बिहार के बक्सर में बारात में आई डांसर से गैंगेरेप, बेहोश हालत में मिली

Nishant Nandan हिन्दुस्तान, बक्सर
Follow us on Google News
share

मनोरंजन के लिए नर्तकी बुलायी गयी थी। देर रात तक कार्यक्रम चला। इसके बाद जब नर्तकी लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी गांव के कुछ युवक उसे अपने साथ कर्मनाशा नदी के किनारे ले गए। पीड़िता का आरोप है कि गांव के बधार में ले जा चार-पांच युवकों ने उसके साथ रेप किया।

बिहार के बक्सर में बारात में आई डांसर से गैंगेरेप, बेहोश हालत में मिली

बिहार के बक्सर जिले में एक महिल डांसर के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। यहां राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में बीते शुक्रवार को एक नर्तकी के साथ गैंगरेप की घटना हुई। इस मामले में उसने पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार की रात बारात आई थी। मनोरंजन के लिए नर्तकी बुलायी गयी थी। देर रात तक कार्यक्रम चला। इसके बाद जब नर्तकी लौटने की तैयारी कर रही थी, तभी गांव के कुछ युवक उसे अपने साथ कर्मनाशा नदी के किनारे ले गए। पीड़िता का आरोप है कि गांव के बधार में ले जा चार-पांच युवकों ने उसके साथ रेप किया। उसका मोबाइल और पर्स भी ले गए। उसे बेहोशी की हालत में छोड़ सभी फरार हो गए।

शनिवार की सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने युवती को देखा और सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नर्तकी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। होश में आने के बाद पीड़िता ने सारी बात पुलिस को बताई। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में लिया गया है।

सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने कहा कि नर्तकी से हुए सामूहिक दुष्कर्म में एक को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपितों की गिरफ्तारी होगी।

गया-पटना रेलखंड पर गैंगरेप

गया-पटना रेलखंड पर बेला और नेयामतपुर स्टेशन के बीच शुक्रवार रात एक युवती के साथ छह से अधिक लोगों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है और ट्रेन से अपने ननिहाल नेयामतपुर आ रही थी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर न्यायालय में बयान दर्ज कराया है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, युवती जहानाबाद स्टेशन से ट्रेन में सवार हुई थी। बेलागंज स्टेशन सुनसान होने के कारण वह वहां नहीं उतरी और गया जाने का निर्णय लिया।

ट्रेन चलने के कुछ ही देर बाद अज्ञात लोगों ने चेन पुलिंग कर दी। युवती को लगा वह नेयामतपुर हॉल्ट पहुंच गई है और यहां से घर चली जाएगी। युवती जैसे ही सुनसान जगह पर उतरी छह से अधिक बदमाशों ने उसे दबोच लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद पीड़िता ने डायल 112 फोन सूचना दी। इसके बाद डायल 112 और बेलागंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने संदेह के आधार पर कई युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को पीड़िता के आवेदन पर छह से अधिक अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।