Hindi NewsBihar NewsWorld largest Shivling reached Bihar Welcome to Gopalganj will be established in Virat Ramayana Temple
दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा; गोपालगंज में स्वागत, विराट रामायण मंदिर में स्थापित होगा

दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बिहार पहुंचा; गोपालगंज में स्वागत, विराट रामायण मंदिर में स्थापित होगा

संक्षेप:

बिहार के मोतिहारी के कैथवलिया में बन रहा विराट रामायण मंदिर में स्थापित होने वाला दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग आज गोपालगंज पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। 33 फुट ऊंचा ब्लैक ग्रेनाइट शिवलिंग है। जिसका निर्माण 10 वर्षों से महाबलीपुरम में हो रहा था।

Jan 03, 2026 04:36 pm ISTsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share Share
Follow Us on

दुनिया के सबसे बड़े शिवलिंग की स्थापना जिले के मोतिहारी के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत कैथवलिया गांव के जानकीनगर में बन रहे विराट रामायण मंदिर में की जाएगी। इसके लिए महाबलीपुरम से 21 नवंबर को रवाना किया गया शिवलिंग 38 दिन की यात्रा तय कर तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश से होते हुए बिहार में प्रवेश कर गया है। शनिवार को गोपालगंज जिले में विशेष वाहन से पहुंचा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, और भक्ति भाव से स्वागत किया। तिलकर लगाकर आरती उतारी और फूल अक्षत से पूजा अर्चना की गई। शिवलिंग के दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विराट शिवलिंग के नए साल के जनवरी महीने में मोतिहारी पहुंच जाने की उम्मीद है। यात्रा के दौरान भक्त शिवलिंग का स्वागत और पूजा-अर्चना के लिए जमा हो रहे हैं। जहां भी वाहन खड़ा किया जा रहा है। वहीं पर पूजा करने के लिए भक्तों की भीड़ जमा हो जा रही है। महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल के हवाले से पीआरओ राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश के बाद शिवलिंग उत्तरप्रदेश होते हुए बिहार में प्रवेश करेगा। बिहार में आरा, सकड्डी, छपरा, मसरख, मोहम्मदपुर, कजरिया, केसरिया होते हुए फिर विराट रामायण मंदिर पहुंचेगा। बिहार में 10 से 15 जगहों पर स्वागत किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:1080 फीट लंबे रामायण मंदिर का निर्माण आज से, अयोध्या से भी ऊंचा होगा

शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम के पट्टीकाडु गांव में बीते दस साल से हो रहा था। 33 फीट का शिवलिंग ब्लैक ग्रेनाइट पत्थर है। सड़क मार्ग से इसे शुक्रवार यानी 21 नवंबर को महाबलीपुरम से इसे 96 चक्कावाले ट्रक से पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना कर दिया गया। गांव के लोग भी शामिल हुए थे। फिर शिवलिंग को रवाना किया गया। था। शिवलिंग निर्माण कंपनी के मुताबिक इस शिवलिंग के निर्माण पर करीब तीन करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। जनवरी में शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में पहुंच जाने की उम्मीद है।