Hindi NewsBihar Newswoman stand with saline bottle during treatment of a patient in biharsharif pavapuri hospital
स्ट्रेचर पर मरीज और पानी चढ़ाने के लिए हाथ में बोतल पकड़ खड़ी महिला, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल

स्ट्रेचर पर मरीज और पानी चढ़ाने के लिए हाथ में बोतल पकड़ खड़ी महिला, बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल

संक्षेप:

मिली जानकारी के अनुसार रोगी को पानी चढ़ाने के लिए महिला ने हाथ ही घंटों बोतल पकड़े रखी। माहिला ने बताया कि मांगने पर भी स्लाइन स्टैंड नहीं मिला। मजबूरी में हाथ में ही बोतल को लेकर खड़ा रहना पड़ा।

Sep 09, 2025 01:03 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share Share
Follow Us on

बिहार के बिहारशरीफ जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का एक शर्मनाक मामला सामने आया है। पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मरीज के परिजन को स्वयं स्लाइन की बोतल पकड़े रखने की मजबूरी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। यह घटना न केवल चिकित्सा व्यवस्था की गंभीर कमियों को उजागर करती है, बल्कि मानवीय संवेदना के अभाव को भी दर्शाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हाथों में मरीज की जान है। इसमें थोड़ी-सी गड़बड़ी से रोगी की जान पर बन सकती है। मिली जानकारी के अनुसार रोगी को पानी चढ़ाने के लिए महिला ने हाथ ही घंटों बोतल पकड़े रखी। माहिला ने बताया कि मांगने पर भी स्लाइन स्टैंड नहीं मिला। मजबूरी में हाथ में ही बोतल को लेकर खड़ा रहना पड़ा।

ये भी पढ़ें:नई नौकरियां, हर पंचायत में विवाह मंडप; सीएम नीतीश ने 26 एजेंडों पर लगाई मुहर

4 सितंबर का बताया जा रहा मामला

सितंबर की रात का यह वीडियो नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिलों की जीवनरेखा माना जाने वाला पावापुरी मेडिकल कॉलेज की बताया जा रहा है। वीडियो में स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है कि महिला अपने हाथ में स्लाइन की बोतल लिए खड़ी है, जबकि एक मरीज स्ट्रेचर पर लेटा हुआ है। जब वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने महिला से पूछा कि स्लाइन खत्म होने पर कोई डॉक्टर देखने आया है या नहीं, तो महिला का जवाब था-कोई डॉक्टर नहीं आया। डॉक्टर स्लाइन लगाकर चले गए हैं।

सड़क हादसे में हुआ युवक हुआ था जख्मी

घटना का संबंध रहुई थाना क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव निवासी अनिल रविदास से है। चार सितंबर की सुबह आठ बजे अनिल रविदास सड़क हादसे में घायल हुआ था। अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो के माध्यम से मामले का पता चला है। मामले की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। इसके लिए जो भी कर्मी दोषी होंगे उनपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:उत्तर में ज्यादा और दक्षिण बिहार में कम होगी बारिश, पटना में कैसा रहेगा मौसम
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।