैंगवॉर की भी आशंका जताई जा रही है।

Jan 02, 2026 03:07 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार में नए साल पर एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। कुरसेला थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम घटना हुई। जब कार से उतरते ही युवक पर गोलियों की बौछार कर दी गई। बदमाशों ने 5 राउंड गोलियां चलाईं। बताया जा रहा है कि सागर झा उर्फ मिठ्ठू झा बेटी के जन्मदिन के लिए केक लेने आया था, तभी हमलावरों ने हमला कर दिया। जिसमें युवक की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक भी अपराधी है। उस पर कई मामले दर्ज हैं। पुलिस इस घटना को गैंगवॉर से भी जोड़कर देख रही है।

चश्मदीदों के मुताबिक महज 10 से 15 सेकंड में अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और फिर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। घटनास्थल पर पुलिस को गोलियों के कई खोखे मिले हैं। पुलिस आसपास लगे CCTV की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।

पुलिस ने बताया कि कि कुर्सेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-77 के समीप कुर्सेला चौक पर अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस के अनुसार मृतक का आपराधिक पृष्ठभूमि रही है। अपराधियों ने मिठ्ठू झा के सिर में गोली मारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटनास्थल को सील कर दिया और साक्ष्य जुटाना शुरू किया।

ये भी पढ़ें:वैशाली में पिकनिक मनाने आए युवक की हत्या, पैर पर कार चढ़ाने से हुआ था झगड़ा
ये भी पढ़ें:नए साल के पहले दिन परिवार में मचा कोहराम, गला रेतकर दिलीप की हत्या; तौफीक धराया