खुशखबरी! बिहार में जिन महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये नहीं गए उन्हें भी मिलेगा लोन

Nishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share

पदाधिकारी बताते हैं कि जीविका बैंक के लिए आवेदन लिये जाने के क्रम में क्षेत्रों में कई महिलाएं यह समझ रही थीं कि यह मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन लिया जा रहा है, जबकि इस लोन से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिल्कुल अलग है।

खुशखबरी! बिहार में जिन महिलाओं के खाते में दस हजार रुपये नहीं गए उन्हें भी मिलेगा लोन

जीविका बैंक से वे महिलाएं भी लोन ले सकती हैं, जिन्होंने 10-10 हजार का अनुदान नहीं लिया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और जीविका बैंक (निधि) से लोन देने की योजना अलग-अलग है। इन दोनों योजनाओं का लाभ जीविका की दीदियों को दिया जाना है। इसे लेकर राज्यभर में जागरूकता कार्यक्रम चलेगा। ताकि, दोनों योजनाओं को लेकर ग्रामीण महिलाओं में कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहे।

जीविका ने साफ किया है कि जीविका से जुड़ी महिलाएं इन दोनों योजनाओं का लाभ ले सकती हैं। जीविका बैंक से वे दीदियां भी लोन प्राप्त कर सकती हैं, जिन्हें रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपये नहीं मिले हैं। साथ ही वह महिला भी लोन ले सकती हैं, जिन्होंने यह राशि प्राप्त की है।

जीविका बैंक के माध्यम से अधिकतम दो लाख रुपये के लोन दिये जाने हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत दस हजार रुपये से रोजगार शुरू करने वाली दीदियों को दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जानी है। इस तरह साफ है कि एक योजना में लोन दिया जाना है तो दूसरे में वित्तीय सहायता दी जानी है।

पदाधिकारी बताते हैं कि जीविका बैंक के लिए आवेदन लिये जाने के क्रम में क्षेत्रों में कई महिलाएं यह समझ रही थीं कि यह मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत आवेदन लिया जा रहा है, जबकि इस लोन से मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से बिल्कुल अलग है। गौरतलब कि राज्य के तीन जिले पटना, मुजफ्फरपुर और भोजपुर में जीविका बैंक से लोन लेने के लिए संबंधित महिलाओं से आवेदन भी प्राप्त कर लिये गये हैं। इन आवेदनों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है, ताकि इन्हें लोन की राशि का भुगतान किया जा सके।

जल्द ही राज्य के सभी जिलों में शुरू होगी यह योजना

जल्द ही यह योजना राज्य के सभी जिलों में शुरू होंगी और महिलाओं को तीन तरह से लोन इसमें मिलेंगे। 15 हजार, 75 हजार और दो लाख रुपये के लोन दिये जाने हैं। महिलाओं को रोजगार शुरू करने तथा उन्हें और विकसित करने के लिए इन दोनों योजनाओं की शुरुआत की गई है।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।