दारू की धंधेबाज बीवी का पीने वालों से था जिस्मानी रिश्ता, पति ने रोका तो मरवा दिया; 6 घंटे में खुलासा

गया जी/इमामगंज, हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

दिव्यांग राजदेदव की हत्या उसकी बीवी ने करवाई। आरोपी बीवी दारू बेचती थी और पैसे देने पर पीने वालों से जिस्मानी रिश्ते भी बनाती थी। पति ने उसे एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था।

दारू की धंधेबाज बीवी ने पति को मरवाया
दारू की धंधेबाज बीवी ने पति को मरवाया

Wife killed Husband: बिहार के गया जी में मंगलवार की की रात राजदेव भारती की हत्या मामले में सनसनीखेज सच्चाई सामने आई है। पुलिस ने मात्र छह घंटों में इस मर्डर केस के गुनाहगारों को बेपर्दा कर दिया है। दिव्यांग राजदेदव की हत्या उसकी बीवी ने ही करवाई। आरोपी बीवी दारू बेचती थी और पैसे देने पर पीने वालों से जिस्मानी रिश्ते भी बनाती थी। पति ने उसे एक दिन आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। घटना इमामगंज थाना क्षेत्र के छोटकी कुंजेशर गांव की है।

इस मामले में ग्रामीण एसपी दिव्यांजली जायसवाल ने पूरी जानकारी दी। बताया कि राजदेव की पत्नी के अनैतिक संबंध के कारण इस हत्याकांड की पटकथा रची गई थी। पत्नी के अनैतिक संबंध राजदेव की हत्या की वजह बनी। मामले में पुलिस ने पत्नी समेत चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में रोहित कुमार, राजा आलम उर्फ बुग्लू, मो. मुन्ना और राजदेव की पत्नी शामिल हैं। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर एक मोटरसाइकिल और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

घर के पास मिली लाश

पूछताछ में आरोपितों ने हत्या में अपनी भूमिका स्वीकार किया है। बताया कि प्रेम प्रसंग और उससे जुड़े विवाद के चलते राजदेव भारती रास्ते का रोड़ा बन गया था। इसके बाद सुनियोजित तरीके से उसका गला दबाकर हत्या कर दी गई। घर के पास लाश मिली। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपित राजा आलम उर्फ बुग्लू के खिलाफ झारखंड के प्रतापपुर थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार महिला पर बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत पहले से दो मामले दर्ज हैं। हत्याकांड में शामिल अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

28 जुलाई की वो काली रात

इस मामले में राजदेव के पिता ने बताया कि उनकी बहू घर में शराब बेचती थी और घर पर ही शराब पीने वालों को बुलाकर पिलाती थी। जो ग्राहक उसे ज्यादा पैसे देता था उसके साथ वह रिलेशन भी बनाती थी। 28 जुलाई की रात को वह मो. मुन्ना के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। मेरे दिव्यांग बेटे ने पत्नी को उस हालत में देख लिया था। इसकी जानकारी उसने मुझे दी थी। बेटे ने पत्नी को धमकाया कि मायके वालों को बुलाकर सारी बातें बता देगा। इसी वजह से उसने शराबियों के साथ मिलकर बेटे की गला दबा कर हत्या करवा दी। यह कहते हुए राजदेव के पिता रोने लगे।

6 घंटे में मर्डर केस क्रैक: ग्रामीण एसपी

इधर ग्रामीण एसपी दिव्यांजलि जायसवाल ने गुरुवार को इस मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। एसपी ने बताया कि आरोपी पत्नी मुनिया देवी शराब बेचती थी। इमामगंज में उसके खिलाफ शराब से जुड़े दो मामले दर्ज हैं। मुनिया के शराब पीने आने वाले कुछ लोगों के साथ अवैध संबंध थे। यह बात परिवार के लोग खासकर पति को गवारा नहीं था। वह विरोध करता था तो उसे रास्ते से हमेशा के लिए हटा दिया। इस कांड में राजा, रोहित और मुन्ना ने उसका साथ दिया। ग्रामीण एसपी ने कहा कि पुलिस ने महज 6 घंटों में खुलासा कर दिया और पूरे मामले को जल्द ही सॉल्व कर लिया जाएगा।

चार बच्चों को दादा का आसरा

इस वारदात से राजेश के चार बच्चों के सामने बड़ी समस्या है। पिता की हत्या ह गई और मां जेल चली गई। ऐसी स्थित में चार मासूमों के वृद्ध दादा का ही आसरा है।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsदारू धंधेबाज बीवी का पीने वालों से था जिस्मानी रिश्ता, पति ने रोका तो मार दिया