अनंत सिंह को जेडीयू देगा नोटिस? नीतीश के साथ संजय झा और बिजेंद्र यादव का डेढ़ घंटा तक मंथन चला

हिन्दुस्तान, पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो
share

अनंत सिंह को पार्टी जल्द ही नोटिस दे सकती है। अनंत सिंह के पटना स्नातक चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार को समर्थन देने और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध करने की घोषणा से पार्टी नाराज है। पार्टी का एक वर्ग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

Anant Singh
अनंत सिंह

जनता दल यूनाइटेड(जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधान परिषद चुनाव व सांगठनिक विषयों पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और उपमुख्यमंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव के साथ विचार-विमर्श किया। डेढ़ घंटे से अधिक समय तक बैठक हुई। अनंत सिंह को पार्टी जल्द ही नोटिस दे सकती है। अनंत सिंह के पटना स्नातक चुनाव में जनसुराज उम्मीदवार को समर्थन देने और जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार का विरोध करने की घोषणा से पार्टी नाराज है। पार्टी का एक वर्ग उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

बिहार विधान परिषद चुनाव में पटना स्नातक सीट से अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ जाना अनंत सिंह पर भारी पड़ सकता है। बाहुबली विधायक प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट अनुज कुमार को जिताने के लिए कुछ भी करने का संकल्प ले चुके हैं। गुरुवार को वे खुली जीप में जन सुराज के झंडा तले अनुज सिंह के साथ नामांकन में गए। इस दौरान काफिला जदयू कार्यालय के सामने से भी गुजरा। वे जन सुराज का पीला गमछा लहराते हुए भी देखे गए। कहा जा रहा है कि जनता दल यूनाइटेड ने इस पर गंभीर हो चुकी है। एनडीए विधान परिषद की सभी 8 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को जीत दिलाने की रणनीति पर काम कर रही है तो अनंत सिंह पटना स्नातक के कैंडिडेट नीरज को हराने पर अमादा हैं। गुरुवार को जदयू के कई बड़े नेताओं के साथ नीतीश कुमार के आवास पर विधान परिषद चुनाव को लेकर बैठक हुई जिसमें सभी एनडीए उम्मीदवारों को जीत दिलाने और विपक्षी दलों को धूल चटाने की रणनीति पर मंथन हुआ।

नीतीश को लेना है फैसला

अनंत सिंह की जदयू के खिलाफ गतिविधियों पर पहले भी चर्चा होती रही है। जदयू के नेताओं का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी शीर्ष नेतृत्व को मिल चुकी है। जदयू विधायक दल के नेता और मंत्री श्रवण कुमार पहले ही कह चुके हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के संज्ञान में यह बात दी जा चुकी है कि विधायक पार्टी के कैंडिडेट के खिलाफ वोट की मांग कर रहे हैं। यह नहीं होना चाहिए क्योंकि इससे विपक्षियों को बोलने का मौका आर राजनीतिक लाभ दोनों मिल रहा है। गुरुवार को अशोक चौधरी ने भी कहा कि बड़े नेता ही इस मामले में कोई निर्णय लेंगे।

अनंत सिंह के आवास पर भोज

गुरुवार को अनुज सिंह के नामांकन के मौके पर अनंत सिंह के आवास पर भोज का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने छक कर खाया। बताया जा रहा है कि इस में 50 हजार रसगुल्ला बनवाया गया था। खाने में पूरी, पुलाव, सब्जी, पनीर और मिठाई की व्यवस्था की गई थी। अनंत सिंह का कहना था कि उनके क्षेत्र(मोकामा) के जनता मालिकों के लिए खाने की व्यवस्था की गयी है।

अनंत सिंह बोले- अनुज की जीत तय

नामांकन के पहले मोकामा विधायक अनंत सिंह ने कहा कि पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज प्रत्याशी डॉ. अनुज सिंह की जीत दो सौ प्रतिशत तय है। जनता ही मेरी मालिक है और हमेशा चुनाव में विजयी बनाती आई है। इस बार भी जनता डॉ. अनुज सिंह को विजयी बनाएगी। भारी मतों से जिताएगी।

उन्होंने फिर कहा कि इस चुनाव का पार्टी से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि वे आज भी जदयू के समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कह जनता दल यूनाइटेड के शीर्ष नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, ललन सिंह और स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार के निर्देशों का पूरी तरह पालन करते हैं।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsअनंत सिंह को जेडीयू देगा नोटिस? नीतीश के साथ संजय झा और बिजेंद्र यादव का मंथन