कटिहार में पैसों के लिए युवक की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Mar 04, 2026 03:56 pm ISTJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, कटिहार
share Share
Follow Us on

कटिहार जिले के मनिहारी में एक युवक की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। परिजन का आरोप है कि पैसों को लेकर उसका कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। बुधवार को उसका शव बरामद किया गया।

कटिहार में पैसों के लिए युवक की हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Katihar News: बिहार के कटिहार जिले में बदमाशों ने पैसों के लिए एक युवक की हत्या कर दी। वारदात मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर स्थित महीसाडीह दी गांव में हुई। बदमाशों ने युवक के सिर पर तेज धार वाले हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को युवक का शव उसके घर से बरामद किया गया। घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है।

थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। हालांकि हत्या के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है।

परिजन का कहना है कि पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों से युवक का विवाद चल रहा था और उसी को लेकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल इस मामले में अभी तक पुलिस को लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Jayesh Jetawat

लेखक के बारे में

Jayesh Jetawat

जयेश जेतावत बिहार में राजनीतिक, सामाजिक और आपराधिक घटनाओं पर गहराई से नजर रखते हैं। बीते 10 सालों से स्थानीय मुद्दों को कवर कर रहे हैं। बिहार में पर्यटन एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के मुद्दे पर भी गहरी पकड़ रखते हैं। जयेश मूलरूप से मेवाड़ क्षेत्र (राजस्थान) के रहने वाले हैं और लाइव हिन्दुस्तान में 4 साल से बिहार टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले ईटीवी भारत, इंडिया न्यूज, वे2न्यूज और टाइम्स ऑफ इंडिया में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। समाचार लेखन के अलावा साहित्यिक पठन-लेखन में रुचि है।

और पढ़ें