Hindi NewsBihar Newswoman and two other caught with drug needle in patna kankarbagh
पटना में छात्रों को दे रहे सूखा नशा, 151 इंजेक्शन के साथ महिला समेत 3 तस्कर धराए

पटना में छात्रों को दे रहे सूखा नशा, 151 इंजेक्शन के साथ महिला समेत 3 तस्कर धराए

संक्षेप:

तलाशी में उनके पास से नशे के 151 इंजेक्शन मिले। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे इलाके में रहने वाले एक तस्कर से नशीला इंजेक्शन खरीदते थे। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे छह महीने से सूखा नशा बेचने का काम कर रहे थे।

Dec 11, 2025 06:56 am ISTNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share Share
Follow Us on

पटना में कंकड़बाग पुलिस ने नशा का कारोबार करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। कंकड़बाग इलाके से छात्र और युवाओं को नशे का इंजेक्शन बेचने वाली महिला समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपित कोचिंग इंस्टीट्यूट के पास नशा का धंधा करते थे। उनकी पहचान रामकृष्णा नगर झुग्गी निवासी अमरजीत कुमार, सोनम देवी और रवि पासवान के रूप में हुई है। उनके पास से नशा का 151 इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। डीएसपी सदर-1 अभिनव ने बताया कि इनके तार पूर्व में पकड़े गए तस्करों से जुड़े हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हालांकि आरोपित पहली बार गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य तस्करों की गिरफ्तारी में जुट गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को कंकड़बाग और मलाही पकड़ी इलाके में नशे का इंजेक्शन बेचने वाले गिरोह की सक्रियता का पता चल रहा था। पुलिस गिरोह पर नजर रख रही थी। इसी बीच सूचना मिलने पर कंकड़बाग थानेदार अभय कुमार की टीम ने आठ दिसंबर को कंकड़बाग साईं मंदिर के पास स्थित झोपड़पट्टी के पास से अमरजीत कुमार, सोनम देवी और रवि पासवान को दबोच लिया।

तलाशी में उनके पास से नशे के 151 इंजेक्शन मिले। पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे इलाके में रहने वाले एक तस्कर से नशीला इंजेक्शन खरीदते थे। पुलिस अब उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे छह महीने से सूखा नशा बेचने का काम कर रहे थे और मुख्य तौर पर छात्र तथा युवाओं को नशे का इंजेक्शन बेचते थे।

अक्टूबर में भी पकड़े गए थे सात सदस्य

अक्टूबर में भी पुलिस ने कंकड़बाग और पटना सिटी से नशे का कारोबार करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 16 हजार से ज्यादा नशे का इंजेक्शन और 76 हजार नींद की गोलियां बरामद की गई थीं। पुलिस ने अभिभावकों को अपील की है कि वे अपने युवा बच्चों पर नजर रखें। नशा का प्रयोग करने से शरीर पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी वजह से गंभीर बीमारियां तो होती ही हैं बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास रुक जाता है।

ये भी पढ़ें:सरकारी टीचर कोचिंग में नहीं पढ़ाएंगे, बतानी होगी फीस; बिहार में नई नीति
Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।