पत्नी ने दी 'सौतन' के साथ रहने की मंजूरी, प्रेमिका से तंग होकर शिक्षक ने दी जान

Jayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share

समस्तीपुर के हरपुर एलौथ में एक शादीशुदा शिक्षक तरुण कुमार ने एक शिक्षिका की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा ली। मृतक के पिता का आरोप है कि नालंदा की रहने वाली शिक्षिका तरुण पर अपनी पत्नी को तलाक देने का दबाव बना रही थी। पुलिस मोबाइल रिकॉर्ड्स के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

पत्नी ने दी 'सौतन' के साथ रहने की मंजूरी, प्रेमिका से तंग होकर शिक्षक ने दी जान

Bihar News: समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ स्थित 'वस्तु विहार' फेज-1 के एक फ्लैट में शनिवार को एक शिक्षक का शव फंदे से लटकता मिला। मृतक शिक्षक की पहचान वैशाली जिला के महुआ थाना क्षेत्र के परमानंदपुर निवासी तरुण कुमार (32 वर्ष) के रूप में हुई है। तरुण रामपुर केशोपट्टी स्थित मिडिल स्कूल में पदस्थापित थे। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है और प्यार, धोखे व प्रताड़ना की एक उलझी हुई कहानी सामने आई है।

शादीशुदा थे तरुण, सहकर्मी शिक्षिका से था प्रेम प्रसंग

मृतक के पिता अभिनव कुमार ने पुलिस को दिए बयान में रूह कंपा देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि तरुण पहले से शादीशुदा थे और उनका एक बच्चा भी है। उनकी पत्नी रहीमा प्रसाद भी उसी स्कूल में शिक्षिका हैं जहाँ तरुण कार्यरत थे। विवाद तब शुरू हुआ जब मुजफ्फरपुर में पोस्टिंग के दौरान तरुण का संपर्क नालंदा की रहने वाली एक अन्य शिक्षिका से हुआ। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया, जिसकी भनक लगते ही परिवार में कलह मच गई।

तलाक के लिए बना रही थी दबाव, पत्नी ने भी दी थी साथ रहने की मंजूरी

पिता का आरोप है कि उस शिक्षिका ने तरुण को मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विवाद से बचने के लिए तरुण ने तबादला भी लिया, लेकिन वह महिला वहाँ भी पहुँच गई। हद तो तब हो गई जब तरुण की पत्नी रहीमा ने घर बचाने के लिए उस महिला को भी साथ रखने की हामी भर दी। लेकिन वह शिक्षिका तरुण पर अपनी पहली पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाने लगी।

मृतक के पिता ने बताया कि शुक्रवार की रात भी उस शिक्षिका का फोन आया था। तरुण फोन पर बात करते हुए छत पर गए और काफी देर बाद लौटे। वे काफी परेशान दिख रहे थे। इसके बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक कमरा नहीं खुला, तो पत्नी ने शोर मचाया। दरवाजा तोड़ने पर तरुण का शव पंखे से लटकता पाया गया।

सूचना मिलते ही मुसरीघरारी पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अब उस शिक्षिका और तरुण के बीच हुई आखिरी बातचीत के कॉल रिकॉर्ड्स खंगाल रही है। पिता ने सीधे तौर पर शिक्षिका की प्रताड़ना को ही आत्महत्या की वजह बताया है।

Jayendra Pandey

लेखक के बारे में

Jayendra Pandey
अदम गोंडवी के शहर गोण्डा से ताल्लुक रखने वाले जयेंद्र पाण्डेय मेनस्ट्रीम मीडिया में अपनी अलग पहचान बना रहे एक ऊर्जावान युवा पत्रकार हैं। वर्तमान में ’हिन्दुस्तान’ (Hindustan Times Group) के साथ जुड़कर जनसरोकार की खबरों को कवर कर रहे जयेंद्र ने नोएडा के प्रतिष्ठित संस्थान जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की बारीकियां सीखीं और अपने करियर का आगाज ‘जी न्यूज’ की नेशनल टीम में इंटर्नशिप से किया। इसके बाद उन्होंने ’दैनिक भास्कर’ में बतौर ट्रेनी फीचर और स्पेशल स्टोरीज पर काम करते हुए कंटेंट की बारीकियों को समझा। अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग में अपना लोहा मनवाया, जिसमें नोएडा ट्विन टावर डिमोलिशन से लेकर बृजभूषण शरण सिंह बनाम पहलवानों के धरने तक कई हाई-प्रोफाइल इवेंट्स की ग्राउंड रिपोर्टिंग और अन्य कई स्पेशल स्टोरीज शामिल हैं। मीडिया के साथ-साथ जयेंद्र का रुझान पॉलिटिकल कंसल्टेंसी की ओर भी है। वे चुनावी समीकरणों और रणनीतिक प्रबंधन की अच्छी समझ रखते हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।