गाली देने से रोका तो चाकू से महिला की आंख फोड़ दी, बिहार के चंपारण में खून-खराबा

हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, बैरिया/श्रीनगर, पश्चिम चंपारण
Follow us on Google News
share

बिहार के पश्चिम चंपारण में अपराधियों ने खुलेआम खून-खराबा मचाया। यहां एक महिला की आंख अपराधियों ने इस फोड़ दी क्योंकि उन्होंने बदमाशों को गाली देने से रोका था। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। 

Woman eye gogged out (Representative Imgae)
पश्चिम चंपारण में महिला की आंख फोड़ दी गई। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के पश्चिम चंपारण में अपराधियों ने बड़े कांड को अंजाम दिया है। यहां बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया चूड़ीहरवा टोला में शुक्रवार की देर शाम सात बजे गाली-गलौज करने से मना करने पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर महिला की आंख फोड़ दी चाकू लगने से उसके सिर पर भी गहरे जख्म हो गये हैं। महिला रामेश्वर पटेल की पत्नी सुनीता है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इधर, परिजनों ने आननफानन में खून से लथपथ महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखकर जीएमसीएच रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर जीएमसीएच पहुंचे। यहां भी डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखकर पीएमसीएच, पटना रेफर कर दिया। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि मुख्य आरोपी संजय पटेल घटना के बाद से फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पति रामेश्वर पटेल ने बताया कि गांव का ही संजय पटेल शुक्रवार देर शाम में शराब के नशे में मेरी पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान वह अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। मेरी पत्नी गाली-गलौज करने से उसे मना किया। इससे नाराज हो कर चाकू निकालकर बायीं आंख व सिर पर हमला कर दिया। चाकू लगने से उसका आंख फूट गया। वहीं सिर पर गहरे जख्म हो गये। खून से लथपथ होकर वह वहीं गिर गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsगाली देने से रोका तो चाकू से महिला की आंख फोड़ दी, बिहार के चंपारण में खून-खराबा