20 लाख वसूलेंगे... टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच

लाइव हिन्दुस्तान, मधुबनी
Follow us on Google News
share

मधुबनी के जयनगर के कोचिंग टीचर और छात्रा के अश्लील वीडियो वायरल मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पीड़िता बताया कि मकान मालिक कुलदीप और उसके दोस्त के धमकाने पर उसने टीचर के साथ वीडियो बनाया था, और ब्लैकमेल कर 20 लाख रूपए वसूलने का प्लान था। इस मामले में जांच जारी है।

20 लाख वसूलेंगे... टीचर और छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल, सामने आया चौंकाने वाला सच

मधुबनी के जयनगर शहर के कोचिंग संचालक सह टीचर और छात्रा के अश्लील वायलल वीडियो मामले में चौंका देने वाली कहानी सामने आई है। इस मामले में पीड़िता के बयान पर एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़िता पूजा कुमारी ने बताया कि वो राकेश मैथमेटिक्स कोचिंग सेन्टर की छात्रा है। शिक्षक राकेश कुमार उस पर गलत नजर रखता था। बार-बार छेड़खानी और अश्लील हरकतें करता था। इससे पहले मकान मालिक कुलदीप सिंह और उसके दोस्त सोनू चौधरी भी छेड़खानी करता था। जिसके कहने पर शिक्षक राकेश यादव की अश्लील हरकतों के सबूत जुटाने के लिए वीडियो बनाने को कहा था, और ब्लैकमेल कर 20 लाख रूपये वसूलने की बात कही।।

पीड़िता ने बताया कि आरोपियों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी थी। कहा कि शिक्षक का आज तुम वीडियो बनाओ नहीं तो जान से मार देंगे। जिसके बाद पीड़िता ने टीचर के साथ अश्लील वीडियो बनाई। जिसे मकान मालिक ने वायरल कर दिया। जिसके चलते उसे छेड़खानी की शिकार के साथ साथ मानसिक रूप से शर्मसार होना पड़ा। पीड़िता ने दोषी आरोपियों के अलावा वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया, यूट्यूब चैनल संचालकों के विरूद्ध भी मामला दर्ज कराया है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपितो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। और अश्लीलता फैलाने वाले सोशल मीडिया चैनलों की शिनाख्त की जा रही है।आरोपियों में शिक्षक राकेश कुमार यादव, मकान मालिक कुलदीप सिंह और उसका दौस्त सोनू चौधरी शामिल है।

sandeep

लेखक के बारे में

sandeep
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।