Hindi NewsBihar Newswoman murder for 10 inch land in bihar west champaran
10 इंच जमीन के लिए झगड़ा, महिला को जमीन पर गिरा लात-घूंसे से पीट कर मार डाला

10 इंच जमीन के लिए झगड़ा, महिला को जमीन पर गिरा लात-घूंसे से पीट कर मार डाला

संक्षेप:

सिरीसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया गांव निवासी मुन्ना महतो एवं महातम यादव के बीच रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे 10 इंच जमीन को लेकर विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से महिला अपने बेटे का बचाव करने आई।

Jan 04, 2026 12:27 pm ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, नगर संवाददाता, चनपटिया, पश्चिम चंपारण
share Share
Follow Us on

बिहार में 10 इंच जमीन के लिए एक महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पश्चिम चंपारण जिले में इस वारदात के बाद सनसनी फैल गई है। सीरिसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया वार्ड संख्या-10 में जमीनी विवाद में मारपीट के दौरान रामकली देवी (60) की मौत हो गई। घटना रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे की है। मौके पर ट्रैफिक डीएसपी सहित आधा दर्जन थाने की पुलिस कैंप कर रही है। थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बताया जाता है कि सिरीसिया थाना क्षेत्र के सेनुअरिया गांव निवासी मुन्ना महतो एवं महातम यादव के बीच रविवार की सुबह करीब 7:30 बजे 10 इंच जमीन को लेकर विवाद होने लगा। धीरे-धीरे विवाद बढ़ता गया और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। इसमें एक पक्ष से महिला अपने बेटे का बचाव करने आई। दूसरे पक्ष के लोगों ने महिला को लोहे के खंती से धक्का दे दिया, जिससे महिला जमीन पर गिर पड़ी। उसके बाद आरोपित उन्हें लात-घूंसे से मारने लगे।

इस पिटाई से महिला को गंभीर चोट आ गई। जिससे महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सीरिसिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया। घटना के बाद एक-एक कर करीब आधा दर्जन थाने की पुलिस मौके ने पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में जिला पुलिस के बल भी पहुंचे। तब जाकर मामला शांत हुआ।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।