दारोगा की पिस्टल से चली गोली से पत्नी की मौत, पिता बोले- महिला SI से था अवैध संबंध; मर्डर है
मृतका के पिता रंजीत कुमार प्रसाद ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे हत्या बता रहें है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद का एक महिला एसआई से अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पिता ने कहा मेरी बेटी खुद अपने सीने में गोली नहीं मार सकती।

बिहार के मुंगेर जिले में दारोगा की पत्नी की मौत पति के सर्विस पिस्टल से हो गई। महिला की मौत के बाद उनके पिता ने सनसनीखेज आऱोप लगाए हैं। दरअसल यहां बिथान बाजार निवासी रंजीत कुमार प्रसाद की 29 वर्षीय पुत्री मधु कुमारी की मुंगेर में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। घटना में इस्तेमाल हथियार उसके पति एसआई चंदन कुमार की सर्विस पिस्टल बताई जा रही है। गोली मधु के सीने को आर-पार कर गई, जिससे मौके पर ही उसकी हालत गंभीर हो गई और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मधु कुमारी अपने पति के साथ पिछले तीन महीने से मुंगेर जिले के जमालपुर में किराए के मकान में रह रही थी। शनिवार की शाम करीब 6:30 बजे मकान से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो मधु खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़ी थी। उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, मधु और चंदन की मुलाकात बीपीएससी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी। पढ़ाई के दौरान दोनों के बीच दोस्ती हुई और बाद में यह रिश्ता प्रेम में बदल गया। 7 फरवरी 2025 को दोनों की शादी कर दिए गए। परिजनों के अनुसार, शादी में करीब 55 लाख रुपये नकद और एक चारपहिया वाहन दहेज में दिया गया था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना वाले दिन सुबह पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसके बाद शाम को गोली चलने की घटना हुई। परिजनों के अनुसार, घटना से कुछ मिनट पहले फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। शादी के कुछ ही महीनों बाद रिश्तों में तनाव की बात सामने आने लगी थी। वह अपने पति के साथ तीन महीने से जमालपुर में किराए की मकान में रहती थी। एसआई चंदन बेतिया के रहने वाले है वह मुंगेर और जमालपुर के बीच स्थित सफियासराय थाना में तैनात है।
पिता बोले पति-पत्नी में विवाद होता था
महिला के पिता ने कहा कि एक साल पहले मैंने अपनी बच्ची की शादी की थी आज उसकी लाश पड़ी है। पिता ने बताया कि शनिवार को शाम 6:52 पर फोन आया था उसे वक्त बात नहीं हो पाई। 7:02 पर मैंने दामाद को फोन किया उसने रिसीव नहीं किया तो बेटी को फोन किया लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ तभी थाने की सरकारी नंबर से फोन आने पर घटना की जानकारी मिली।
पति ने बताई आत्महत्या, पिता बोले-हत्या
घटना के बाद एसआई चंदन कुमार ने पुलिस को बताया कि वह घटना के समय बाथरूम में थे और इसी दौरान उनकी पत्नी ने खुद को गोली मार ली। उन्होंने कहा कि गोली की आवाज सुनकर जब वह बाहर आए तो मधु जमीन पर गिरी हुई थी और उसके सीने से खून बह रहा था। वहीं,मृतका के पिता रंजीत कुमार प्रसाद ने इस दावे को सिरे से खारिज करते हुए इसे हत्या बता रहें है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके दामाद का एक महिला एसआई से अवैध संबंध था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था। पिता ने कहा मेरी बेटी खुद अपने सीने में गोली नहीं मार सकती। घटना के समय घर में केवल उसका पति मौजूद था, इसलिए यह हत्या है। उन्होंने दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया।
एसआई को किया गया गिरफ्तार
एसआई चंदन कुमार को गिरफ्तार किया गया है घटना की सूचना मिलते हैं मुंगेर के एसपी सैयद इमरान मसूद घटना स्थल पर पहुंचे उन्होंने बताया कि मामलों को बेहद गंभीर है क्योंकि हत्या में सर्विस रिवाल्वर का इस्तेमाल हुआ है। हर पहलू की जांच की जा रही है। एफएसएल की टीम ने कुछ नमूने लिए हैं। एसआई चंदन कुमार का मोबाइल जब्त कर लिया गया है उसकी भी जांच की जाएगी। ताकि घटना के बारे में कुछ जानकारी मिल सके।
मृतका के पिता के द्वारा आवेदन पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सब इंस्पेक्टर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है । इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी । परिजनों के द्वारा दिए गए आवेदन में दहेज का आरोप लगाया गया है जबकि अवैध संबंध पर एसपी ने कहा कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। इस मामले में जो भी दोषी पाई जाएगी उन पर कार्यवाई की जाएगी।
गोली सीने में आर पार हुई
मौत के लगभग 18 घंटे के बाद मधु को मुंगेर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया जिसमें सिविल सर्जन डॉ.राजू ने तीन सदस्य के टीम बनाई इसमें डॉ.रुपेश,डॉ.शशांक और डॉ.रमन शामिल रहे पूरे पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई है डॉक्टर ने बताया की गोली मधु के सीने से आर पार हो गई है इसके अलावा शरीर पर और भी कोई जख्म का निशान नहीं है।


