प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, पत्नी गिरफ्तार; बिहार में बहू पर ससुर का सनसनीखेज आरोप

Feb 22, 2026 08:46 pm ISTSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, बेगुसराय
share

एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

प्राइवेट पार्ट दबाकर पति को मार डाला, पत्नी गिरफ्तार; बिहार में बहू पर ससुर का सनसनीखेज आरोप

बिहार के बेगूसराय में एक महिला को सनसनीखेज आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप लगाने वाला कोई और नहीं बल्कि महिला के ससुर हैं। जिले के तेघड़ा में रिकवरी राजीव कुमार मर्डर केस में नया मोड़ आने से सनसनी फैल गई है। मामला सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ले का है। रिकवरी एजेंट की संदिग्ध स्थिति में मौत के मामले में मृतक के पिता ने थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है। इसमें अपनी बहु व अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

एसडीपीओ आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी सुषमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले के सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। प्राथमिकी के अनुसार, तेघड़ा निवासी ससुर ने दावा किया है कि बहु ने साजिश के तहत अन्य लोगों के साथ मिलकर मेरे पुत्र के प्राइवेट पार्ट को दबाकर और विषैला पदार्थ खिलाकर मार डाला। मृतक के पिता के अनुसार,उन्होंने बताया कि चार साल पहले बेटे की शादी की थी। शादी के बाद से दोनों पति-पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता था। एक माह पहले भी बेटे के साथ उसकी पत्नी ने मारपीट की थी। उसे बुरी तरह से जख़्मी कर दिया था। बहू बार-बार बोलती थी कि पति को रास्ते से अलग करने पर ही हमारी दूसरी शादी हो सकेगी।

सिंघौल थाना क्षेत्र के इटवा मोहल्ला में गुरुवार रात एक रिकवरी एजेंट राजीव कुमार की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी। वह तेघड़ा थाना क्षेत्र के अम्बा गांव निवासी रामाशीष प्रसाद सिंह का पुत्र था। वह अपनी पत्नी व एक बच्चे के साथ किराये के मकान में रहता था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची। उसके बाद शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

सदर अस्पताल पहुंची मृतक की पत्नी सुषमा कुमारी ने बताया कि वह इंडसइंड बैंक में रिकवरी एजेंट था। उनके अंदर 20 से 25 लड़के काम करते थे। इटवा मोहल्ले में किराये के मकान में पति-पत्नी साथ रहते थे। गुरुवार की रात घर आये तो कहने लगे कि जल्दी खाना दो। उन्हें खाना दिया गया। बेटे के रोने पर उसे चुप कराने लगी। इधर, वह खाना खाने के बाद बाहर निकल गए। देर होने पर जब वह अंदर नहीं आए तो वह बरामदा पर गयी तो देखा कि वह बरामदे पर गिरे हुए थे। बेहोशी की हालत थे। मदद मांगने पर बगल वाले ने अपनी कार से सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। मृतक के पिता ने बहू पर ही बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया था। उन्होंने बताया कि चार साल पहले पिपरादेवस में शादी हुई थी।

Sudhir Kumar

लेखक के बारे में

Sudhir Kumar

टीवी, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में लगभग 18 साल का अनुभव रखने वाले सुधीर कुमार लाइव हिन्दुस्तान में अगस्त 2021 से बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर/को-ऑर्डिनेटर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में हिन्दुस्तान दैनिक से इंटर्न के रूप में करियर की शुरुआत की। सुधीर ने लंबे समय तक ईटीवी/न्यूज18 में रिपोर्टर के रूप में बिहार और झारखंड में काम किया। दोनों राज्यों की राजनीति के साथ क्राइम, भूगोल और कल्चर की समझ रखते हैं। झारखंड में नक्सली वारदातों की कवरेज के साथ बिहार के चर्चित बालिकागृह कांड की पहली टीवी रिपोर्टिग कर गुनाहगारों का चेहरा उजागर किया। सुधीर ने स्थानीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक के मुद्दों को कवर किया है और ह्यूमैन रिलेशन्स पर भी लिखते हैं। साइंस बैकग्राउंड के विद्यार्थी सुधीर कुमार ने इंदिरा गांधी नैशनल ओपन यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा किया है। डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में खास रूचि रखते।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।