अब गैंगरेप से शर्मसार हुआ बिहार, सीवान में महिला डांसर से हैवानियत; हवसी फरार

हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, महाराजगंज, सारण
Follow us on Google News
share

बिहार के सीवान जिले में हवसियों ने एक युवती की इज्जत लूट ली है। यह युवती आर्केस्ट्रा में डांस करती थी। युवती को कार्यक्रम के बहाने बुलाया गया था और फिर एक सुनसान जगह पर उसके साथ गैंगरेप किया गया। 

Gang Rape
सीवान में युवती से गैंगेरप की वारदात हुई है। (सांकेतिक तस्वीर)

हाल के दिनों में बिहार में महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। हालांकि, पुलिस भी इन अपराधियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जरूर कर रही है। लेकिन महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ने से राज्य की छवि को नुकसान जरूर पहुंचा है। अब सीवान जिले में महिला डांसर से गैंगरेप की वारदात ने बिहार को फिर से शर्मसार कर दिया है।

सीवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र में बगौछा नगर के समीप एक नर्तकी से चार लोगों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामाला प्रकाश में आय़ा है। नर्तकी सारण जिले की एक आर्केस्ट्रा कंपनी से जुड़ी बताई जा रही है। पीड़िता की शिकायत पर थाने में एक महिला समेत छह नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़िता ने आऱोप लगाया है कि 24 सितंबर की रात उसे आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में ले जाने की बात कहकर बगौछा नहर के समीप सुनसान स्थान पर ले जाया गया। वहां चार लोगों ने उसके साथ दुराचार किया। घटना के बाद महिला किसी तरह वहां से निकलकर पुलिस के पास पहुंची औऱ उसने अपनी शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद एसपी भारत सोनी और स्थानीय डीएसपी अमन ने सोमवार को घटनास्थल की स्थिति और मामले से जुड़े संभावित साक्ष्यों की जानकारी ली। घटनास्थल से खआली शराब की बोतलें औऱ पाउच के पैकेट बरामद किए गए। एसपी ने बताया कि आऱोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। जल्द ही उनकी कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

जमुई कांड का मुख्य आरोपी नंदन पहुंचा जेल

इधर बिहार समेत पूरे देश को झकझोर देने वाले जमुई वायरल वीडियो केस के मुख्य आरोपी नंदन यादव को जेल भेज दिया गया है। मड़वा पहाड़ इलाके में छात्रा से अभद्रता के मुख्य आरोपी नंदन यादव को सोमवार दोपहर बाद भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पॉक्सो के विशेष न्यायालय में पेश किया गया। अदालत ने नंदन यादव को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया।

मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने के बाद से आरोपी सदर अस्पताल में इलाजरत था। सोमवार को स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद दोपहर करीब 3.30 बजे पुलिस के कड़े पहरे में उसे अदालत लाया गया। आरोपी की पेशी की खबर मिलते ही कोर्ट में आम लोगों औऱ वकीलों की भारी भीड़ जमा हो गई। बता दें कि 19 सितंबर को अपने दोस्त के साथ मड़वा पहाड़ इलाके में गई लड़की के साथ नंदन यादव समेत अन्य आरोपियों ने बेहद ही शर्मनाक हरकत की थी। इस दौरान लड़की इन हवसियों से उन्हें छोड़ देने की गुहार लगा रही थी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsअब गैंगरेप से शर्मसार हुआ बिहार, सीवान में महिला डांसर से हैवानियत; हवसी फरार