Hindi NewsBihar Newsyoung man beaten badly for teasing 3 girls accused stabbed shopkeeper when protested Muzaffarpur Bihar
चाय पी रहीं 3 लड़कियों को युवक ने छेड़ा, विरोध पर दुकानदार को मारा चाकू; भीड़ ने मनचले को  कूट दिया

चाय पी रहीं 3 लड़कियों को युवक ने छेड़ा, विरोध पर दुकानदार को मारा चाकू; भीड़ ने मनचले को कूट दिया

संक्षेप:

चाय दुकान पर तीन युवतियां चाय पी रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने उसने छेड़खानी करते हुए फब्तियां कसीं। इस पर दुकानदार सुजीत ने विरोध किया तो चाकू से वार कर दिया।

Aug 29, 2025 10:05 am ISTSudhir Kumar हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता
share Share
Follow Us on

बिहार के मुजफ्फरपुर में छेड़खानी के विरोध पर चाकूबाजी की घटना हुई। ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के इमलीचट्टी रोड स्थित जिला परिषद मार्केट के पास का मामला है। ई-रिक्शा चालक ने चाय दुकानदार सुजीत कुमार और उसके पिता नंदकिशोर साह को चाकू मार दिया। दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हमलावर ई-रिक्शा चालक को पकड़ लिया। भीड़ ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद भीड़ से ई-रिक्शा चालक को मुक्त कराया। पहले उसे सदर अस्पताल ले गई। जहां से बेहतर इलाज के लिए दो एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच में चिकित्सकों ने उसका ऑपरेशन कराने की सलाह दी। उसके हाथ तीन जगहों से टूट गये हैं। जबकि चाकू लगने से घायल सुजीत और उसके पिता का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया।

ये भी पढ़ें:चलती स्कूल बस के अंदर छेद से गिर गया 5 साल का बच्चा, नर्सरी छात्र की मौत पर बवाल

बाप-बेटे को मारा चाकू

स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि सुजीत की चाय दुकान पर तीन युवतियां चाय पी रही थीं। इसी दौरान ई-रिक्शा चालक ने उसने छेड़खानी करते हुए फब्तियां कसीं। इस पर दुकानदार सुजीत ने विरोध किया और ई-रिक्शा चालक को फटकार लगाई। विरोध पर ई-रिक्शा चालक सुजीत से भिड़ गया। मारपीट के क्रम में उसने चाकू निकालकर सुजीत पर हमला कर दिया। उसने चाकू का वार हाथ से रोका, जिससे कई जगह पर चाकू से हाथ कट गया। बेटे को लहूलुहान देख पिता नंदकिशोर सिंह बचाने आए। आरोपित ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया।

ये भी पढ़ें:पत्रकार राजदेव रंजन हत्याकांड का फैसला टला, कोर्ट में पेश नहीं हुआ विजय गुप्ता

डर से चिल्लाने लगीं लड़कियां

घटना के बाद चाय पी रही युवतियां चिल्लाने लगी। स्थानीय लोगों ने ई-रिक्शा चालक को पकड़ा लिया। पूरा मामला समझने के बाद भीड़ आक्रोशित हो गई और ई-रिक्शा चालक की पिटाई शुरू कर दी। बाद में ब्रह्मपुरा थाना पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ब्रह्मपुरा थाना की पुलिस ने मौके पर से चाकू जब्त किया है।

ये भी पढ़ें:कट्टा की नोक से नचनिया को नोट, सासाराम में तमंचे पर डिस्को का वीडियो वायरल

वैशाली का है आरोपित युवक

थाना अध्यक्ष विजय लक्ष्मी ने बताया कि छेड़खानी को लेकर चाकूबाजी की बता लोगों ने बताई है। आरोपित युवक वैशाली का रहने वाला है। ब्रह्मपुरा इलाके में किराए पर मकान लेकर रहता है। भीड़ की पिटाई से वह भी गंभीर रूप से जख्मी है। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर घायल चाय दुकानदार की ओर से अभी आवेदन नहीं दिया गया है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar
टीवी मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। क्राइम, पॉलिटिक्स, सामाजिक और प्रशासनिक मामलों की समझ रखते हैं। फिलहाल लाइव हिन्दु्स्तान में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर बिहार के लिए काम करते हैं। इससे पहले ईटीवी न्यूज/News18 में बिहार और झारखंड की पत्रकारिता कर चुके हैं। इंदिरा गांधी नेशनल ओेपन यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में पीजी किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।