पटना के थाने में महिला सिपाहियों को दांत से काटा, वर्दी फाड़ने की भी कोशिश; खूब बवाल

हिन्दुस्तान, मसौढ़ी/पटना
Follow us on Google News
share

पटना से सटे मसौढ़ी थाने में खूब बवाल हुआ है। यहां कुछ लोग थाने के अंदर घुस आए और हंगामा करने लगे। जब थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका तो उन्होंने पुलिसवालों पर हमला कर दिया। महिला पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने की कोशिश की गई। 

Representative image AI IMAGE
Representative image AI IMAGE

पटना के एक थाने में जमकर बवाल हुआ है। यहां थाने में घुसकर ना सिर्फ मारपीट की कोशिश की गई बल्कि महिला सिपाहियों से बदसलूकी की भी कोशिश की गई। दरअसल पटना से सटे मसौढ़ी थाना में शुक्रवार की आधी रात वीडियो बनाने से मना करने पर कुछ लोगों ने ड्यूटी में तैनात महिला सिपाहियों पर हमला कर दिया। इस दौरान दांत काटने से दो महिला सिपाही जख्मी हो गई। वहीं, हमलावरों ने बदसलूकी करने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ने और राइफल छीनने की कोशिश भी की। इस मालमे में अब पुलिस ने आरोपित एक महिला और एक युवती सहित चार को गिरफ्तार कर लिया है। उनपर पुलिस पर हमला, हथियार छीनने की कोशिश और सरकारी कार्य में बाध पहुंचाने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। वहीं, शराब पीने में गिरफ्तार दो लोगो को भी जेल भेज दिया गया है।

थानेदार विवेक भारती ने बताया कि इस संबंध में थाने के एएसआई ललन कुमार के बयान पर मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना में श्याम नगर मोहल्ला निवासी उपेन्द्र प्रसाद के पुत्र रोहित कुमार, राहुल कुमार, पुत्री सोनी कुमारी, पत्नी पुनम देवी शामिल थीं। पुलिस को शुक्रवार की देर रात सूचना मिली थी कि दो लोगों ने शराब पी रखी थीं। इसकी सूचना के बाद मसोढ़ी पुलिस की टीम शराब के नशे में धूत दो युवकों श्याम नगर के अरविंद कुमार और उसके दोस्त दोलपुर निवासी रविरंजन कुमार यादव को गिरफ्तार कर थाने लेकर गई। दोनों को हाजत में बंद कर दिया गया था। आरोपितों के बारे में पुलिस को सूचना अरविंद के पाटिदारों ने दी थी।

बताया जाता है कि शराब पी रखे युवकों को छोड़ देने के शक में पाटिदार रोहित कुमार, राहुल कुमार, उसकी बहन सोनी कुमारी और मां पुनम देवी थाना पहुंच गए और आरोपितों के विडियो बनाने लगे।वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें वीडियो बनाने से मना किया तो सभी पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया और पुलिस के साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान मां पुनम देवी और बेटी सोनी कुमारी थाने में तैनात महिला सिपाही कमला कुमारी और मधु कुमारी के साथ उलझ गईं और हाथ पर दांत कांट कर दोनों महिला सिपाहियों को जख्मी कर दिया।

आरोपितों ने महिला सिपाहियों की वर्दी फाड़ने और राइफल छीनने की भी कोशिश की। शोरगुल सुनकर जुटे अन्य पुलिसकर्मियों ने बीचबचाव किया और आरोपित सोनी कुमारी और पुनम देवी को मौके से धर दबोचा। अन्य दो हमलावर रोहित और राहुल कुमार थाना से भागने में सफल रहे। मसौढ़ी पुलिस ने बाद में छापामारी कर रोहित और राहुल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।