Hindi NewsBihar NewsWill Nitish Kumar become the Chief Minister of Bihar assembly election What was Amit Shah response
नीतीश कुमार बनेंगे बिहार के CM? अमित शाह ने क्या कहा, 2020 वाला किस्सा बताया

नीतीश कुमार बनेंगे बिहार के CM? अमित शाह ने क्या कहा, 2020 वाला किस्सा बताया

संक्षेप:

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया है कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। उस दौरान उन्होंने पेशकश की थी कि बिहार का मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से होना चाहिए, क्योंकि पार्टी की सीटें ज्यादा हैं।

Oct 17, 2025 06:00 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार होंगे या नहीं, इसे लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रतिक्रिया दी है। हालांकि, उन्होंने इसे लेकर साफतौर पर कुछ नहीं कहा, लेकिन बताया है कि फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया है कि बिहार में एनडीए में कोई दरार नहीं है। दरअसल, सीट बंटवारे को लेकर साथी दलों के बीच तकरार की अटकलें लगाई जा रही थीं। उनका यह बयान विधानसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्तूबर से एक दिन पहले आया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे से बातचीत में शाह ने कहा, 'नीतीश कुमार मुख्यमंत्री होंगे या नहीं, यह तय करने वाला मैं हीं हूं। अभी हम नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव के बाद सभी गठबंधन साथी साथ बैठेंगे और नेता का चुनाव करेंगे।' बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है। वहीं, नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।

रिपोर्ट के अनुसार, शाह ने बताया है कि 2020 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले थे। उस दौरान उन्होंने पेशकश की थी कि बिहार का मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से होना चाहिए, क्योंकि पार्टी की सीटें ज्यादा हैं। उन्होंने कहा, 'लेकिन हमने हमारे गठबंधन का हमेशा सम्मान किया है और जो सम्मान नीतीश कुमार ने कमाया है और वरिष्ठता के आधार पर उन्हें सीएम बनाया गया।'

नीतीश कुमार की तबियत को लेकर क्या बोले

विपक्ष लगातार नीतीश कुमार की तबियत को लेकर दावे करता रहा है। इसपर शाह ने कहा कि आमने-सामने बैठकर या फोन पर हुईं लंबी बातचीत के दौरान कभी भी ऐसा नहीं लगा कि उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती उम्र के साथ दिक्कतें हो सकती हैं।

महागठबंधन को लेकर शाह ने कहा कि जिन लोगों ने बिहार में लालू प्रसाद यादव का शासन देखा है, वो उनकी वापसी नहीं देखना चाहते। उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा, 'दूसरों को छोटा दिखाने और छोटा सोचने के कारण कांग्रेस खुद ही छोटी हो गई है।' उन्होंने कहा कि इसी अहंकार के कारण कांग्रेस ने बिहार से लेकर बंगाल तक अपनी जमीन खो दी है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar Shapath Grahan, Bihar Election Result 2025, Bihar Chunav Result, बिहार चुनाव 2025 , Bihar vidhan sabha seats , बिहार चुनाव एग्जिट पोल्स और बिहार चुनाव 2025 की खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।