बिहार के भोजपुर में दोस्त से मिलने गई युवती से गैंगरेप, यूपी के 2 हैवान भी शामिल; 10 लोगों पर केस

Mar 08, 2026 07:57 am IST
Nishant Nandanहिन्दुस्तान संवाददाता, आरा

इस मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों में दो यूपी, जबकि एक आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले भी शामिल हैं। इधर, दुष्कर्म की घटना के बाद युवती की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज कराया जा रहा है।

बिहार के भोजपुर में दोस्त से मिलने गई युवती से गैंगरेप, यूपी के 2 हैवान भी शामिल; 10 लोगों पर केस

बिहार में भोजपुर के करनामेपुर थाना क्षेत्र में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोस्त के बुलाने पर उसके गांव पहुंची युवती के साथ इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने युवती के दोस्त सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें युवती के दोस्त उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव, विनोद यादव उर्फ मोटक यादव, अवधेश यादव उर्फ लकडू व्यास और नीतीश यादव शामिल हैं। चारों आरोपित बगल के संइया के डेरा गांव के रहने वाले हैं। घटना पांच मार्च की शाम की बताई जा रही है।

इस मामले में पीड़िता के भाई की तहरीर पर दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपितों में दो यूपी, जबकि एक आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले भी शामिल हैं। इधर, दुष्कर्म की घटना के बाद युवती की हालत गंभीर बनी है। उसका इलाज कराया जा रहा है। करनामेपुर पुलिस के अनुसार उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव पड़ोस के एक गांव की युवती का दोस्त है। उसके बुलाने पर युवती पांच मार्च को उससे मिलने उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव के गांव संइया के डेरा गयी थी।

ये भी पढ़ें:
बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल दिसंबर तक बनेगा, उत्तर से दक्षिण सफर होगा आसान
प्रेम जाल में फंसा लड़की को किया गर्भवती, बच्ची को बेचने का प्रयास;पटना में कांड

दस लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है प्राथमिकी

उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव सहित अन्य लड़कों द्वारा उस युवती के साथ दुष्कर्म किया गया है। उसके बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत काफी खराब होने पर उसके द्वारा अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी गयी। उसके बाद उसके भाई द्वारा उपेंद्र यादव उर्फ लल्लू यादव सहित दस लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक राज ने बताया कि मामला सामने आने के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

छात्रा से छेड़खानी, भीड़ ने आरोपी को पीटा

इधर मुजफ्फरपुर में मोतीझील पांडे गली के पास शनिवार दोपहर अपने भाई के साथ कॉलेज से नामांकन कराकर लौट रही एक छात्रा के साथ मनचले युवक ने छेड़खानी की। छात्रा और उसके भाई ने इसका विरोध किया और साहस दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से आरोपित को दबोचा लिया। इसके बाद भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। छात्रा के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि नया टोला इलाके की रहने वाली है। वह दीवान रोड स्थित कॉलेज में नामांकन कराने गई थी। नामांकन के बाद वह अपने भाई के साथ मोतीझील मार्केट की ओर जा रही थी। जैसे ही दोनों पांडे गली के समीप पहुंचे, वहां एक युवक ने छात्रा के साथ अभद्रता शुरू कर दी। पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान रामबाग निवासी छोटू कुमार के रूप में हुई है। वहीं, देर शाम छात्रा ने थाने में लिखकर दिया है कि मामले में आगे की कोई कार्रवाई नहीं करनी है। इसके बाद युवक को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।

ये भी पढ़ें:
मुजफ्फरपुर-सोनबरसा फोरलेन के निर्माण का रास्ता साफ, नेपाल जाने में भी सुविधा

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
अगला लेख