पैंट फट गई तो पता ही नहीं चला.., पटना एयरपोर्ट पर युवती से छेडखानी का आरोपी बोला

हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
Follow us on Google News
share

पटना एयरपोर्ट पर एक महिला से छेड़खानी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला से छेड़छाड़ का आरोप एक इंजीनियर पर लगा है। हालांकि, पुलिसिया पूछताछ में इंजीनियर को खुद को बेकसूर बताया और कहा कि उसकी पैंट कब फट गई पता ही नहीं चला। 

पैंट फट गई तो पता ही नहीं चला.., पटना एयरपोर्ट पर युवती से छेडखानी का आरोपी बोला

पटना एयरपोर्ट परिसर में एक युवती से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में एक इंजीनियर को हिरासत में लिया गया। एयरपोर्ट पर महिला से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। हालांकि कोई शिकायत नहीं मिलने के बाद उसे छोड़ दिया गया। छेड़खानी की यह घटना एयरपोर्ट स्थित कैफेटेरिया के पास की बताई जा रही है। वहां मौजूद लोगों ने आरोपित इंजीनियर को पकड़कर एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। हालांकि, मौखिक शिकायत और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

एयरपोर्ट थानाध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने छेड़छाड़ के आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना था कि उसकी पैंट कब फट गई, उसे पता नहीं चला। जानकारी होने पर वह कपड़े बदलने के लिए वॉशरूम गया था। इसी दौरान गलतफहमी से ऐसा हुआ। थानाध्यक्ष ने कहा कि पेशे से इंजीनियर व्यक्ति केरलम से पटना के एक बड़े कैंसर के हॉस्पिटल में मशीन बनाने आया है। थाने में कोई आवेदन नहीं दिया गया। पूछताछ के बाद युवक को छोड़ दिया गया।

घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि आरोपी युवक केरल का रहने वाला है। यह युवक कैफेटेरिया में बैठकर चाय पी रहा था। इस दौरान वहां काम कर रही एक युवती उसे चाय देने आई थीं। युवती का आरोप है कि युवक ने उनके सामने अश्लील हरकत की है। जिसकी वजह से वो असहज महसूस करने लगीं।

बाद में युवती ने कैफेटेरिया प्रबंधन और पुलिस को इस बात की जानकारी दी थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत ऐक्शन लिया और युवक को हिरासत में लेकर मामले की जांच-पड़ताल की गई थी। पुलिस ने कैफेटेरिया और एयरपोर्ट परिसर में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला। पुलिस ने पूरे प्रकरण को लेर युवती से भी पूछताछ की थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।