अवैध संबंध और शौहर का कत्ल, बिहार में बीवी का महापाप; भाई के साथ मिल रची खौफनाक साजिश

हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मखदुमपुर, जहानाबाद
share

बीवी को शक था कि उसके शौहर का किसी अन्य महिला के साथ अवैध संबंध था जिसके कारण मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करता था। इसके बाद बीवी ने अपने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। 

Jahanabad Murder
जहानाबाद में पत्नी पर पति की हत्या का आरोप लगा है। (सांकेतिक तस्वीर)

बिहार के जहानाबाद जिले में एक बीवी ने अपने भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवा दी। दरअसल जिले में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के कचनावा में शनिवार की रात कमलेश कुमार नामक युवक की लोहे के रॉड से मारकर हत्या की गयी थी। जिसका उद्भेदन पुलिस के द्वारा पुलिस 24 घंटे के अंदर कर दिया गया। एसपी कोटा किरण के द्वारा मखदुमपुर थाने में सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटना की जानकारी दी। हत्या की पूरी साजिश उसकी पत्नी के द्वारा की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी, साला सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी गया जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने इस दौरान हत्या में प्रयोग किए गए एक नुकीला रड, दो मोटरसाइकिल, 8 मोबाइल जब्त किया।

एसपी ने बताया कि पुलिस को रविवार की सुबह हत्या की सूचना मिली जिसके बाद से ही जांच शुरू कर दी गई। इसके लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जहानाबाद वन के नेतृत्व में कमेटी का गठन किया गया। टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज मानवीय एवं तकनीक अनुसंधान के आधार पर जांच की गई। जांच के क्रम में सबसे पहले मृतक के साला चंदन कुमार को गया के खरखुरा से गिरफ्तार किया गया।

उसके पति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध था जिसके कारण मृतक अपनी पत्नी के साथ मारपीट एवं अभद्र व्यवहार करता था। लगातार प्रताड़ित होने के बाद उसने अपने भाई को मिलकर सारी बात बताएं। इसके बाद उसके भाई ने अपने रिश्तेदार एवं मित्रों के सहयोग से हत्या को अंजाम दिया। अभी तक को लोहे के नुकीले रड से बेरहमी से मारा गया। एसपी ने बताया कि हत्या की घटना के बाद ग्रामीणों के द्वारा सड़क जाम किया गया जिससे आम लोगों को परेशानी हुई। इस संबंध में भी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर जांच स्थल में शामिल अधिकारी एवं मखदुमपुर थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपस्थित थे। पुलिस के द्वारा तत्परता के साथ की गई कार्रवाई को लोगों के द्वारा सराहना की जा रही है।

साला ने अपने चार सहयोगियों के साथ नुकीले लोहे के रॉड से मारकर की हत्या

उसने अपने चार सहयोगियों के साथ मिलकर अपने बहनोई कमलेश कुमार की नुकीले लोहे के रॉड से मारकर हत्या कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल अन्य चार लोगों में गया जिले के सरवहदा थाना के पनहरि गांव का पिंटू कुमार, सरवहदा थाना क्षेत्र के खुशहालपुर निवासी श्रवण कुमार, मृतक का साढु रवि कुमार जो ग्राम बिंदा थाना बाराचट्टी का रहने वाला था। इसके अलावा सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कोयरीबाड़ी मोहल्ला निवासी रंजन कुमार और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के बारे में बताया गया कि पूरी साजिश उसकी पत्नी के द्वारा की गई थी।

Nishant Nandan

लेखक के बारे में

Nishant Nandan
एक दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे निशांत नंदन डिजिटल पत्रकारिता में आने से पहले इलेक्ट्रॉनिक/प्रसारण मीडिया में लंबे समय तक काम कर चुके हैं। निशांत ने अपने करियर की शुरुआत ETV बिहार से की थी। इसके बाद वो मौर्य न्यूज, आर्यन न्यूज, न्यूज वर्ल्ड इंडिया जैसे संस्थानों में अलग-अलग भूमिकाओं में काम कर चुके हैं। साल 2018 में इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप के साथ डिजिटल पत्रकारिता का सफर शुरू करने के बाद निशांत साल 2021 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़े। निशांत मूल रूप से बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले हैं। आरा में शुरुआती शिक्षा के बाद इन्होंने नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bihar News के साथ-साथ Patna, Muzaffarpur, Bhagalpur और बिहार के अन्य जिलों की ताज़ा खबरें और पटना का मौसम हिंदी में जानने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi NewsBihar Newsअवैध संबंध और शौहर का कत्ल, बिहार में बीवी का महापाप; भाई के साथ मिल रची साजिश